परिक्षेपण के माप - प्रश्नोत्तर 2

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 6 परिक्षेपण के माप
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

पांच अंक वाले प्रश्न
  1. अन्तर चतुर्थक विस्तार क्या है?
    उत्तर- अन्तर चतुर्थक विस्तार तृतीय चतुर्थक एवम् प्रथम चतुर्थक का अन्तर होता है।
  2. विचरण गुणांक ज्ञात करने का सूत्र क्या है?
    उत्तर- विचरण गुणांक =σ×100X¯
  3. लॉरेंज वक्र क्या है?
    उत्तर- लॉरेंज वक्र अपकिरण को प्रदर्शित करने वाली एक ग्राफीय विधि है।
  4. विस्तार की गणना कीजिए।
    22, 35, 32, 45, 42, 48, 39

    उत्तर-
     विस्तार = सबसे बड़ा मूल्य - सबसे छोटा मूल्य (48-22=26)
  5. परिक्षेपण को मापने के लिए किस ग्राफीय विधि का प्रयोग करते है?
    उत्तर- अपकिरण को मापने के लिए लॉरेंज वक्र विधि का प्रयोग किया जाता है।
  6.  परिक्षेपण का क्या अर्थ है?
    उत्तर- किसी श्रेणी में केन्द्रीय माध्यों से समको के विस्तार के माप को अपकिरण कहते हैं।
  7. माध्य विचलन गुणांक की गणना कैसे की जाती है?
    उत्तर- माध्य विचलन गुणांक =MDx¯X¯
  8. परिक्षेण का कौन-सा माप बीच के 50 प्रतिशत मूल्यों से संबंधित है?
    उत्तर- अंतर चतुर्थक विस्तार
  9. माध्य विचलन का कोई एक प्रमुख दोष बताईये?
    उत्तर- माध्य विचलन का प्रमुख दोष इसका ± धनात्मक तथा ऋणात्मक चिन्हों को त्यागना है।
  10. परिक्षेपण की माप की सापेक्षित माप क्या है?
    उत्तर- अपकिरण के सापेक्ष माप को अनुपात या प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।