माँसपेशीय गति विज्ञान एवं खेल कूद - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 10 माँसपेशीय गति विज्ञान
,
जीव यांत्रिकी एवं खेल कूद
Important Questions

लघु उत्तरात्मक प्रश्न (3 अंक प्रत्येक)
प्रश्न- 1. जीव यान्त्रिकी से आप क्या समझते हो। खेलों में जीव यान्त्रिकी का महत्त्व लिखों?
उत्तर-
 जीव यान्त्रिकी बायामैकेनिक्स (Biomechanoid) विज्ञान का ऐसा क्षेत्र है जहाँ शक्ति का प्रयोग कर शारीरिक क्रियाएँ की जाती हैं। शारीरिक क्रियाओं के अध्ययन को बायोमेकेनिक्स कहा जाता है।
विकीपिडिया के अनुसार: जब यांत्रिकी मनुष्य की जैविक प्रणाली के कार्यों एवं संरचना का अध्ययन करता है।
खेलों में जीव-यान्त्रिकी का महत्त्व
  • खेल प्रदर्शन में सुधार
  • खिलाड़ियों के कौशल में सुधार
  • खेल उपकरणों का विकास
  • खेल तकनीक में सुधार
  • खेल में चोटों से बचाव
  • शरीर को समझने में सहायता
  • सुरक्षा तकनीक का ज्ञान
  • खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करना
  • शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक
  • खेलों की लोकप्रियता बढ़ाने में सहायक
प्रश्न- 2. गति के तीन नियमों की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। खेलों में इनका क्या महत्त्व है?
उत्तर- गति का पहला नियम:- जड़त्त्व का नियम (Law of Inertia)
गति के प्रथम नियम के अनुसार: एक स्थिर वस्तु तब तक स्थिर अवस्था में व एक गतिशील वस्तु तब तक गतिशील अवस्था में, उसी गति तथा दिशा में रहेगी जब तक उस पर बाहरी शक्ति नहीं लगाई जाती। वस्तु की अवस्था में बदलाव करने के लिए बाहरी शक्ति का प्रयोग होता है।
उदाहरण:- एक गतिशील फुटबॉल पहले धीरे होती है और थोड़ी देर में रुक जाती है।
बॉल इसलिए रुकती है क्योंकि बॉल और मैदान के बीच 'घर्षण बल' कार्य करता है। जो बॉल की गति की स्थिर बना देता है।
कुश्ती में विरोधी को उपर उठाना, हैमर थ्रो करना, दौड़ प्रारम्भ करना:
गति का दूसरा नियमः- त्त्वरण का नियम (Law of acceleration)
दूसरे नियम के अनुसार: “किसी वस्तु के त्त्वरण में परिवर्तन, इसके द्वारा उत्पन्न शक्ति के प्रत्यक्ष रूप में समानुपातिक तथा इसकी संहति से विपरीत क्रम में समानुपातिक होती है।”
उदाहरण:- एक क्रिकेट खिलाड़ी ऊँची कैच पकड़कर उसी गति से अपने हाथों को नीचे की तरफ लाता है। ताकि बॉल को रोक सके। एक बेस बॉल खिलाड़ी बॉल को अधिक दूर फेंकने के लिए अधिक बल से बॉल को मारता है।
गति का तृतीय नियमः प्रतिक्रिया का नियम (Law of Reaction)
तृतीय नियम के अनुसार:- “यह गति का तीसरा नियम है, इसके अनुसार प्रत्येक क्रिया की हमेशा बराबर तथा विपरीत प्रतिक्रिया होती है।”
उदाहरण: एक तैराक आगे बढ़ने के लिए पानी को पीछे फेंकता है, यह एक क्रिया है। पानी तैराक को उसी शक्ति से आगे धकेलता है। यह एक प्रतिक्रिया है। जब व्यक्ति पैदल चलता है तो वह अपने पैरों से जमीन पर पीछे की ओर दबाव डालता है, जमीन उसी शक्ति से पैर को आगे धकेलती है। इस तरह यह सिलसिला चलता रहता है।
शूटिंग: ‘शूटिंग’ में जब पिस्टल से फायर किया जाता है तो गोली आगे की दिशा में चलती है, उसी समय पिस्टल हाथ को पीछे की ओर धक्का मारती है।
प्रश्न- 3. घर्षण क्या है खेलों में विभिन्न प्रकार के घर्षण की व्याख्या कीजिए?
