बच्चे तथा खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 5 बच्चे तथा खेल
Important Questions

तीन अंक वाले प्रश्न-उत्तर
प्रश्न 1. भार प्रशिक्षण से होने वाली हानियाँ बताइए।
उत्तर-
  1. चोटों का खतरा- अत्याधिक और गलत तरीके से किए गए व्यायाम चोटी और दर्द का कारण बनते है।
  2. लचक के कमी- यदि भार प्रशिक्षण व्यायामों की साथ लोचवर्धक व्यायाम न किए जाए तो इनसे शरीर में लचीलेपन की कमी हो सकती है।
  3. परिपक्वता (Maturity)- बच्चों का भार प्रशिक्षण तब तक शुरू नहीं करना चाहिए जब तक वे शारीरिक और भावनात्मक रूप इसे करने में परिपक्व नहीं हो जाते क्योंकि अपरिपक्वता बच्चों में गंभीर चोटों और विकृतियों का कारण बनती है।
  4. वृद्धि- अत्यधिक भार प्रशिक्षण बच्चों की सामान्य वृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
  5. साथी की आवश्यकता- इन व्यायामों को बच्चे बिना किसी साथी की सहायता से अच्छी प्रकार नहीं कर पाते।
प्रश्न 2. उचित आसन की विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर-
  • शरीर के सभी अंग अच्छी श्रेणीबद्धता में होते हैं ताकि शरीर के सभी अंग एक दूसरे की ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं।
  • शरीर का भार दोनों पैरों पर बराबर विभाजित होता है।
  • शरीर का संतुलन अच्छा होता है।
  • शरीर के सभी अंगों का गुरूत्वाकर्षण केन्द्र उस काल्पनिक रेखा के नजदीक होता है जो शरीर के मध्य से होकर गुजरती है।
  • थकावट कम होती है।
  • कम ऊर्जा खर्च करके अधिक कार्य कर सकते हैं।
  • शरीर के विभिन्न अंगों के बीच अच्छा तालमेल होता है।