आधारिक संरचना (2019-20 के लिए) - प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 9 आधारिक संरचना
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंक वाले प्रश्न


  1. आधारिक संरचना का अर्थ बताइए।
    उत्तर- आधारिक संरचना से अभिप्राय उन मूलभूत सेवाओं व सुविधाओं से है जो एक देश की आर्थिक प्रणाली को कुशलतापूर्वक कार्य करनें में सहायता करती है।
  2.  
  3. ऊर्जा के परंपरागत स्रोत किसे कहते हैं।
    उत्तर- ऊर्जा में परम्परागत स्रोतों में वाणिज्यिक तथा गैर-वाणिज्यिक दोनों प्रकार के स्रोत शामिल हैं जैसे:- प्राकृतिक गैस, कोयला, पैट्रोल आदि।
  4. ऊर्जा को व्यवसायिक स्रोत का उदाहरण बताइए।
    उत्तर- कोयला
  5. विद्युत सृजन में सबसे बडा हिस्सा किसका होता है:-
    उत्तर- तापीय विद्युत
    1. तापीय विद्युत
    2. जल विद्युत
    3. परमाणु विद्युत
    4. सभी की समान हिस्सेदारी
  6. ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोत के दो नाम बताइए।
    उत्तर- बायो गैस और सौर ऊर्जा
  7. प्लांट लोड फैक्टर की परिभाषा दें।
    उत्तर- संयंत्र की परिचालन कुशलता (क्षमता) को दर्शाता है।
  8. ऊर्जा का व्यवसायिक स्रोत है:-
    1. ईंधन लकड़ी
    2. कृषि अपशिष्ट उत्पाद
    3. कोयला
    4. गोबर
    उत्तर- कोयला