योग - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 5 योग
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


लघु उत्तरात्मक प्रश्न (3 अंक, 60 शब्द)

प्रश्न 1. योग के अंग लिखो।

उत्तर- यम नियम आसन प्राणायाम् प्रत्याहार, धारणा, समाधि।

प्रश्न 2. प्राणायाम कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखो।

उत्तर- प्राणायाम आठ प्रकार के हैं। इनके नाम हैं सूर्यभेदी, उज्जयी, शीतकारी, शीतली मस्तिका, भ्रामरी, प्लाविनी, मूर्छा प्राणायाम।

प्रश्न 3. आसन का वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर- आसन का वर्गीकरण निम्नलिखित है-

  1. ध्यानात्मक आसन- पद्मासन, सिद्धासन, गोमुखासन आदि इन्हें शांत वातावरण में स्थिर होकर किया जाता है। व्यक्ति की ध्यान करने की शक्ति बढ़ती है।
  2. विश्रामात्मक आसन- शशांकासन, श्वासन, मकरासन आदि इन्हें करने से शारीरिक व मानसिक थकावट दूर होती है। पूर्ण विश्राम मिलती है।
  3. संवर्धानात्मक आसन- सिंहासन, हलासन, मयूरसन यह शारीरिक विकास के लिए लाभदायक है। यह प्राणायाम, प्रत्याहार धारणा को सामथ्र्य देते है।

प्रश्न 4. योग का खेलों में क्या योगदान है

अथवा

योग के महत्त्व को समझायें।

उत्तर- योग में शारीरिक व मानसिक व्यायाम होते हैं जिनसे हमारे शरीर को लाभ होता है। योग के निम्नलिखित महत्त्व है-

  • योग द्वारा हमारा शरीर तंदरूस्त रह सकता है।
  • हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता में वृद्धि।
  • नियमित अभ्यास से शरीर रोग मुक्त रहता है।
  • शरीर की शक्ति, चपलता (Agility), लोच और समन्वय को बढ़ाता है।
  • थकान को दूर करने में सहायक।
  • स्मरण शक्ति में वृद्धि।
  • शारीरिक ढ़ाचे में सुधार।

प्रश्न 5. ध्यान का खेलों में क्या योगदान है।

अथवा

ध्यान का अर्थ है अपने मन को एक वस्तु या स्थान पर टिकाना।

उत्तर- निम्नलिखित द्वारा ध्यान के महत्व को समझा जा सकता है।

  • ध्यान लगाने से एकाग्रता बढ़ती है।
  • ध्यान लगाने से मन और शरीर को आराम मिलता है
  • ध्यान लगाने से तंन्त्रिका तन्त्र और तनाव दूर होते है।
  • ध्यान लगाने से तंत्रिका तंत्र (Nervous system) की कार्य क्षमता में सुधार होता है।
  • हम अपने गुस्से पर काबू पा सकते हैं।