उपभोक्ता व्यवहार तथा माँग - प्रश्नोत्तर 1

CBSE कक्षा 12 उपभोक्ता का व्यवहार और माँग
अर्थशास्त्र महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1 अंक वाले प्रश्न
प्र. 1. किसी वस्तु को सामान्य वस्तु कब कहा जाता है?
उत्तर- जिस वस्तु का आय प्रभाव धनात्मक हो तथा कीमत प्रभाव ऋणात्मक हो, उसे सामान्य वस्तु कहते हैं।
प्र. 2. किसी वस्तु को निकृष्ट वस्तु कब कहा जाता है?
उत्तर- जिस वस्तु का आय प्रभाव ऋणात्मक हो, उसे निकष्ट वस्तु कहा जाता है।
प्र. 3. पानी की माँग बेलोचदार क्यों होती है?
उत्तर- क्योंकि पानी एक अनिवार्य वस्तु है।
प्र. 4. बाजार माँग को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- बाजार माँग से अभिप्राय किसी वस्तु की उन मात्राओं के योग से जिन्हें बाजार के सभी उपभोक्ता एक निश्चित समयावधि में वस्तु की विभिन्न कीमतों पर खरीदने के इच्छुक हैं, योग्य हैं व तैयार हैं।
प्र. 5. सीमांत प्रतिस्थापन दर (MRS) से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- समान संतुष्टी स्तर बनाए रखते हुए, उपभोक्ता एक वस्तु X की एक अतिरिक्त इकाई का उपभोग करने हेतु दूसरी वस्तु Y की जितनी इकाईयों का त्याग करने के लिए तैयार होता है, उसके अनुपात को सीमांत प्रतिस्थापन दर कहते हैं।
प्र. 6. एकदिष्ट अधिमान से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- एकदिष्ट अधिमान से अभिप्राय है कि उपभोक्ता दो बंडलों के मध्य उस बंडल को प्राथमिकता देता है, जिसमें दूसरे बंडल की तुलना में कम-से-कम वस्तु की अधिक मात्रा होती है और दूसरी वस्तु की मात्रा कम नहीं होती है।
प्र. 7. बजट रेखा का समीकरण लिखिए।
उत्तर- M = Px . X + Py . Y
प्र. 8. बजट सेट का समीकरण लिखिए।
उत्तर- Px . X + Py . Y   M