शारीरिक क्रियाएँ तथा नेतृत्व प्रशिक्षण - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर2

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 6 शारीरिक क्रियाएँ तथा नेतृत्व प्रशिक्षण
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक, 60 शब्द)

प्रश्न 1. क्या शारीरिक क्रियाकलाप जीवन की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। यदि हाँ तो कैंसे?

उत्तर- शारीरिक क्रियाकलाप जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु निम्नलिखित ढ़ंग से सहायता करते हैं

  1. हृदय के स्वास्थ्य में सुधार-
    1. रक्तचाप का स्तर कम होना।
    2. LDL अर्थात् बुरे कोलस्ट्रोल के स्तर को कम करना।
    3. HDL अर्थात् अच्छे कोलस्ट्रोल के स्तर को बढ़ा देना।
    4. हृदयघात की संभावना कम होना।
      इन सबके परिणामस्वरूप हृदय का स्वास्थ्य अच्छा होता है।
  2. मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि-
    1. शारीरिक क्रियाकलाप करना।
    2. ऑक्सीजन संचार में वृद्धि।
    3. ऊर्जा स्तर बढ़ना।
    4. मस्तिष्क को प्रभावित करना तथा व्यक्ति का अच्छा अनुभव करना।
    5. मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होना।
  3. भार नियंत्रित करना-
  1. शारीरिक क्रियाकलाप करना।
  2. अधिक कैलोरी जलना।
  3. भार नियंत्रित रहना।
  4. बीमारियों जैसे मधुमेह, हृदय रोगों व गढ़िया से बचाव होना।

प्रश्न 2. एक अच्छे नेता के कोई भी तीन गुणों का वर्णन करो।

उत्तर- एक अच्छे नेता के तीन गुण

  1. आकर्षक रूप- नेतृत्व में व्यक्ति के रूप का बहुत महत्त्व होता है, क्योंकि इससे व्यक्ति का प्रथम प्रभाव पड़ता है। आकर्षक रूप वाले व्यक्तित्व के व्यक्ति की ओर अधिक लोग आकर्षित होते हैं।
  2. कर्मठ- शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में एक नेता को कर्मठ होना अत्यंत आवश्यक है। एक कर्मठ व्यक्ति का सभी आदर करते हैं।
  3. नैतिक स्तर- नेता को दूसरों के साथ व्यवहार में नैतिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे-सच्चाई, समान व्यवहार तथा अच्छा आचरण आदि।

प्रश्न 3. साहसिक खेलों के कोई तीन उद्देश्य लिखिए।

उत्तर- साहसिक खेलों के तीन उद्देश्य

  1. प्रकृति के साथ जुड़ना- अधिकतर खेलों में आऊटडोर क्रियाकलाप शामिल होते हैं जो प्रतिभागियो को प्रकृति के साथ जुड़ने का अनुभव प्राप्त करने का सुअवसर देते हैं। प्रतिभागी प्रकृति के नजदीक आते हैं। प्रकृति के साथ यह जुड़ाव प्राकृतिक वातावरण का अनुभव प्रदान करता है।
  2. अतिरिक्त ऊर्जा का उचित प्रयोग- साहसिक खेल प्रतिभागियों को उनकी अतिरिक्त ऊर्जा तथा उत्साह को एक सकारात्मक तथा स्वस्थ दिशा प्रदान करते हैं। जिससे वे अपना सर्वांगीण विकास करने में सफल हो सकते हैं।
  3. एकाग्रता विकसित करना- कोई भी साहसिक खेल बिना एकाग्र हुए नहीं किया जा सकता है। साहसिक खेलों में भाग लेकर एक व्यक्ति में अनुभवों की शृंखला को आत्मसात करने की योग्यता आती है। इस प्रकार व्यक्ति की ध्यान केन्द्रित करने की योग्यता बढ़ती है जिससे उसकी एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

प्रश्न 4. ट्रैंकिंग के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करो।

उत्तर- ट्रैकिंग के विभिन्न प्रकारों का का वर्णन निम्नलिखित है-

  1. आसान ट्रैकिंग- इसमें अत्यधिक ऊँचे स्थानों की चढ़ाई नहीं होती है। ऐसे ट्रैक सामान्यतः सभी पर्वत शृंखला में पाए जाते हैं। इस प्रकार की ट्रैकिंग विशेषकर एक ऐसे अकेले व्यक्ति द्वारा की जाती है। जिसे ट्रैकिंग का कोई अनुभव नहीं होता है।
  2. मध्यम ट्रैकिंग- मध्यम ट्रैकिंग पर चढ़ाई करना आसान ट्रैकों की अपेक्षा थोड़ा कठिन तथा चुनौतीपूर्ण होता है। इस ट्रैकिंग के लिए प्रतिभागी को अपेक्षाकृत अधिक शारीरिक शक्ति की आवश्यकता होती है। यह ट्रैकिंग थोड़ी-सी ऊँचाई वाले स्थानों पर आयोजित की जाती है।
  3. कर्मठ या विकट ट्रैकिंग- कर्मठ या विकट ट्रैनिंग में अत्यधिक शारीरिक प्रयासों तथा दृढ़ता की आवश्यकता पड़ती है। इस प्रकार की ट्रैकिंग सामान्यतः 50 मीटर अथवा अधिक की ऊँचाई पर आयोजित की जाती हे। इसमें कुछ खड़ी चढ़ाईयाँ भी शामिल हैं।
  4. कठिन ट्रैकिंग- इस प्रकार की ट्रैकिंग साहसी एवम् अनुभवी पर्वतारोहियों द्वारा अधिक ऊँचाई वाली खड़ी चढ़ाईयों पर की जाती है। चूँकि इस प्रकार की ट्रैकिंग में एक माह से भी अधिक का समय लगता है इसीलिए ट्रैकर को अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक शक्ति तथा दृढ़ता की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 5. सर्फिंग हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों का वर्णन करो।

