स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थशास्त्र - प्रश्नोत्तर 1

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 1 स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थशास्त्र
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंक वाले प्रश्न
  1. शिशु मृत्यु दर से क्या अभिप्राय है?
    उत्तर- शिशु मृत्यु दर से अभिप्राय है कि एक वर्ष से कम उम्र के जीवित पैदा हुए एक हजार बच्चों में मृत्यु की संख्या।
  2. कृषि के व्यवसायीकरण का अर्थ लिखो?
    उत्तर- कृषि के व्यवसायीकरण का अर्थ है कि स्व-उपभोग की बजाय विक्रय के लिए फसलों का उत्पादन करना।
  3. औपनिवेशिक काल में शिशु मृत्यु दर क्या थी?
    उत्तर- 218 प्रति हजार।
  4. औपनिवेशिक काल में जीवन प्रत्याशा कितनी वर्ष थी?
    उत्तर- जीवन प्रत्याशा 32 वर्ष थी।
  5. नियति आधिक्य का क्या अर्थ है?
    उत्तर- किसी देश के निर्यात का आयात से अधिक होना।
  6. प्रथम आधिकारिक जनगणना किस वर्ष हुई थी?
    उत्तर- 1881 में।
  7. देश के विभाजन का किस उद्योग पर बुरा प्रभाव पड़ा?
    उत्तर- जूट तथा कपड़ा उद्योग पर।
  8. औपनिवेशिक काल में प्रति व्यक्ति आय का अनुमान लगाने वाले किसी एक अर्थशास्त्री का नाम लिखो।
    उत्तर- डॉ. वी.के.आर.वी. राव, दादा भाई नौरोजी
  9. स्वतंत्रता के समय भारत की साक्षरता दर क्या थी?
    उत्तर- 16%
  10. स्वतंत्रता के समय द्वितीयक क्षेत्र में कितने प्रतिशत कार्यशील जनसंख्या संलग्न थी?
    उत्तर- 10%