मुद्रा और साख - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2

 CBSE Class 10 सामाजिक विज्ञान

पाठ - 3
मुद्रा और साख


  1. अनौपचारिक क्षेत्रों से ऋण लेने वाले समूहों में अधिकतर ग्रामीणअशिक्षित और गरीब ही क्यों होते हैंयह किस प्रकार उनके शोषण को बढ़ावा देते है?
    उत्तर- ऋण के औपचारिक क्षेत्र जैसे बैंक आदि ऋण देने के लिए कई शर्तें रखते है जैसे रोजगार की स्थाई प्रकृति, निश्चित वेतन संबंधी दस्तावेजों की मांग आदि। ग्रामीणों,गरीबों और अशिक्षित समूहों के पास इसकी अनुपलब्धता रहती है इसीलिए वे ऊँची ब्याज दर पर आधारित किन्तु अपने आस-पास सुलभ अनौपचारिक क्षेत्रों से ऋण लेने पर मज़बूर हो जाते हैं। यह उनके शोषण को कई तरीके से बढ़ाती है-
    1. ऊँची ब्याज की दर देनी पड़ती है।
    2. कर्जदार ऋण के जाल में फंसता चला जाता है।
    3. कई बार ऋणदाता अनैतिक तरीके से इन्हें परेशान करने लगते हैं तथा उनकी संपत्ति पर कब्जा जमा लेते हैं।
  2. आवश्यकताओं का दोहरा संयोग वास्तव में एक समस्या होने के साथ-साथ मानव समाज के विकास की निम्न अवस्था को भी दर्शाती है। कैसे?
    उत्तर-  जहाँ मुद्रा का उपयोग किए बिना वस्तुओं का विनिमय होता है वहाँ आवश्यकताओं का दोहरा संयोग होना अनिवार्य होता है। इसमें उस स्थिति में पहुंचना होता है जहाँ दोनों पक्ष एक-दूसरे से चीजें खरीदने पर सहमति रखते हो। जैसे एक जूता निर्माता का बिना मुद्रा के इस्तेमाल किए सीधे गेहूँ उगाने वाले ऐसे किसान की जरूरत होगी जो न केवल गेहूँ बेचना चाहता हो, बल्कि साथ में जूते खरीदना भी चाहता हों। परंपरागत और आर्थिक रूप से सरल एवं पिछड़े समाजों में वस्तु-विनिमय प्रणाली की यही व्यवस्था काम करती है। किन्तु जटिल और आधुनिक विकसित समाज में यह एक रूकावट का कार्य करेगी अतः मुद्रा मध्यवर्ती भूमिका प्रदान करके आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की जरूरत को न केवल समाप्त करती है बल्कि तीव्र एवं सरल विनिमिय को संभव बनाती है।
  3. अतिरिक्त राशि वाले लोगों (जमाकर्त्ता) और जिन्हें राशि की जरूरत है (कर्जदार) दोनों के बीच मध्यस्थता करके बैंक किस प्रकार एक सकारात्मक भूमिका निभाते हैं?
    उत्तर- ऐसे लोग जिनके पास आवश्यकताओं की पूर्ति के बाद अतिरिक्त आय बच जाती है वे अपने इस अतिरिक्त धन को बैंकों में जमा कर देते हैं। इसका उन्हें लाभ मिलता है। बैंक अपनी जमा राशि का कुछ प्रतिशत अपने पास नगद के रूप में हमेशा रखते हैं जो जमाकर्त्ताओं द्वारा एक दिन में धन निकालने की संभावना पर आधारित होता है। जैसे भारत में बैंक 15 प्रतिशत हिस्सा नगद के रूप में रखते हैं। बाकी जमाराशि का बड़ा हिस्सा ऋण देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण की मांग रहती है। यह समय पर कर्जदारों की मदद करती है जैसे - गृह लोन लेना। इसके साथ ही जमा राशि पर जो ब्याज देती है उसे कहीं अधिक दर पर कर्ज देती है जो उसके आय का स्त्रोत होता है। इस प्रकार जमाकर्त्ता और कर्जदार दोनों के हित में बैंक की सकारात्मक भूमिका रहती है।
  4. कर्ज के जाल में फंस जाने की स्थिति का एक काल्पनिक उदाहरण दें। यह बताएं कि ज्यादातर अनिश्चित आय वर्ग के लोग ही क्यों उसमें फंसते हैं।
    उत्तर-  उदाहरण - छोटे किसान स्वपना ने अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर मूँगफली उगाने के लिए खेती के खर्चे हेतु साहूकार से ऋण लिया। उसने सोचा था कि फसल तैयार होने पर वह कर्ज़ अदा करेगी। किन्तु कीटों के हमले से फसल बर्बाद हो जाती है तथा वह साहूकार का कर्ज़ लौटानेमें असफल रहती है। साल भर में ब्याज़ जुड़कर वह कर्ज़ बड़ी रकम बन जाती है। अगले साल वह फिर कर्ज़ लेती है। इस साल अच्छी फसल के बावजूद इतनी कमाई नहीं होती कि वह अपना कर्ज़ वापस कर सके। उसे कर्ज़ वापस चुकाने के लिए ज़मीन का कुछ हिस्सा बेचना पड़ता है। इस प्रकार कर्ज़ के जाल में फंसकर उसकी स्थिति पहले से बदतर हो जाती है। उदाहरण से स्पष्ट है कि सपना की आय अनिश्चित प्रकृति की थी। एक बार आय कम होने पर कर्ज़ बढ़ता ही चला जाता है और उसकी पूर्ति कठिन हो जाती है।
  5. स्वयं सहायता समूह गरीबों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन किस प्रकार ला सकते हैं।मूल्य - स्व सहायतानेतृत्व।
    उत्तर-
    1. महिलाओं को आर्थिक सहायता।
    2. ब्याज़ में कमी।
    3. गरीबों का संगठन।
    4. सामाजिक विषयों के बारे में जानकारी।
  6. किसी व्यक्ति को एक छोटा व्यवसाय करने के लिए ऋण की ज़रूरत हैवह किस आधार पर यह निश्चित करेगा कि उसे यह ऋण बैक से लेना चाहिए या साहूकार से?
    उत्तर-
    1. ब्याज़ की दर।
    2. भुगतान की शर्तें।
    3. ऋणधार (गिरवी) ।
  7. चैक द्वारा भुगतान नकद भुगतान की अपेक्षा किस तरह से एक बेहतर विकल्प है?
    उत्तर-  
    1. नकद (कैश) साथ ले जाना जोखिम भरा है।
    2. चैक से भुगतान सरल है।
    3. चैक साथ ले जाना सुविधाजनक है।
  8. जनता द्वारा प्राप्त जमाओं का बैंक क्या करते हैं तीन बिन्दु लिखिए?
    उत्तर-
    1. जमाराशि के बड़े भाग को ऋण देने के लिए उपयोग करते हैं।
    2. किसान को कम ब्याज पर ऋण देते हैं।
    3. जमाकर्त्ता को ब्याज़ देते हैं।