शरीर क्रिया विज्ञान एवं खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 8 शरीर क्रिया विज्ञान एवं खेल
Important Questions

लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक वाले)
प्रश्न-1 नलिकाएँ (Capillaries) क्या है? इनका प्रमुख कार्य बतलाइये।
उत्तर- छोटी व पतली नलिकाएँ जो रक्त परिसंचरण में कार्य करती हैं। इनकी भित्ति (Walls), कोशिका की, मात्र एक तह (layer) से बनी होती है। रक्त और ऊतकों के बीच गैस व अन्य पदार्थों का आदान-प्रदान इन्हीं से होता है।
प्रश्न-2 हृदय वाहिका संस्थान पर व्यायाम से पड़ने वाले तत्कालिक प्रभाव को अपने शब्दों में लिखिए?
उत्तर-
  1. हृदय गति का बढ़ना:- जब कोई व्यक्ति व्यायाम करना प्रारम्भ करता है तो व्यायाम की प्रबलता के अनुरूप ही हृदय की गति बढ़ जाती है।
  2. स्ट्रोक आयतन में वृद्धि:- व्यायाम की तीव्रता तथा अवधि के बढ़ने के अनुरूप ही प्रत्येक धड़कन पर हृदय के बाएँ निलय से निकलने वाले रक्त की मात्रा (Stroke Volume) में वृद्धि होती है।
  3. रक्त का आयतनः- व्यायाम की तीव्रता तथा अवधि को अनुरूप ही हृदय द्वारा प्रति मिनट पम्प किए गए रक्त को आयतन (Cardiac Volume) में भी वृद्धि होती है।
  4. ऊतकों को रक्त की आपूर्ति बढ़ाना (More Blood Supply to Tissues) ऑक्सीजन की तत्काल आवश्यकता होती है तो हृदयवाहिनी संस्थान उन ऊतकों में रक्त के बहाव को बढ़ा देती है बल्कि जिनमें कम आवश्यकता होती है उनमें कम कर देता है।
  5. रक्त चाप में वृद्धि:- रक्त की आपूर्तिक कारण रक्तचाप में वृद्धि होती है।
प्रश्न-3 फास्ट और स्लोपेशीय तन्तु में अन्तर स्पष्ट करो।
उत्तर-
  • फास्ट (सफेद) ट्विच तन्तु
    1. ऐसे तन्तु जो कि गति क्रियाओं के लिए जाने जाते हैं।
    2. ऐसे तन्तु जो ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में भी कार्य (ऊर्जा)करते हैं।
  • स्लो (लाल ) ट्विच तन्तु
    1. यह सहनशक्ति क्रियाओं के लिए जाने जाते हैं।
    2. ऐसे तन्तु जो ऑक्सीजन की उपस्थिति में ही कार्य (ऊर्जा) करते हैं।
प्रश्न-4 शक्ति को निर्धारित करने वाले शरीर क्रियात्मक कारक समझाइए।
उत्तर- किसी व्यक्ति की शक्ति की प्रभावित करने कारक इस प्रकार है-
  1. मांसपेशियों का आकार (Size of mused) बड़ी तथा विशाल मासपेशियाँ अधिक शक्ति उत्पन्न करती है पुरूषों की मांसपेशियाँ बड़ी होती है। इसलिए वे शक्तिशाली होती है। भार प्रशिक्षण की सहायता से मांसपेशी के आकार को बढ़ाया जा सकता है।
  2. शरीर का भार (Body weight) अधिक भार वाले व्यक्ति हल्के व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली होते है। जैसे अधिक शरीर भार वाले भारोत्तोलक।
  3. मांसपेशी संरचना (Muscle composition) जिन मांसपेशीयों में फॉस्ट टिवच फाइबर की प्रतिशतता अधिक होती है। वे अधिक शक्ति उत्पन्न करते है। जबकि स्लो ट्विच फाइवर्स शीघ्रता से संकुचित नहीं हो सकते, किंतु वे लंबी अवधियों तक संकुचित रहने की क्षमता रखते है। इन फाइबर्स की प्रतिशतता का निर्धारण आनुवंशिक तौर पर किया जाता है।
  4. तंत्रिका आवेग की प्रबलता- जब किसी केन्द्रीय स्नायु संस्थान (CNS) से आने वाली अधिक तीव्र तांत्रिका आवेग अधिक संख्या में गत्यात्मक ईकाइयों की उद्दीप्त करता है। तो मांसपेशी अधिक बल से संकुचित होती है। और अधिक बल उत्पन्न करती है।
प्रश्न-5 सहन क्षमता की प्रभावित करने वाले शरीर क्रियात्मक कारक बताइए।
उत्तर-
  1. एरोबिक क्षमता
    • ऑक्सीजन लेना तथा ग्रहण करना (Oxygen intake)
    • ऑक्सीजन परिवहन (Oxygen transport)
    • ऑक्सीजन अंतःग्रहण (Oxygen uptake)
    • ऊर्जा भण्डार (Energy Reserves)
  2. एनारोबिक क्षमता
    • ATP और CP का शरीर में भण्डा
    • बफ्फर क्षमता माँसपेशियों में अम्ल संचय को प्रभावहीन बनाना।
    • लैक्टिक अम्ल को सहनशीलता
    • VO2 Max यह ऑक्सीजन की वह मात्रा होती है जो सक्रिय मांसपेशियाँ व्यायाम के दौरान एक मिनट में प्रयोग में लाती है।
प्रश्न-6 नियमित रूप से व्यायाम करना बुढ़ापे में किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है?
उत्तर- बुढ़ापे की प्रक्रिया पर नियमित व्यायाम की भूमिका-
  • नियमित व्यायाम करने से बुढ़ापे में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।
  • मांसपेशीय शक्ति का सुधार।
  • अस्थि घनत्व बनाए रखने में सहायक होना।
  • मस्तिष्क पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करना।
  • फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाना।
  • लचीलेपन में सुधार।
  • तनाव व अवसाद में कमी।