शारीरिक पुष्टि सुयोग्यता और जीवन शैली - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 3 शारीरिक पुष्टि, सुयोग्यता और जीवनशैली
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


लघु उत्तरात्मक प्रश्न (3 अंक, 60 शब्द)

प्रश्न 1. स्वस्थ्य सकारात्मक जीवन शैली के महत्त्व का वर्णन कीजिए।

उत्तर- स्वस्थ्य सकारात्मक जीवन शैली का महत्त्व निम्नालिखित हैः-

  1. आयु में दीर्घ वृद्धिः- इससे आयु में दीर्घ वृद्धि होती है। इससे व्यक्ति के बूढ़ा होने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है तथा बूढ़े व्यक्ति के शक्तिशाली और स्वस्थ्य बने रहने में सहायता मिलती हैं।
  2. ऊर्जा के स्तर में वृद्धिः- इससे शरीर की ऊर्जा के स्तर में वृद्धि होती है। एक स्वस्थ्य जीवन शैली वाला व्यक्ति के शक्तिशाली और स्वस्थ्य बने रहने में सहायता मिलती है।
  3. अवसाद को कम करने में सहायकः- एक स्वस्थ्य जीवन शैली शरीर को स्वरूप शरीर की मनोदशा को नियमित करने वाले अतः स्त्राव (हार्मोन) के स्तर में वृद्धि होती है जिससे यह अवसाद को कम करता है।
  4. शारीरिक पुष्टि के स्तर में वृद्धिः- इससे पेशियों के बेहतर समन्वय में सहायता मिलती है। जिससे जीवन और अधिक सरल बन जाता है।
  5. आत्मविश्वास में बढ़ोतरीः- एक स्वस्थ्य जीवन-शैली से व्यक्ति की पुष्टि के स्तर में बढ़ोतरी होती है। इसकी प्राप्ति के पश्चात् व्यक्ति की अधिक आत्मविश्वास और सचेत हो जाती है।
  6. तनाव से लड़ने में सहायकः- स्वस्थ्य जीवन शैली से व्याक्ति की मनोवैज्ञानिक शक्ति में वृद्धि होती है। और तनाव का मुकाबला करने में सहायक है।

प्रश्न 2. “स्वस्थ्य आहार” सकारात्मक जीवन शैली का एक घटक है चर्चा कीजिए।

उत्तर- “स्वस्थ्य आहार” सकारात्मक जीवन शैली के मूख्य घटकों में से एक है। एक सकारात्मक जीवन शैली का नेतृत्त्व करने के लिए स्वस्थ्य आहार आवश्यक है। एक स्वस्थ्य आहार जीवन शैली में हम ताजा फलों और सब्जियों साबूत अनाज एवं कम वसा डेयरी उत्पादों को शामिल करते हैं। ऐसे आहार स्वस्थ्य शरीर में विटामिन, पोषक तत्वों, और खनिजों कि प्रर्याप्त मात्रा को बनाए रखने में मदद करते हैं यह ठीक कहा गया है कि खाना एक जरूरत है परन्तु समझदारी से खाना एक कला है।”

प्रश्न 3. कल्याण या सुयोग्यता के महत्त्व को समझाइए।

उत्तर- सुयोग्यता का महत्त्व:-

  • यह मांसपेशीयों की टोंनिग एवं सुधार में मदद करता है।
  • यह चोट के बाद आरोग्य प्राप्ति के समय को कम कर देता है।
  • यह उचित पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।
  • यह दवाब और तनाव का बेहतर प्रबन्धन करने में मदद करता है।
  • यह जीवन की चुनौतियों का सामना एवं अप्रत्याशित स्थितियों की आवश्यकता अनुसार सामना करने में लोगों की मदद करता है।
  • यह पूरे शरीर को नियंत्रित एवं उसमें सुधार करता है।
  • यह सकारात्मक जीवन शैली एवं परिवर्तन को प्रेरित करता है।

प्रश्न 4. “स्वास्थ्य एक परिसंपति है” संक्षेप में व्याख्या कीजिए ।

या

हमारा स्वास्थ्य सोने या चाँदी का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारा असली धन है, टिप्पणी कीजिए।

उत्तर-

  1. स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन निवास करता है। एक बुरा स्वास्थ्य बोझ की तरह है, क्योंकि अस्वस्थ्य लोगों को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
  2. इसके अलावा बहुत सारा धन स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करने के लिए, दवा पर खर्च किया जाता है। दूसरी तरफ अगर हमारा स्वस्थ अच्छा है, तो हम किसी कठिन परिस्थिति का सामना शांति से जीवन का आनंद लेकर कर सकते हैं।
  3. अच्छा स्वास्थ्य हमें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने का एहसास करता है। यह अच्छा स्वास्थ्य हमें बिमारियों एवं स्वास्थ्य से जुडी समस्याओं से दूर रखता है।