मनोविज्ञान और खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2
CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 11 मनोविज्ञान और खेल
Important Questions
पाठ - 11 मनोविज्ञान और खेल
Important Questions
लघुउत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
प्रश्न-1. आक्रामकता को प्रकारों को बताइए।
उत्तर- आक्रामकता के प्रकार निम्नलिखित है-
- शत्रुतापूर्ण आक्रामकताः- कोई भी शारीरिक व्यवहार जिसका एक मात्र लक्ष्य किसी दूसरे खिलाड़ी को शारीरिक रूप से जानबूझ कर नुकसान पहुँचाना होता है। उदाहरण के लिये जानबूझ कर किसी खिलाड़ी को हॉकी स्टिक से घायल करना होता है।
- बाह्म आक्रामकता:- कोई भी शारीरिक व्यवहार जिससे किसी दूसरे खिलाड़ी को शारीरिक रूप से नुकसान पहुचता हो परन्तु यह व्यवहार जानबूझ कर न किया गया हो अपितु उच्चतम प्रदर्शित की प्राप्ति के लिये किया गया है। उदाहरण के लिये हॉकी स्टिक से अनजाने में किसी दूसरे खिलाड़ी का घायल होना।
- मुखर व्यवहार आक्रमकता:- वह मौखिक व्यवहार जिससे किसी खिलाड़ी को मनोवैज्ञानिक नुकसान पहुँचाया जाता है मुखर व्यवहार आक्रमकता कहलाता है। मुखर व्यवहार हमेशा नियमों के दायरे में रह कर किया जाता है। उदाहरण के लिये क्रिकेट खेलते समय बोले जाने वाली टिप्पणियाँ।
प्रश्न-2. तनाव के प्रभावों का वर्णन कीजिए?
उत्तर- तनाव के प्रभाव-
- हृदय दर का बढ़ना
- रक्तचाप बढ़ना
- श्वांस दर का बढ़ना
- माँसपेशीय तनाव बढ़ना
- भूख अधिक लगती है
- शरीर में अम्ल का बढ़ना
- हृदय रोगों की सम्भावना बढ़ना
- थकावट जल्दी होती है
- चयापचय (metabolism) बिगड़ना
- याददाश्त में कमी
- असुरक्षा की भावना
प्रश्न-3. समस्या केंद्रित स्थिति से सामना करने की युक्तियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- वर्णन-
- अपनी योग्यताओं को समझना
- आत्मविश्वास को मजबूत करना
- लक्ष्य को दोबारा से निर्धारित कीजिए तथा आसान से मुश्किल सिद्धांत को अपनाइए।
- साहित्य का अध्ययन करना जो यह बताता हो कि समस्या से केसे निदान पाया जा सकता है।
- आत्म सुझाव देना
- अपने आप को मनोरंजित करना
- शारीरिक पुष्टि को अच्छा बनाना
- अपने अध्यापक तथा कोच से समस्या की चर्चा करना तथा उनका परार्मश लेना
प्रश्न-4. भावना केन्द्रित समस्याओं से सामना करने की युक्तियाँ लिखिए।
उत्तर- युक्तियाँ-
- लिखना
- दुःख को दूसरो से बांटना
- दूसरो पर आरोप लगाना
- सच्चाई को झुठलाना
- खेल कूद में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना
- अपने आप को मनोरंजक क्रियाओं में व्यस्त रखना
- नकारात्मक सोच को दूर रखे
- मनोवैज्ञानिको से परार्मश लें
- ध्यान लगाना, शवासन का प्रयोग करना
प्रश्न-5. व्यक्तित्व को प्रकार लिखिए।
उत्तर- व्यक्तित्व के प्रकार-
- शैल्डन के अनुसार-
- इन्डोमोर्फिक (Endomorphic)- मोटे तथा छोटे
- मेसोर्मोफिक (Mesomorphic)- गठा हुआ शरीर, लम्बा कद
- एक्टोर्मोफिक (Ectomorphic)- पतले तथा लम्बा कद
- जुंग के अनुसार
- बहिंमुखी (Extrovert)- आत्मविश्वास अधिक, दूसरो से मिलने में विश्वास रखते हैं, सामाजिक होते हैं, दोस्त ज्यादा होते हैं।
- अंर्तमुखी (Introvert)- आत्मविश्वास कम होता होता है। अपने आप में व्यस्त रहते है तथा दूसरों से कम मिलने में विश्वास रखते है। दोस्त कम होते है।
- अम्बीवर्ट (Ambivert)- यह उपरोक्त दोनो श्रेणी का मिश्रण है।
प्रश्न-6. अभिप्रेरण को प्रकारो का वर्णन कीजिए।
उत्तर- अभिप्रेरणा के दो प्रकार है-
- आन्तरिक अभिप्रेरणा- व्यक्ति अन्दरूनी शक्तियों से प्रभावित होकर लक्ष्य की ओर अग्रसर रहता हैं जैसे कि प्रसिद्धि तथा संतुष्टि से प्रेरित होकर खेलना।
- बाहरी अभिप्रेरणा- व्यक्ति बाहरी कारणों से प्रभावित होकर लक्ष्य की ओर अग्रसर रहता है। जैसे कि ईनाम से, धन से, नौकरी से, प्रशंसा से प्रेरित होकर लक्ष्य की ओर बढ़ना।
प्रश्न-7. शारीरिक छवि को प्रकारो का वर्णन कीजिए।
उत्तर- शारीरिक छवि को प्रकार का वर्णन निम्नलिखित है-
- सकारात्मक शारीरिक छवि- इस प्रकार की शारीरिक छवि से व्यक्ति अपनी शारीरिक छवि से संतुष्ट रहता है। उसे अपनी शारीरिक बनावट तथा शारीरिक गठन अच्छा लगता हैं।
- नकारात्मक शारीरिक छवि- इस प्रकार की शारीरिक छवि में व्यक्ति अपनी शारीरिक छवि से संतुष्ट नहीं होता है। उसे अपने शारीरिक बनावट तथा शारीरिक गठन की कमी महसूस होती है।