खेलों में योजना - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 1 खेलों में योजना
Important Questions

3 अंक लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. योजना के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए?
उत्तर- 
योजना के उद्देश्य निम्नलिखित है
  • अच्छा तालमेल स्थापित करता
  • अच्छा नियंत्रण करना
  • दबाव को कम करना
  • गलती की सम्भावना को कम करना
  • समय, धन तथा साधनो की बर्बादी को रोकना
  • गलती की सम्भावना को कम करना
  • समय, धन तथा साधनो की बर्बादी को रोकना
  • सभी साधनों का प्रयोग प्रभावशाली तथा लाभकारी बनाना
  • प्रबन्धन को प्रभावशाली बनाना
प्रश्न 2. नॉक आउट टूर्नामेंटस के लाभ तथा हानियाँ?
उत्तर- लाभ
  • परिणाम जल्दी आ जाते है
  • खेल अधिकारियों की आवश्यकता कम होती है
  • टूर्नामेंटस से बाहर होने के भय के कारण मुकाबला ज्यादा रोमांचक होता है
हानियाँ
  • अच्छी टीम के शुरूआती चक्र में बाहर होने के कारण टूर्नामेंट का रोमांच खत्म हो सकता है।
  • कमजोर टीम को भी टूर्नामेंट में स्थान हासिल हो सकता है।
  • टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के भय के कारण खिलाड़ी दबाव में खेलते है जो कि उनके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होता है।
  • प्रतिभाशाली खिलाड़ी का चयन कई बार शुरूआती राउंड में टीम के हार जाने के कारण नहीं हो पाता है।
प्रश्न 3. लीग टूर्नामेंट के लाभ तथा हानियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
 लाभ
  • टूर्नामेंट का आर्कषण अंत तक बना रहता है।
  • सभी टीमों को खेलने का पूरा मौका मिलता है टीम को हारने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया जाता है।
हानियाँ
  • धन की अधिक अवश्यकता होती है।
  • परिणाम देर से आते है।
  • समय अधिक लगता है।
  • खेल अधिकारी तथा खेल ग्राऊड की आवश्यकता अधिक होती है।
  • खेल उपकरणों की आवश्यकता अधिक होती है।
प्रश्न 4. इन्ट्राम्यूरल्स टूर्नामेंट उद्देश्यों का वर्णन कीजिए?
अथवा
इन्ट्राम्यूरल्स टूर्नामेंट की आवश्यकता का वर्णन कीजिए?

उत्तर- 
शारीरिक विकास
  • मानसिक विकास
  • अच्छे नेता के गुणों का विकास करना
  • मनोरंजन करना
  • आक्रामकता की निकासी
  • मुकाबला करने की प्रवृत्ति को बढ़ाना
  • खेल के विभिन्न नियमों की जानकारी
  • प्रतिभाशाली खिलाड़ी की प्रतिभा को उजागर करना
  • व्यक्तित्व को अच्छा बनाना
प्रश्न 5. प्रतियोगिता की समाप्ति पर विभिन्न समितियों के कार्य बताइयें।
उत्तर-
 प्रतियोगिता के समाप्त होने पर विभिन्न समितियों के कार्य इस प्रकार हैं।
  • प्रचार समिति:- प्रतियोगिता के बाद प्रचार पर होने वाले खर्च की जानकारी आयोजन समिति को देना। मीडिया को रिपोर्ट भेजता है।
  • क्रय समिति:- उपकरणों और वस्तुओं के खर्च की जानकारी आयोजन समिति को देना।
  • वित्तीय समितिः- प्रतियोगिता में कुल आय व्यय का लेखा जोखा तैयार करना तथा बजट से समीक्षा करना।
  • परिवहन समिति:- प्रतियोगिता के बाद सभी जानकारी उपलब्ध करायें।
  • भोजन तथा आवास समिति:- आवास स्थल पर अगर कोई नुकसान हुआ है तो उसे ठीक कराना और सभी जानकारी आयोजन समिति को देना।
  • अधिकारियों के लिये समिति:- प्रतियोगिता के बाद सभी अधिकारियों को उनका मानदेय और धन्यवाद पत्र देना।
  • खेल मैदान व उपकरण समिति:- प्रतियोगिता के बाद यह समिति प्रयोग में लाये गये सभी उपकरण प्रबन्धन समिति को उपलब्ध करायेगी तथा मैदान पर अगर कोई नुकसान हुआ है तो उसे सही कराने की जिम्मेदारी भी इसी समिति की होती है।
  • प्रतियोगिता कार्यक्रम समिति:- सभी टीमों को प्रमाण-पत्र देना, सारे रिकॉर्ड तैयार करना प्रतियोगिता में आयी हुई सभी टीमों से सम्बन्धित जानकारी आयोजन समिति को देना समिति का कार्य होता है।
  • प्राथमिक चिकित्सा समिति:- प्राथमिक चिकित्सा से सम्बन्धित सभी समान तथा जानकारी आयोजन समिति को देना।
  • पुरस्कार वितरण समिति:- सजावट तथा समारोह समिति के साथ मिलकर सभी जानकारी और समान आयोजन समिति को देना।
  • आयोजन प्रबंधन समिति:- सभी समितियों से रिपोर्ट लेकर उस पर विचार-विर्मश करना तथा सभी जानकारी और रिपोर्ट तथा रिकॉर्ड प्रशासनिक निर्देशक की उपलब्ध कराना इस समिति का प्रमुख कार्य होता है।
प्रश्न 6. एक्स्ट्राम्यूरल्स टूर्नामेंट के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए?
