रोजगार-संवृद्धि अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे (2019-20 के लिए) - प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 7 रोजगार-संवृद्धि, अनौपचारिकरण एवं अन्य मुद्दे
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंक वाले प्रश्न
  1. श्रमिक कौन है?
    उत्तर- श्रमिक वह व्यक्ति है, जो अपनी आजीविका अर्जित करने के लिए किसी उत्पादक रोजगार में लगा है।
     
  2. सकल घरेलू उत्पाद को परिभाषित करो?
    उत्तर- एक अर्थव्यवस्था में एक लेखा वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं का मौद्रिक मूल्य सकल घरेलू उत्पाद कहलाता है।
     
  3. कार्य बल क्या है?
    उत्तर- आर्थिक क्रियाओं से जुड़े व्यक्ति श्रमिक कहलाते हैं।
     
  4. सहभागिता दर से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- सहभागिता की दर को उत्पादन क्रिया में वास्तव में भाग लेने वाली जनसंख्या प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया जाता है।
     
  5. रोजगार रहित संवृद्धि दर किसे कहते हैं?
    उत्तर- रोजगार रहित संवृद्धि से अभिप्राय उस स्थिति से है जिसमें सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि दर में तो समग्र वृद्धि होती है, परन्तु रोजगार के अवसरों में उसी अनुपात वृद्धि होती है, परन्तु रोजगार के अवसरों में उसी अनुपात में वृद्धि नही होती।
     
  6. रोजगार का अनियमितीकरण क्या है?
    उत्तर- रोजगार के अनियमतिकरण से अभिप्राय उस स्थिति से है जिसमें समय के साथ कुल श्रमबल में भाड़े पर लिए गए आकस्मिक श्रमिकों के प्रतिशत में बढ़ने की प्रवृति पाई जाती है।
     
  7. प्रछन्न बेरोजगारी क्या होती है?
    उत्तर- प्रछन्न बेरोजगारी वह स्थिति है जहाँ श्रमिक कार्य करते हुए नजर आते हैं परन्तु उनकी सीमांत उत्पादकता शून्य ऋणात्मक होती है।
     
  8. अनियमित मजदूरों को परिभाषित करो?
    उत्तर- वे व्यक्ति जिन्हें उनके नियोजक, नियमित रूप से कार्य में नहीं लगाते तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा के लाभ प्राप्त नहीं होते अनियमित मजदूर कहलाते हैं।
     
  9. स्वनियोजित श्रमिक कौन हैं?
    उत्तर- वह व्यक्ति है जो अपने ही व्यापार में कार्य करता है तथा स्वनियोजन पुरस्कार के रूप में उन्हें लाभ प्राप्त है, स्वनियोजित श्रमिक कहलाता है।
     
  10. कार्यबल के अनौपचारिकरण से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- अनौपचारिकरण से अभिप्राय उस स्थिति है जब लोगों में अर्थव्यवस्था के औपचारिक क्षेत्र के स्थान पर अनौपचारिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर अधिक पाने की प्रवृति पाई जाती है।