सामाजिक न्याय - अभ्यास प्रश्नोत्तर 2

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
Practice Paper
पाठ-4 सामाजिक न्याय

प्रश्नावली
  • एक अंकीय प्रश्नः-
    1. रिक्त स्थान पूरा करो:-
      यूनानी विचारक प्लैटो ने ............. नामक पुस्तक में न्याय के सिद्धान्त का वर्णन किया है।
    2. न्याय की परिभाषा दीजिए?
    3. चीन के दार्शनिक कन्फयूशस के अनुसार न्याय क्या कहलाता है?
    4. डॉ० भीम राव अम्बेडकर ने न्याय पर क्या विचार दिये है?
    5. न्याय के किसी एक आवश्यक तत्व को बताइये?
  • दो अंकीय प्रश्नः-
    1. सामाजिक न्याय से आप क्या समझते है? स्पष्ट कीजिए।
    2. क्या समानता और न्याय एक दूसरे के पूरक है? स्पष्ट करे।
    3. सामाजिक न्याय के कोई दो उद्देश्यों को लिखिये।
    4. कानूनी न्याय का आशय व्यक्त कीजिए?
  • चार अंकीय प्रश्नः-
    1. प्लैटो के न्याय के सिद्धान्त का वर्णन कीजिए?
    2. नैतिक न्याय तथा कानूनी न्याय में क्या अन्तर समझते हो?
    3. आपके विचार में क्या न्याय का अर्थ निष्पक्षता है? प्रकाश डालिए?
    4. समाज के गरीब पिछड़े और असहाय लोगो को विशेषाधिकार प्रदान करना क्या न्याय की श्रेणी में आता है? स्पष्ट करे।
    5. न्याय के तत्व अर्थात विशेषताओं को अपने शब्दो में स्पष्ट कीजिए?
  • छः अंकीय प्रश्नः-
    1. जान राल्स ने अपने समय की परिस्थितियों से प्रभावित होकर न्याय के किस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया?
    2. भारत सरकार ने सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समय-समय पर क्या.क्या कदम उठाये। वर्णन कीजिए?
    3. आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपने सुझाव दीजिए?
    4. राजनीतिक न्याय पर अपने विचार विस्तार से प्रकट कीजिए?
  • क्रियाकलाप
    1. न्याय की देवी की आँखो पर पट्टी तथा हाथों में तराजू रखने के कारणो की चर्चा कक्षा में कीजिए!