सहसंबंध - प्रश्नोत्तर 2

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 7 सहसंबंध
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंक वाले प्रश्न
  1. सहसंबंध से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- सहसंबंध एक सांख्यिकीय उपकरण है जो दो चरों के मध्य संबंध का अध्ययन करता है।
  2. कुछ ऐसे चरों की सूची दो जिनका परिशुद्ध मापन कठिन हो।
    उत्तर- सुन्दरता, वीरता, बुद्धिमत्ता, योग्यता आदि।
  3. ऋणात्मक सहसंबंध क्या है?
    उत्तर- जब चरों में परिवर्तन विपरीत दिशा की ओर होता है तो उसे ऋणात्मक सहसंबंध कहते है।
  4. धनात्मक सहसंबंध का अर्थ बताइये।
    उत्तर- जब चरों में परिवर्तन एक ही दिशा की ओर होता है तो उसे धनात्मक सहसंबंध कहते है।
  5. साधारण सहसंबंध गुणांक का परास बताइये।
    उत्तर- 1r1
  6. उस प्रकार के सहसंबंध का नाम बताइये जब दो चरों में समान अनुपात में परिवर्तन होता है।
    उत्तर- पूर्ण सहसंबंध
  7. धनात्मक सहसंबंध के दो उदाहरण दीजिए।
    उत्तर- धनात्मक सहसंबंध के दो उदाहरण
    1. वस्तु की कीमत और पूर्ति की मात्रा
    2. लंबाई मे वृद्धि और वजन में वृद्धि
  8. प्रकीर्ण आरेख विधि का मुख्य अवगुण बतायें।
    उत्तर- प्रकीर्ण आरेख सहसंबंध का निश्चित संख्यात्मक मान प्रस्तुत नहीं करता है।
  9. ऋणात्मक सहसंबंध के दो उदाहरण दीजिए।
    उत्तर- ऋणात्मक सहसंबंध के दो उदाहरण
    1. तापमान में वृद्धि से गर्म कपड़ों की बिक्री में कमी।
    2. अधिक कृषि उपज से कीमतों में कमी।
  10. कोटि सहसंबंध गुणांक विधि का प्रयोग कब किया जाता है?
    उत्तर- जब चर गुणात्मक प्रकृति के हों जैसे- सुन्दरता, ईमानदारी आदि।
  11. सहसंबंध ज्ञात करने की विभिन्न विधियों के नाम दीजिए।
    उत्तर- सहसंबंध ज्ञात करने की विभिन्न विधियाँ-
    1. प्रकीर्ण आरेख विधि
    2. कार्ल पियरसन का सहसंबंध गुणांक
    3. स्पीयरमैन का कोटि सहसंबंध
  12. स्पीयरमैन के कोटि सहसंबंध विधि का मुख्य अवगुण क्या है?
    उत्तर- इस विधि का प्रयोग सामूहिक आवृति वितरण में सहसंबंध ज्ञात करने के लिये नहीं किया जा सकता है।
  13. कार्ल पियरसन के सहसंबंध गुणांक का मुख्य दोष बताइये।
    उत्तर- सहसंबंध गुणांक का मूल्य सीमान्त मदों से प्रभावित होता है।
  14. यदि γxy=0  तब चर x और y के बीच संबंध
    उत्तर- स्वतंत्र होगा
    1. रेखीय संबंध होगा
    2. रेखीय संबंध नहीं होगा
    3. स्वतंत्र होगा
  15. कद (फुटों में) तथा वजन (कि.ग्रा. में) के बीच सहसंबंध गुणांक की इकाई है:
    1. कि. ग्रा. / फुट
    2. प्रतिशत
    3. अविद्यमान
    उत्तर- अविद्यमान
  1. निम्नलिखित तीनों मापों में, कौन सा माप किसी भी प्रकार के संबंध की माप कर सकता है।
    1. कार्ल पियरसन सहसंबंध गुणांक
    2. स्पीयरमैन का कोटि सहसंबंध
    3. प्रकीर्ण आरेख
    उत्तर- कार्ल पियरसन सहसंबंध गुणांक