शारीरिक शिक्षा में बदलती प्रवृत्तियाँ और कैरियर - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 1 शारीरिक शिक्षा में बदलती प्रवृत्तियाँ और कैरियर
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक, 60 शब्द)

प्रश्न 1. शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण कैरियर को समझाइए।

उत्तर- शारीरिक शिक्षा को एक व्यावसायिक क्षेत्र माना जा चुका हैं यह कैरियर उनके लिए उचित है जिनकी रूचि शिक्षण कैरियर में होती है। शिक्षण कैरियर अध्यापकों को बहुत से पुरस्कार प्रस्तुत करता है चाहे वे प्राइमरी स्कूलों माध्यमिक स्कूलों हाईस्कूलों सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, महाविद्यालय या विश्वविद्यालयों में कार्य करते है। इस कैरियर के अनेक लाभ है। शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों का विद्यार्थियों के बीच काफी मान सम्मान होता है। क्योंकि यह समाज को एक अच्छा योगदान देता है यह कैरियर आंतरिक संतुष्टि प्रदान करता है। शारीरिक शिक्षा में शिक्षण कार्य के अवसर भिन्न-भिन्न स्तरों पर होते है:

  1. प्राथमिक विद्यालय
  2. माध्यमिक विद्यालय
  3. उच्च विद्यालय
  4. सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  5. महाविद्यालय व विश्वविद्यालय

प्रश्न 2. शारीरिक शिक्षा में पुस्तक लेखन पर टिप्पणी लिखिए?

उत्तर- शारीरिक शिक्षा में पुस्तक लिखने के कैरियर में विशेष रूप से भारत में काफी अच्छे अवसर उपलब्ध हैं वास्तव में भारत वर्ष में शारीरिक शिक्षा व इससे सम्बन्धित उपविषयों की पुस्तकों की भारी कमी है। कुछ शारीरिक शिक्षा-शास्त्री जिन्हें विभिन्न उपविषयों जैसे- खेल जीव यांत्रिकी, खेल समाज शास्त्र, खेल चिकित्सा शास्त्र, व्यायाम, शरीर क्रिया-विज्ञान, खेल शिक्षाशास्त्र, अनुसंधान, खेल मनोविज्ञान, खेल दर्शन शास्त्र, खेल प्रबंधन आदि के बारे में गहरा ज्ञान हो, वे इनके बारे में पाठ्यपुस्तकें लिखकर पार्टटाईम कैरियर अपना सकते हैं।

प्रश्न 3. शारीरिक शिक्षा में खेल उद्योग में कैरियर पर प्रकाश डालिए?

उत्तर- शारीरिक शिक्षा में खेल उद्योग में कैरियर के अवसर हैं। एक व्यक्ति जो खेल उद्योग में कैरियर बनाना चाहता है उसे शारीरिक शिक्षा व खेलों की जानकारी होनी चाहिए। एक व्यक्ति छोटे स्तर पर खेल उद्योग स्थापित कर सकता है। यह टी-शर्ट व ट्रैक-सूटों से खेल के जूतों और खेल-उपकरणों से सम्बन्धित हो सकता है। ऐसे कार्यों के लिए अनुंसधान व डिजाइन का ज्ञान बहुत महत्त्वपूर्ण होता है क्योंकि नए प्रकार के खेल उपकरणो व ट्रैक-सूटों या स्विमसूटों, की माँग हमेशा रहती है।