अर्थशास्त्र परिचय - प्रश्नोत्तर 2
CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
परिचय
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
परिचय
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
अति लघु उत्तर वाले प्रश्न (1 अंक)
प्र. 1. अर्थव्यवस्था को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- ‘अर्थव्यवस्था वह प्रणाली है जो लोगों को जीविका अर्जित करने के साधन और जीविका प्रदान करती है।’
प्र. 2. संसाधनों की दुर्लभता का क्या अर्थ है?
उत्तर- संसाधनों की दुर्लभता से अभिप्राय उस स्थिति से है जिसमें किसी संसाधन की पूर्ति, उसकी माँग की तुलना में कम होती हैं।
प्र. 3. आर्थिक समस्या का अर्थ लिखिए।
उत्तर- आर्थिक समस्या असीमित आवश्यकताओं की संतुष्टि हेतु, वैकल्पिक उपयोग वाले दुर्लभ संसाधनों के उपयोग के चयन की समस्या है।
प्र. 4. MRT (सीमांत रूपान्तरण की दर) को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- MRT एक वस्तु Y की इकाईयों का वह अनुपात है जिसे दूसरी वस्तु X की एक अतिरिक्त इकाई के लिए उत्पादन के लिये त्याग किया जाता है।
प्र. 5. अवसर लागत को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- एक अवसर का चयन करने पर दूसरे सर्वश्रेष्ठ अवसर का किया गया त्याग अवसर लागत कहलाता है।
प्र. 6. सरकार ने विदेशी पूँजी को प्रस्तावित करना शुरु कर दिया है। PPC के संदर्भ में इसका आर्थिक मूल्य क्या है?
उत्तर- विदेशी पूँजी निवेश में वृद्धि से देश का उत्पादन बढ़ेगा और PPC दायीं ओर खिसक जाएगा।
प्र. 7. ‘संसाधनों की मितव्ययिता’ का क्या अर्थ है?
उत्तर- संसाधनों की मितव्ययिता का अर्थ उपलब्ध संसाधनों के सर्वश्रेष्ठ व कुशलतम उपयोग से है।