निर्धनता - प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 4 निर्धनता
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंक वाले प्रश्न
  1. गरीबी को परिभाषित करो।
    उत्तर- वह स्थिति जिसमें एक व्यक्ति जीवन की आधारभूत आवश्यकता को पूरा करने में असमर्थ रहता है।
     
  2. निर्धनता रेखा को परिभाषित करें।
    उत्तर- तेंदुलकर समिति के अनुसार भारत में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले प्रति व्यक्ति को प्रतिमाह कम से कम 816 रु. तथा शहरी क्षेत्र में रहने वाले प्रति व्यक्ति कम से कम 1000 रु. उपभोग के लिए अवश्य प्राप्त होने चाहिए। इसे निर्धनता रेखा माना गया है।
     
  3. निर्धनता निवारण के लिए सरकार द्वारा चलाए गये दो कार्यक्रम लिखिए।
    उत्तर-
    1. मनरेगा
    2. काम के बदले अनाज योजना
       
  4. निरपेक्ष निर्धनता केसे मापी जाती है।
    उत्तर- इसका अभिप्राय निर्धनता रेखा के नीचे रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या से होता है।
     
  5. सबसे अधिक गरीब प्रदेश कौन-कौन से हैं?
    उत्तर- पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, बिहार