उत्तर-
 शारीरिक विकास
  • मानसिक विकास
  • सामाजिक विकास
  • खेलों के नवीनतम नियमों की जनकारी प्रदान करना
  • खेल प्रर्दशन की स्थिति से अवगत करना
  • खिलाड़ी में वफादारी की भावना को बढ़ाना
  • मुकाबला करने की प्रवृत्ति को बढ़ाना
  • अच्छे नेता के गुणों का विकास करना
  • मनोरंजन प्रदान करना
प्रश्न 7. इन्ट्राम्यूरल्स के लिये विभिन्न क्रियाओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर-
 मुख्य खेल:- फुटबॉल, हॉकी, वालीबाल, क्रिकट, बास्केट बाल, कबड्डी, एैथलेटिक्स आदि।
छोटे खेल:- खो-खो, शटल रन, सैकरेस, तीन पैर दौड़।
लयात्मक:- लेजियम, डम्बल, जिम्नास्टिक।
सृजनात्मकः- चित्रकारी, मूर्तिकारी।
द्वदात्मक:।- कुश्ती, जूडो, कराटे आदि।
प्रश्न 8. इन्ट्राम्यूरल्स खेलो को महत्त्व पर प्रकाश डालिए?
उत्तर-
 इन्ट्राम्यूरल्स खेलो के महत्त्व निम्न प्रकार है।
  1. शारीरिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
  2. मानसिक विकास में सहायक होते है।
  3. इनकी सहायता से अच्छे समाजिक गुणों को विकसित किया जा सकता है।
  4. व्यक्तित्व को अच्छा बनाने में ये टूर्नामेंट महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
  5. इनके माध्यम से अच्छे नेता के गुणों का विकास किया जा सकता है।
  6. ये टूर्नामेंट खेल-कूद के नियमों के समझने में सहायक होते है।
  7. इनके माध्यम से मनोरंजन किया जा सकता है।
  8. इनके माध्यम से आक्रमकता की निकासी की जा सकती है।
  9. ये टूर्नामेंट मुकाबला करने की प्रकृति का विकास करते है।
  10. इनके माध्यम से दबाव और चिंता को कम किया जा सकता है।
प्रश्न 9. बाई और सीडिंग में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
उत्तर-
बाई
सीडिंग
जब कुल टीमें 2 की पावर में नहीं होती है बाई दी जाती है।
गतवर्ष की विजेता उपविजेता तथा अच्छी तब टीमों को दी जाती है।
अगली 2 की पावर में से कुल टीमों को संख्या घटा कर कुल बाई की संख्या को ज्ञात किया जा सकता है।
हमेशा 2 की पावर में दी जाती है अर्थात् 2, 4, 8, 16, टीमों की दी जा सकती है।
इसके माध्यम से खिलाड़ी सीधे-दूसरे चक्र में प्रवेश करता है।
इसके माध्यम से फाईनल को छोड़कर किसी में चक्र ने प्रवेश कराया जा सकता है।
प्रश्न 10. लीग टूर्नामेंन्ट के सीढ़ीनुमा पद्धति (Staircase method) की व्याख्या कीजिए तथा 12 (बारह) टीमों का सीढ़ीनुमा पद्धति से फिक्सचर बनाये?
उत्तर- 
सीढ़ीनुमा पद्धति में फिक्सचर सीढ़ीनुमा होता है इस विधि में कोई बाईज नहीं दी जाती तथा टीमों की संख्या सम हो या विषय, कोई समस्या नहीं
प्रश्न 11. नौ टीमों का साइक्लिक फिक्सचर गणना सहित तैयार कीजिये?
