खेल व पोषण - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 2 खेल व पोषण
Important Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक)
प्रश्न-1 कार्बोहाइड्रेट कितने प्रकार के होते है?
उत्तर- कार्बोहाइड्रेट दो प्रकार के होते हैं- जटिल और साधारण।
प्रश्न-2 साधारण कार्बोहाइड्रेट के प्रकारों का वर्णन करो?
उत्तर- 
काबोहाइड्रेट निम्न प्रकार के होते है: 1. ग्लूकोज, 2. लेक्टोज, 3. प्रक्टोज, 4. मालटाज, 5. सुक्रोज,
प्रश्न-3 जटिल काबोटहाइड्रेट को प्रकारों का वर्णन करो।
उत्तर- 
स्टार्च, ग्लाकोजन, सेलुलोज, जटिल काबाँहाइड्रेट के प्रकार हैं।
प्रश्न-4 खाद्य के दो गैर पोषक तत्वों का वर्णन करो।
उत्तर-
 फाइबर तथा कलर/रंग खाद्य के गैर पोषक तत्वों में आते हैं।
प्रश्न-5 प्रोटीन में कितने प्रकार के अमीनों अम्ल पाये जाते हैं?
उत्तर-
 प्रोटीन में 20 अमीनों अम्ल पाए जाते हैं। जिनमें 9 अमीनों अम्ल जरूरी होते है।
प्रश्न-6 खाने में कितने प्रकार के विटामिन B पाये जाते है?
उत्तर-
 खाने में छः प्रकार के विटामिन पाये जाते है।
  • विटामिन B1,
  • विटामिन B2,
  • विटामिन B3,
  • विटामिन B5,
  • विटामिन B6,
  • तथा विटामिन B12.
प्रश्न-7 प्रोटीन की कमी से होने वाली दो बीमारियों के नाम बताओं?
उत्तर-
 1. कवाशीयोरकर, 2. मारास्मस
प्रश्न-8 उन वृहत खनिजों के नाम बताइए जो खाने में पाये जाते हैं?
उत्तर-
 खाने में पाए जाने वाले खनिज निम्न हैं:-
  1. केल्शियम
  2. सोडियम
  3. फास्फोरस
  4. आयोडीन
  5. पोटेशियम
प्रश्न-9 चार मिथकों के नाम बताओ जो आहार से संबंधित है।
उत्तर-
 आहार के चार मिथक निम्न प्रकार के है।
  1. वसा रहित खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
  2. केवल अल्पाहार के माध्यम से ही शारीरिक भार को कम किया जा सकता है।
  3. स्वास्थ्य वर्धक खाना महंगा होता है।
  4. मछली खाने के बाद तुरन्त दूध नहीं पीना चाहिए।
प्रश्न-10 पूरक आहार से आप क्या समझते है।
उत्तर-
 पूरक आहार सामान्य आहार क साथ दिया जाने वाला वह आहार है जो कि पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करता है जो कि सामान्य भोजन से पूरी नही हो पाती है।
प्रश्न-11 प्राकृतिक पूरक आहार से आप क्या समझते है?
उत्तर-
 प्राकृतिक पूरक आहार के अंर्तगत वह आहार आता है जो कि पेड़ों तथा जानवरों से निष्कृर्षित किया गया हो जो पोष्पक तत्वों की कमी पूरा करने में सक्षम हो।
प्रश्न-12 अर्द्धकृत्रिम पूरक आहार क्या होते है?
उत्तर-
 अर्द्धकृत्रिम पूरक आहार वह आहार जो कि निष्कृर्षित तो पेड़ों तथा जानवरो से किया जाता है परन्तु बाद में उसे रासायनिक रूप से बदल कर प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न-13 कृत्रिम पूरक आहार का अर्थ समझाइए।
उत्तर-
 कृत्रिम पूरक आहार से हमारा अभिप्राय उसे आहार से जो कि पूर्ण कत्रिम रूप से तैयार किया जाता है उदाहरण के लिये विटामिन की गोलिया जो कि विभिन्न प्रकार के रासायनों के द्वारा बनाई जाती है।