उत्तर-
 “दो सतहों के बीच संपर्क से उत्पन्न गति में प्रतिरोध, घर्षण कहलाता है।”
घर्षण (Friction) दो प्रकार के होते है-
  1. स्थिर घर्षण (static Friction)- जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर बढ़ना शुरू करती है लेकिन वास्तविक गति अभी प्रांरभ न हुई हो, इसे स्थिर घर्षण कहा जाता है।
    उदाहरण- दौड़ने की प्रांरभिक स्थिति।
  2. गतिशील घर्षण (Dynamic friction)- जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर वास्तविक रूप में चलना शुरू कर देती हैं तो उसे गतिशील घर्षण कहते हैं।
    उदाहरण- गेंद लुढ़ककर रूक जाने तक जो घर्षण बल लगा वह गतिशील घर्षण बल है।
    गतिशील घर्षण भी दो प्रकार का है-
    1. स्लाइडिंग घर्षण (Sliding Friction)- जब एक वस्तु वास्तव में दूसरी वस्तु की सतह पर सरकने लगती है तो उसे स्लाइडिंग घर्षण कहा जाता है।
      उदाहरण:- डिब्बे को गाड़ी पर चढ़ाना।
    2. रोलिंग घर्षण (Rolling Friction)- जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर लुढ़कने लगती हैं तो उसे रोलिंग घर्षण कहते हैं।
      उदाहरण- हिट करने पर मैदान पर लुढ़कती बॉल का रोलिंग घर्षण के कारण रूक जाना।
प्रश्न- 4. खेलों के क्षेत्र में घर्षण के लाभ तथा हानियों की उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए?
उत्तर-
  • घर्षण के लाभ-
  1. वस्तु की स्थिति बनाए रखना- घर्षण को कारण की स्थिति व आकार हमेशा एक से बनाए रखता है।
  2. गति में सहायता करना- घर्षण खेलों में चलने व दौड़ने के लिए घर्षण का होना अत्यधिक आवश्यक है घर्षण को बढ़ाने के लिए खिलाड़ी स्पाइक्स का उपयोग करता है।
  3. पकड़ को बनाए रखना- घर्षण से हाथ, उंगलियाँ व हथेली वस्तु को आराम से पकड़ सकती है तथा लम्बे समय तक पकड़ को बनाए रखती है जैसे- बैडमिन्टन में रैकेट की पकड़ (ग्रिप)।
  • घर्षण की हानियाँ-
  1. वस्तु में टूट-फूट होना- घर्षण से हमेशा वस्तु में टूट व फूट होती रहती है। साइक्लिंग के दौरान यदि टायरों में हवा का दबाव उचित न हो तो टायर तथा भूमि के बीच घर्षण बढ़ जाता है। जिससे पर्याप्त बल लगाने के बावजूद भी अपेक्षित गति प्राप्त नहीं होती इससे अतिरिक्त खिलाड़ी को गति प्राप्त करने के लिए ऊर्जा का व्यय करना पड़ता है।
  2. गति की दर कम करना- रोलिंग, स्केटिंग या बर्फ स्केटिंग, घर्षण के कारण, गति कम होती है, इसलिए खिलाड़ी के जूते व स्केटिंग की सतह को चिकना बनाया जाता है।
प्रश्न-5. माँसपेशीय गति विज्ञान क्या है? इस के खेल क्द के क्षेत्र महत्त्व का वर्णन करों?
उत्तर-
 माँसपेशीय गति विज्ञान (kinesiology) विज्ञान की शाखा है जिसमें हम मानव माँसपेशिय में शरीर क्रियाओं के समय होने वाली हरकतों का अध्ययन करते है।
खेलकूद के क्षेत्र में माँसपेशीय गति विज्ञान का महत्त्व:
  1. खेलों में प्रर्दशन को बढ़ाना
  2. खिलाड़ियों का चयन करना
  3. खिलाड़ियों को गतिविधि तथा गतिविधि संबन्धित सुरक्षात्मक तथा खेल उपकरण के चयन में सहायता करना
  4. खिलाड़ियों में व्यायाम तथा प्रशिक्षण के प्रति सकारात्मक मनोविज्ञान विकसित करना
  5. खिलाड़ियों में माँसपेशियों की गति प्रणाली का प्रयोग लाना
  6. भौतिकी चिकित्सक (Physiotherapist) को माँसपेशीय का उपचार में सहायता करना।
  7. प्रर्दशन का अवलोकन करना
प्रश्न- 6. वायुगतिकी, (Aerodynamics) के सिद्धान्तों का वर्णन करो?
उत्तर-
 वायुगतिकी एक प्रक्षेपित वस्तु के चारों ओर हवा के खेल प्रवाह में वस्तु की गति और दिशा को प्रभावित कर सकता है।
वायुगतिकी के सिद्धान्तः-
  1. भार (weight): बल, पृथ्वी द्वारा वस्तु पर लगाया जाता है जो वस्तु को अपनी ओर खींचता है।
  2. लिफ्ट (Life): वायु का दबाव, जो वस्तु के ऊपर वायु के द्वारा लगाया जाता है।
  3. बल (Thrust): बल या शक्ति जो वस्तु को आगे की तरफ सवेग करने में सहायता करता है।
  4. ड्राग (Drag): वस्तु की सतह को कारण उत्पन्न अवरोध जो वस्तु की गति को कम कर देते है।
प्रश्न- 7. फ्लेक्शन व एक्सटेंशन में अन्तर स्पष्ट करों?