उत्तर- टीमों की कुल संख्या = 9
पहला राउंड
दूसरा राउंड
तीसरा राउंड
चौथा राउंड
पाँचवा राउंड
छठा राउंड
सातवाँ राउंड
आठवाँ राउंड
नौवा राउंड
9-Ⓑ
8-Ⓑ
7-Ⓑ
6-Ⓑ
5-Ⓑ
4-Ⓑ
3-Ⓑ
2-Ⓑ
1-Ⓑ
8-1
7-9
6-8
5-7
4-6
3-5
2-4
1-3
9-2
7-2
6-1
5-9
4-8
3-7
2-6
1-5
9-4
8-3
6-3
5-2
4-1
3-9
2-8
1-7
9-6
8-5
7-4
5-4
4-3
2-1
2-1
1-9
9-8
8-7
7-6
7-6
प्रश्न 12. हैंड बॉल की एक नॉक आउट प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया, जिसमें से एस. के. वी सीलमपुर और एस. के वी. जी.टी. रोड़ जैसी मजबूत माने जाने वाली टीमें पहले राउण्ड में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इन दोनों के पहले ही राउण्ड में बाहर हो जाने के कारण उनके खिलाड़ी निराश हो गए तथा दर्शको में भी पहले जैसा रोमांच नहीं रहा। यह सब देखते हुए प्रतियोगिता के आयोजको ने कांसोलेशन टूर्नामेंट आयोजित करने की घोषणा की।
  1. एस. के. वी. सीलमपुर और एस. के. वी. जी. टी. रोड जैसी मजबूत टीमे पहले राउण्ड में ही प्रतियोगिता से बाहर क्यों हो गई?
  2. दोनों के खिलाड़ी निराश क्यों हैं?
  3. प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा कांसोलेशन टूर्नामेंट की घोषणा कर किन मूल्यों को दर्शाया?
उत्तर- 1. यह हैंड बाल प्रतियोगिता नॉक-आउट के आधार पर खेली जा रही थी जिसमें हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाती है। इसलिए पहले ही राउण्ड में हार जाने के कारण एस. के. वी. सीलमपुर और जी. टी. रोड की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
2. दोनों ही टीमों को प्रतियोगिता का मजबूत माना जा रहा था परंतु पहले ही राउण्ड में हार जाने के कारण दोनों टीमों के खिलाड़ी निराश हो गए।
3. प्रतियोगिता के आयोजकों ने कांसोलेशन टूर्नामेंट की घोषणा कर खिलाड़ियों तथा दर्शकों की भावनाओं को समझने की क्षमता को दर्शाया। आयोजकों की इस घोषणा से खिलाड़ी भी और बेहतर करने के लिए तैयार होंगे तथा दर्शकों को भी खेल में रूचि बनी रहेगी।
प्रश्न 13. संस्थान्तर्गत (Intermural) व अन्तर्विद्यालयीन (Extra mural) को बीच अन्तर स्पष्ट करो?
उत्तर- संस्थान्तर्गत (Intermural) = संस्थान क परिसर क अन्दर खेलने वाली खेलकूद प्रतियोगिता को संस्थान्तर्गत कहा जाता है। इसमें केवल उसी संस्थान के ज्यादातर विद्यार्थी भाग लेते है।
जैसे-सदन प्रतियोगिता, स्कूल एथलेटिक्स मीट
अन्तविंद्यालयीन (Extra mural) = दो या अधिक विद्यालय क विद्यार्थी किसी एक संस्थान में खेलते है इसमें केवल स्कूल के चयनित विद्यार्थी ही भाग लेते है।
जैसे- जोनल प्रतियोगिता, जिला प्रतियोगिता
प्रश्न 14. बाई को निर्धारित करने का तरीका स्पष्ट कीजिये?
उत्तर- जब प्रतियोगिता में कुल टीमों की संख्या 2 की घात (Power) में न हो तो बाई दी जाती है।
बाई का तरीका निम्न है।
सर्वप्रथम टीमो की संख्या की अगली उच्चतम घात देखे कुल टीमे 11.
उच्चतम घात = 16
बाई को संख्या 16-11 = 5
  1. सर्वप्रथम बाई नीचे वाली हाफ की आखिरी टीम को दी जाती है।
  2. दूसरी बाई ऊपरी हाफ की सबसे ऊपरी टीम को दी जाती है।
  3. तीसरी बाई नीचे हाफ की सबसे ऊपरी टीम को दी जाती है।
  4. चौथी बाई ऊपरी हाफ की सबसे नीचे टीम को दी जाती है।
  5. अन्य बाई इसी क्रम से निर्धारित की जाती है।