खेलकूद में प्रशिक्षण - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2

CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 11 खेलकूद में प्रशिक्षण
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

मूल्य आधारित प्रश्न (Value based Question)
मोनू 19 वर्षीय मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाला एक ऐसा लड़का है जिसे बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है वह जब भी सचिन तेदुंलकर को खेलते हुए देखता था, तो उसका मन भी सचिन के समान ही सफल बननें का होता था। सचिन को अपना आदर्श मानते हुए, विरोधी तथा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी मोनू ने अपना प्रशिक्षण (Training) जारी रखी। आज वह राज्य की रणजी टीम में चयनित हुआ है।
प्रश्न 1. मोनू को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करने वाला खिलाड़ी कौन है?
उत्तर- मोनू ‘सचिन तेन्दुलकर’ से बहुत प्रेरित है।
प्रश्न 2. मोनू में आपको कौन से मूल्य दिखाई देते है?
उत्तर- मोनू जिन मूल्यों को दर्शाता है वह है- उच्च अभिलाषा, आकांक्षा, दृढ़ इच्छा शक्ति और कार्य के प्रति समर्पित आदि।
प्रश्न 3. मोनू के संदर्भ में पढ़कर आपको क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर- मोनू के संदर्भ में पढ़कर हमें यह शिक्षा मिलती है कि व्यक्ति जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है यदि उसमें आत्म विश्वास, लक्ष्य निर्धारण, कार्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास करता है।
प्रश्न 6. स्वच्छत क्रीड़ा (Free Play) बच्चे के गामक कौशल क्रियाओं में कैसे वृद्धि करता है?
उत्तर-
  1. स्वच्छन्द क्रीड़ा कर बच्चा अपने आस-पास के वातावरण से भली-भाति परिचित होता है।
  2. स्वच्छंद क्रीड़ाएँ जैसे कि दौड़ना, भागना, कूदना, छलांग लगाना आदि क्रियाएँ कर बच्चे की सूक्ष्म एवं वृहद्ध गामक क्रिया कौशलों में वृद्धि होती है जिससे गामक घटकों जैसे गति, शक्ति, शहनशक्ति, लचक और समावेशी तथा तालमेल सबंन्धी क्रियाओं में सुधार होता है।
  3. स्वच्छदं क्रीड़ाएँ बच्चों को अपनी रचनात्मकता का उपयोग करने में सहायता करती है जिससे, बच्चे की निपुणता, शारीरिक, सज्ञांत्मक तथा भावनात्मक शक्ति एवं मस्तिष्क का विकास होता है।
  4. स्वच्छंद क्रीड़ाएँ एक स्वस्थ जीवन की नीव रखती है। यह क्रीड़ाऐं कर एक बच्चा आने वाले भविष्य में शारीरिक और मानसिक रूप से सुरक्षित रह सकता है।