उत्तर- 
फ्लेक्शन व एक्सटेंशन में अन्तर स्पष्ट निम्नलिखित है-
फ्लेक्शन (Flexion)
एक्सटेंशन (Extension)
फ्लेक्शन एक कोणीए गति विधि है जिसे में गति विधि के दौरान जोड़ों के कोण को मोड़ने के कारण दो हड्डियों के बीच की दूरी कम होती है।
एक्सटेंशन एक कोणीए गतिविधि है जिसे में गतिविधि के दौरान जोड़ो के कोण रिवचाव के कारण हड्डियों के बीच दूरी बढ़ती है।
Ex. पैरों को घुटनों से मोड़ना
Ex. पैरो को घुटनों से सीधा करना
वजन उढाने के दौरान दो हड्डियो का पास आना।
वजन नीचे रखने के दौरान हड्डियों का दूर जाना।
प्रश्न- 8. एबडक्शन व एडडक्शन में अन्तर स्पष्ट करो?
उत्तर- 
एबडक्शन व एडडक्शन में अन्तर निम्न है-
एबडक्शन (Abduction)
एडडक्शन (Adduction)
एबडक्शन के कोणीए गतिविधि है जिस में जोड़ शरीर की मध्य रेखा से दूर होते जाते है।
एडडक्शन के कोणीए गतिविधि है। जिस में जोड़ शरीर की मध्य रेखा के पास आते है।
उदाहरण- हाथ को ऊपर उठान
उदाहरण- हाथ को नीचे लाना
प्रश्न- 9. दौड़ने में किन माँसपेशियों की आवश्यकता पड़ती है।
उत्तर- दौड़ना (Running):- दौड़ने के दौरान निम्न माँसपेशियाँ मुख्य रूप से कार्यरत रहती है-
  1. सोलेस (Soles)
  2. हैमस्ट्रिंग (Hamstring)
  3. कुआर्डिसैप्स (Quadriceps)
  4. गलुटिन मेक्सीम्स (Galatian Maximus)
  5. पिंडली की माँसपेशियाँ (Calf Muscles)
  6. बाइसेप्स (Biceps)
  7. ऊपरी और निचला अब्डोमिनल मांसपेशियाँ (Upper and lower Abdominal muscles)
प्रश्न- 10. कुदना व फेंकने में उपयोग होने वाली माँसपेशियों के नाम लिखो?
उत्तर-
  1. कूदना (Jumping): कूदने को दोरान निम्न माँसपेशियाँ मुख्य रूप से कार्यरत रहती है-
    1. हैमस्ट्रिंग (Hamstring)
    2. गलूटिन मैक्सीम्स (Guletiean maximums)
    3. ऊपरी और निचला अब्डोमिनल मांसपेशियाँ (Upper and Lower Abdominal muscles)
    4. ट्राइसेप्स (Triceps)
    5. पिंडली की माँसपेशियाँ (Calf Muscles)
  2. फेंकना (Throwing): फेंकने के दौरान निम्न माँसपेशियाँ मुख्य रूप से कार्यरत रहती है-
    1. डेल्टॉयड (Deltoid)
    2. पेक्टोरोलिस मेजर गेस्ट्रोनिमस (Pectoralis Major Gastrocnemius)
    3. लेटीसीम्स डोरसी (Latissimus Dorsi)
    4. बाइसेप्स डोरसी (Biceps Dorsi)
    5. ट्राइसेप्स (Triceps)
    6. एक्सटनसोरस (Extensors)
प्रश्न- 11. घर्षण के लाभ तथा हानि में अन्तर स्पष्ट करों?
उत्तर-
 घर्षण के लाभ तथा हानि में अन्तर निम्नलिखित है-
  • घर्षण के लाभ
    1. वस्तु को स्थिति को बनाए रखनाः घर्षण किसी भी वस्तु की स्थिति तथा उसका आकार को स्थिर रखती है।
    2. गति में सहायता करना: घर्षण के कारण हम आराम से चल व दौड़ पाते है। धावक गति में तेजी लाने के लिए घर्षण को बढ़ाता है जैसे- स्पाइक्स (Spikes) का प्रयोग धावक द्वारा करना।
    3. पकड़ को मजबूत बनाना: घर्षण के कारण खिलाड़ी अपने हाथों से वस्तु को बहुत अच्छी तरह से पकड़ लेता है बैडमिन्टन खिलाड़ी राकेट में पकड़ को मजबूत करने के लिए घर्षण को बढ़ाते है।
    4. ताप को बढ़ाना: घर्षण के कारण अतिरिक्त ताप गति को बढ़ाना में काम करता है।
  • घर्षण के हानि
  1. वस्तु में टूटे तथा फूट होना-घर्षण के कारण वस्तु में हमेश टूटे तथा फूट होती रहती है, इस से बचाने के लिए हमें वस्तुओं तेल या चिकनाई आदि का प्रयोग करना चाहिए।
  2. ऊर्जा का नुकसानः घर्षण हमारे कामो में बहुत सारी ऊर्जा को खत्म कर देता है।
  3. गति को कम करना: रोलर स्कटिंग जैसे खेल में घर्षण क्रिया की गति को कम कर देते है। इस के लिए सतह को चिकना बनाया जाता है।
  4. गति को मुश्किल बनानाः कठिन व अधिक घर्षण भी क्रियाओं में गतिविधि को मुश्किल कर देता है।