उत्पादक व्यवहार तथा पूर्ति - प्रश्नोत्तर 1

CBSE कक्षा 12 उत्पादन का व्यवहार और पूर्ति
अर्थशास्त्र महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

परीक्षा उपयोगी प्रश्न
1 अंक वाले प्रश्न उत्तर
प्र. 1. उत्पादन फलन का अर्थ बताइए।
उत्तर- आगतों और निर्गतों के बीच के संबंध को बताने वाला फलन उत्पादन फलन कहलाता है।
प्र. 2. जब कुल उत्पाद घटती दर से बढ़ता है तब सीमांत उत्पाद में क्या परिवर्तन होंगे?
उत्तर- जब कुल उत्पाद घटती दर से बढ़ता है तब सीमांत उत्पाद घटता है लेकिन धनात्मक रहता है।
प्र. 3. समस्तर बिन्दु किसे कहते हैं?
उत्तर- जिस बिन्दु पर TR = TC या AR = AC होता है उसे समस्तर बिंदु कहते हैं।
प्र. 4. यदि कीमत में परिवर्तन होने पर वस्तु की मात्रा नहीं बदलती तो पूर्ति की लोच क्या होगी?
उत्तर- पूर्ति की लोच शून्य के बराबर होगी।