शारिरिक शिक्षा और खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 4 शारीरिक शिक्षा और खेल
Important Questions

लघु प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1. अक्षमता के प्रकारों को समझाइए।
उत्तर-
  • शारीरिक अक्षमता:- इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति किसी शारिरिक क्षति के कारण अपनी दैनिक क्रियाए करने में असमर्थ रहता है उदाहरण के लिये अंधापन, आशिक अंधामन, सुनने में पेरशानी।
  • संज्ञानात्मक अक्षमता:- इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति किसी मानसिक क्षति के कारण अपनी दैनिक जीवन से जुड़ी मानसिक क्रिसाओं को करने में अस्मर्थ रहता है उदाहरण के लिये पढ़ते में परेशानी, गिनती करने के परेशानी, शब्दों का अर्थ समझते में परेशानी आदि सामान्यता इस अक्षमता का सम्बन्ध शरीर क्रियात्मक पक्ष से सम्बन्धित होता है।
  • बौद्धिक अक्षमता:- इस स्थिति में पिड़ित व्यक्ति किसी मानसिक क्षति के कारण न केवल दैनिक जीवन से जुड़ी मानसिक क्रियाए कर पाता है अपितु अनुकूली व्यवहार सम्बन्धी क्रियाए भी नहीं कर पाता है।
  • मानसिक कार्य:- पढ़ना, तक देना, चीजों को समझना आदि।
  • अनुकूली व्यव्हार:- सामाजिक कौशल और वैचारिक कौशल का संग्रह आदि।
प्रश्न 2. अक्षमता तथा विकार में अन्तर सपष्ट कीजिए।
उत्तर-
अक्षमता
विकार
क्षति
विघटन अथवा रुकावट
सामान्य होने की सम्भावना नहीं होती है।
सामान्य होने की सम्भावना होती है।
शरीर के किसी भी हिस्से से सम्बन्धित हो सकती है।
सामान्यता तत्रिका तंत्र से सम्बन्धित होते है।
उदाहरण- शारीरिक अक्षमता, संज्ञानात्मक अक्षमता, बौद्धिक अक्षमता
उदाहरण- ए. डी. एच. डी., एस. पी.डी. ए. एस. डी, ओ. सी. डी., ओ. डी. डी.
प्रश्न 3. ए. डी. एच. डी. ADHD के लक्षण लिखिए।
उत्तर- ए. डी. एच. डी. के लक्षण-
  • किसी विशेष विषय की और ध्यान देने में परेशानी।
  • किसी एक स्थान पर छोटी अवधि के लिये भी बैठने में परेशानी।
  • शांत रहने वाली क्रियाओं को करने में परेशानी जैसे पढ़ना, याद करना आदि।
  • पीड़ित व्यक्ति घूमते हुए ज्यादा नजर आते है।
  • अपनी बारी के लिये इंतजार करना, बँटवारा उनके लिये कठिन है इसलिये उनके लिये दूसरो के साथ खेलता मुश्किल होता है।
  • जल्द विर्णय लेकर बिना सोचे जल्द से बोल देना।
  • वे अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण नही रख पाते है।
  • वे दिन में सपने देखने वाले होते है।
  • लापरवाही भरी गलतियां।
प्रश्न 4. एस. पी. डी. को लक्षण को लिखिए।
उत्तर-
  • व्यवहारिक लक्षणः– अवाज को प्रति तथा सघुन्ध को प्रति अत्याधिक संवेदनशील होना, रचनात्मक खेला में शामिल न होना, परेशान होने के बाद शांत करने मुश्किल आती है
  • शारिरिक लक्षण:- खराब संतुलन, खराब आसन, मांसपेशीय नियन्त्रण बाधित होना तथा देर से होना, धीमी माँसपेशीय वृद्धि, नींद न आना अथवा कम आना, शरीर के किसी भाग में अत्यधिक कम्पन्न होना, खराब तालमेल आदि।
  • मनोवैज्ञानिक लक्षण:- समाज से अलग रहना, अवसाद, आक्रमकता, चिंता, भीड़ से डर लगना, आक्समिक छूने से डरना।
प्रश्न 5. ए. एस. डी. (ASD) को लक्षण लिखिए।
उत्तर- ए. एस. डी. के लक्षण निम्नीलिखित है-
  • बातचीत करने में समस्या
  • शब्दों का उच्चारण करने में मुश्किल
  • पढ़ने में मुश्किल
  • सामाजिक क्रियाओं में भाग न लेना
  • समाज के सम्पर्क में आने से बचना
  • बार-बार दोहराने वाली क्रियाओं में व्यस्त रहना
  • किसी वस्तु को बार-बार दुना
  • स्वाद/आवाज तथा गंध की प्रति अत्याधिक संवेदनशील होना
  • कम शब्दों को बालेकर अपनी बात कहने का प्रयास करना
  • अकेले खेलना पसंद करना
  • खाने की वस्तुओं को उनके रंग तथा बनावट के अधार पर पसंद तथा नापंसद
  • मजबूती से करना माता-पिता के द्वारा छाती से लगाने को पसंद न करना
प्रश्न 6. ओ. सी. डी. (OCD) को लक्षण लिखिए।
उत्तर-
  1. जनूनी विचारः- दूषित होने का डर लगना पीड़ीत व्यक्ति को यह लगता है कि उसका शरीर कही रोगाणुओं से दूषित न हो जाये, जरुरत से ज्यादा धार्मिक कार्यों में शामिल होना चीजों को खोने का डर लगा रहता है। पीड़ित व्यक्ति वहमी हो जाता है।
  2. बाध्यकारी व्यवहार:- चीजों को बार-बार जाँचना, अपने प्यारो की कुशलता की पुष्टि बार बार करना, शब्दों को बार-बार दोहराना धोने तथा साफ करने की क्रिया को अधिक बार करना, चीजों को व्यवस्थित करने में ज्यादा ध्यान देना, ईश्वर से अत्याधिक प्रार्थना करना, घर में खराब समान को इकट्ठा करके रखना।
प्रश्न 6. ओ. डी. डी. (ODD) को लक्षण लिखिए।
उत्तर-
  1. व्यवहार संबधित लक्षण:- नियमो को मानने से इनकार करते है, हमेशा उत्तेजित होकर लड़ने के लिए तैयार हो जाते है। हमेशा दूसरो से बहस करते है। दूसरो को आरोपित करते है। अपनी स्वेच्छा से दोस्ती तोड़ देते है। निरंतर आज्ञा का उल्लंघन करते है।
  2. सज्ञानात्मक लक्षण:- अक्सर जल्दी तथा बार-बार हताश हो जाते है। किसी विषय की ओर ध्यान केंद्रित करने में इन्हे मुश्किल आती है। बालेने से पहले सोचते नहीं है। अर्थात बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते है।
  3. मनोवैज्ञानिक लक्षण:- नये दोस्त बनाने में इन्हे हमेशा मुश्किल होती है। इनमे हमेशा झुंझलाहट की भावना रहती है। इनमें आत्म सम्मान की कमी देखने को मिलती है।