उदारीकरण निजीकरण और वैश्वीकरण - प्रश्नोत्तर
CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 3 उदारीकरण निजीकरण और वैश्वीकरण
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
पाठ - 3 उदारीकरण निजीकरण और वैश्वीकरण
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
एक अंक को प्रश्न
- भारत के आर्थिक सुधार कब प्रारंभ किये गए?
उत्तर- 1991 से - उदारीकरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- उदारीकरण का अर्थ है सरकार द्वारा लगाए गए प्रत्यक्ष या भौतिक नियंत्रणों से अर्थव्यवस्था की मुक्ति। - जीकरण क्या है?
उत्तर- निजीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत निजी क्षेत्र द्वारा सार्वजनिक उद्यमों पर पूर्ण या आंशिक अधिकार करके उनका प्रबंध किया जाता है। - भूमंडलीकरण को परिभाषित करें।
उत्तर- भूमंडलीकरण अर्थव्यवस्था को विश्व से जोड़ने वाले संपक सूत्रों को बढ़ने वाली एक प्रक्रिया है ताकि विश्व की आर्थिक व सामाजिक स्तर पर पारस्परिक निर्भरता बढ़ सके। - नयी आर्थिक नीति की घोषणा कब हुई?
उत्तर- संकेत जुलाई 1991 - विश्व व्यापार संगठन के क्या उद्देश्य है?
उत्तर- संकेत-- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सीमा शुल्क व गैर सीमा शुल्कों की कमी।
- जीवन स्तर में वृद्धि।
- व्यापार नीतियों, पर्यावरणीय नीतियों विकास की नीतियों के बीच लिंक स्थापित करना।
- एकीकृत व टिकाऊ बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का विकास व व्यापार जनित झगड़ों का निवारण।
- आर्थिक सुधारों के पीछे किन्हीं तीन कारणों को उल्लेख कीजिए?
उत्तर- संकेत- सार्वजनिक क्षेत्र का खराब प्रदर्शन
- भुगतान संतुलन में घाटा
- ऋणों का अत्यधिक बोझ
- विदेशी विनिमय कोष में गिरावट