उत्तर- सर्फिंग हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय

  1. हमेशा उन जगहों पर सर्फिंग (Surfing) या तैराकी करनी चाहिए जो (Surf Life Savers) तथा लाइफगार्ड के द्वारा जाँचे गए हों।
  2. लाल व पीले झण्डों के बीच में ही (Surfing) करें। इनके द्वारा सुरक्षा जगह mark होती है।
  3. हमेशा एक साथी के साथ या किसी के निर्देशन में ही तैरें।
  4. चिन्हों को पूर्ण रूप से पढ़ें और पालन करें।
  5. खाना खाने के बाद swim न करें।
  6. एल्कोहल या किसी ड्रग (Drug) का प्रयोग करने के बाद तैराकी न करें।
  7. पानी की स्थिति के बारे में सुनिश्चित करके ही तैराकी करें।
  8. पानी में कभी भी दौड़ने व Drive करने की कोशिश न करें।
  9. अगर आप को पानी में कुछ दिक्कत हो गई है तो डरें नहीं। सहायता के लिए अपना हाथ ऊपर उठाऐं पानी की सतह पर तैरें व सहायता के लिए प्रतीक्षा करें।

प्रश्न 6. पैराग्लाइडिंग करते समय सुरक्षा उपाय लिखो।

उत्तर- पैराग्लाइडिंग करते समय सुरक्षा उपाय

  1. अपने आप को पैराग्लाइडिंग सिखाने की कोशिश न करें यह अत्यधिक खतरनाक हो सकता है।
  2. एक पूर्णतः प्रशिक्षित पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक से ही पैराशूट उड़ाना सीखें।
  3. एक पंजीकृत क्लब को ही चुने।
  4. यदि आप एक शुरूआती हैं, तो प्रयोग किये हुए उपकरण न खरीदें जब तक कि आपके प्रशिक्षक के द्वारा पूर्ण रूप से चैक न कर लिए गए हों।
  5. पैराग्लाइडिंग करते समय सभी सुरक्षा उपकरण जैसे फ्लाइट सूट, सूटस व हैलमेट पहनना न भूलें।
  6. लाँचिंग करने से पहले मौसम की जानकारी लेना न भूलें।
  7. उड़ान का वह स्तर न करने की कोशिश करें जो आपके अनुभव के स्तर के परे है।
  8. अपनी साधारण Selfe का प्रयोग करें। अनावश्यक जोखिम (Unnecessary Risk) न लें। पैराग्लाइडिंग काफी खतरनाक हो सकती है यदि उचित Judgement न किया जाए।

प्रश्न 7. पर्वतारोहण के दौरान सुरक्षा उपायों को बताइए।

उत्तर- पर्वतारोहण के दौरान सुरक्षा उपाय

  1. दवाएँ तथा प्राथमिक चिकित्सक साथ ले जाना।
  2. मौसम का पुर्वनुमान करना।
  3. तापमान कम होना हाइपोथरमिया का खतरा बढ़ना (शरीर को सूखा रखना)।
  4. आस-पास के स्थान का निरिक्षण करना।
  5. पूर्ण रूप से शारीरिक रूप से पुष्ट होना।
  6. बार-बार पानी पीना।
  7. अधिक-ऊँचाई वाली बीमारी होने पर तुरंत नीचे आना।

प्रश्न 8. रिवर रॉफ्टिंग करते समय सुरक्षा उपायों का वर्णन करो।

उत्तर- रिवर रॉफ्टिंग के दौरान सुरक्षा उपाय

  1. अकेले जाने से सदैव बचना।
  2. अच्छे तैराक की योग्यताएँ होना।
  3. जीवन रक्षक जैकेट व हैलमेंट पहनना।
  4. नदी को वर्गीकृत करने की उचित योग्यताएँ होना।
  5. रिवर रॉफ्टिंग में प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों की जाँच करना।
  6. अंधेरा होने पर रॉफ्टिंग न करना।
  7. रॉफ्टिंग से पहले/दौरान व बाद में तरल पदार्थों का सेवन करना।

प्रश्न 9. ट्रैकिंग करते समय क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए।

उत्तर- ट्रैकिंग करते समय क्या सावधानियाँ

  1. बरसात के मौसम में ट्रैकिंग न करना। बिजली चमकने के समय शिखर पर न रूकना।
  2. आवश्यक सामग्री जैसे पानी, माचिस, भोजन सामग्री, रस्सी इत्यादि को साथ लेकर जाना।
  3. ट्रैकिंग पर जाने से पहले गंतव्य स्थान की मौसम रिर्पोट को देखना। खराब मौसम व वातावरण में ट्रैकिंग न करें।
  4. कीटों से बचने के लिए पूरी बाजू की कमीज तथा पूरी पैंट पहनना।
  5. पैरों में उचित जूते पहनना जो न फिसले।
  6. ट्रेकिंग करते समय पत्ते व फूल न खाना। ये जहरीले हो सकते हैं।
  7. हृदय तथा फेफड़ों से सम्बन्धित बीमारियों वाले व्यक्तियों को ट्रैकिंग पर नहीं जाना चाहिए।