राष्ट्रीय आय तथा संबद्ध समाहार - प्रश्नोत्तर 2
CBSE कक्षा 12 राष्ट्रीय आय एवं सम्बद्ध समाहार
अर्थशास्त्र महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
अर्थशास्त्र महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
3-4 अंक वाले प्रश्न
प्र. 1. कारक (साधन) लागत पर सकल मूल्य वृद्धि ज्ञात कीजिए।
(i) उत्पादन इकाइयों की बिक्री (इकाई) | 1000 |
(ii) कीमत प्रति उत्पादन इकाई (रु.) | 30 |
(iii) मूल्यह्रास (रु.) | 1000 |
(iv) मध्यवर्ती लागत (रु.) | 12000 |
(v) अन्तिम स्टॉक (रु.) | 3000 |
(vi) आरम्भिक स्टॉक (रु.) | 2000 |
(vii) उत्पादन शुल्क (रु.) | 2500 |
(viii) बिक्री कर (रु.) | 3500 |
उत्तर- कारक लागत पर सकल मूल्य वृद्धि = GVAFc (i × ii) + (v - vi) - (iv) - (vii + viii)
= (1000 × 30) + [3000 - 2000] - 12000 - [2500 + 3500] = रु. 13000
= (1000 × 30) + [3000 - 2000] - 12000 - [2500 + 3500] = रु. 13000
प्र. 2. कारक लागत पर निवल मूल्य वृद्धि ज्ञात कीजिए-
(i) अचल पूँजी का उपभोग (रु.) | 600 |
(ii) आयात शुल्क (रु.) | 400 |
(iii) उत्पादन बिक्री (इकाई) | 2000 |
(iv) कीमत प्रति उत्पादन इकाई (रु.) | 10 |
(v) स्टॉक में शुद्ध वृद्धि (रु.) | (-)50 |
(vi) मध्यवर्ती लागत (रु.) | 10000 |
(vii) आर्थिक सहायता (रु.) | 50 |
उत्तर- कारक लागत पर निवल मूल्य वृद्धि NVAFC = (iii × iv) + v - vi - ii + vii - i
= (2000 × 10) + (-50) - 10000 - 400 + 500 - 600
= रु. 9450.
= (2000 × 10) + (-50) - 10000 - 400 + 500 - 600
= रु. 9450.
प्र. 3. बाजार कीमत पर निवल मूल्य वृद्धि ज्ञात कीजिए-
(i) उत्पादन की बिक्री (इकाई) | 800 |
(ii) उत्पादन की प्रति इकाई कीमत (रु.) | 20 |
(iii) उत्पादन शुल्क (रु.) | 1600 |
(iv) आयात शुल्क (रु.) | 400 |
(v) स्टॉक में शुद्ध वृद्धि (रु.) | (-) 500 |
(vi) मूल्यह्रास (रु.) | 1000 |
(vii) मध्यवर्ती लागत (रु.) | 8000 |
उत्तर- बाजार मूल्य पर निवल मूल्य वृद्धि (NVAMP) = (i × ii) + v - vii - vi
= (800 × 20) + (-500) - 8000 - 1000
= रु. 6500.
= (800 × 20) + (-500) - 8000 - 1000
= रु. 6500.
प्र. 4. यदि वास्तविक आय रु. 200 करोड़ है और कीमत सूचकांक 135 हो तो मौद्रिक आय का परिकलन कीजिए।
उत्तर-



मोद्रिक आय
= 270 करोड़ रु.
प्र. 5. यदि मौद्रिक आय रु. 375 करोड़ हो और कीमत सूचकांक 125 हो तो वास्तविक आय का परिकलन कीजिए।
उत्तर-

उत्तर-

वास्तविक आय = 300 करोड़ रु.
प्र. 6. यदि वास्तविक सकल देशीय उत्पाद रु. 200 हो और मौद्रिक सकल देशीय उत्पाद रु. 210 हो तो कीमत सूचकांक (आधार = 100) का परिकलन कीजिए।
उत्तर-
उत्तर-

= 105
प्र. 7. कारण बताते हुए निम्नलिखित को मध्यवर्ती उत्पाद व अन्तिम उत्पाद में वर्गीकृत कीजिए।
- स्कूल द्वारा खरीदा गया कम्प्यूटर
- स्कूल कैंटीन द्वारा शीतल पेय की खरीद
उत्तर- - यह अन्तिम उत्पाद है क्योंकि खरीदा गया फर्नीचर लम्बे समय तक सेवा देने के कारण निवेश है।
- शीतल पेय की खरीद मध्यवर्ती उत्पाद है क्योंकि यह उसी वर्ष पुनः बिक्री के लिए उपलब्ध है।
प्र. 8. कारण बताते हुए समझाइए कि राष्ट्रीय आय का आंकलन करते समय निम्नलिखित के साथ क्या व्यवहार किया जाता है-
- परिवार के सदस्य, परिवार के खेत में मुफ्त में कार्य करें।
- सामान्य सरकार द्वारा लिए गए उधार पर ब्याज का भुगतान।
उत्तर- - परिवार के सदस्यों का आरोपित वेतन राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने कृषि में अपना योगदान दिया है।
- चूँकि सरकार द्वारा लिया गया ऋण उपभोग कार्यों के लिए माना जाता है इसलिए इस ऋण पर ब्याज राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं होगा।
प्र. 9. कारण बताते हुए समझाइए कि राष्ट्रीय आय का आंकलन करते समय निम्नलिखित के साथ क्या व्यवहार किया जाता है-
- अभिभावक द्वारा बच्चों को दिया जाने वाला जेब खर्च
- मालिकों द्वारा कर्मचारियों को ब्याज रहित ऋण।
उत्तर- - शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि यह अभिभावकों द्वारा बच्चों को दिया गया हस्तांतरण भुगतान है।
- शामिल किया जाएगा क्योंकि यह कर्मचारियों को भुगतान का एक तरीका है। यह कर्मचारियों के पारिश्रमिक में शामिल होता है।
प्र. 10. वस्तुओं को मध्यवर्ती तथा अन्तिम वस्तुओं में वर्गीकरण के आधार पर व्याख्या कीजिए। उचित उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर- मध्यवर्ती तथा अंतिम वस्तुओं में वर्गीकरण निम्नलिखित है-
उत्तर- मध्यवर्ती तथा अंतिम वस्तुओं में वर्गीकरण निम्नलिखित है-
- मध्यवर्ती वस्तुएँ: ऐसी वस्तुएँ जो एक उत्पादन इकाई द्वारा दूसरी उत्पादन इकाई से खरीदी जाती है। जैसे-कच्चा माल।
- अन्तिम वस्तुएँ: वे वस्तुएँ जो उपभोक्ताओं द्वारा उपभोग के लिए या उत्पादकों द्वारा निवेश के लिए प्रयुक्त होती हैं अन्तिम वस्तुएँ कहलाती हैं; जैसे - फैक्ट्री में मशीन लगाना।
प्र . 11. कारण देते हुए निम्नलिखित को मध्यवर्ती व अन्तिम वस्तुओं में वर्गीकृत कीजिए।
- मशीन के डीलर द्वारा खरीदी गई मशीन
- एक गृहस्थ द्वारा खरीदी गई कार।
उत्तर- - यह एक मध्यवर्ती वस्तु है क्योंकि इसे बाजार में पुनः बिक्री के लिए खरीदा गया है।
- यह अन्तिम वस्तु है क्योंकि इसे अन्तिम उपभोग के लिए खरीदा गया है।
प्र. 12. राष्ट्रीय आय की गणना करते समय आप निम्नलिखित के साथ क्या व्यवहार करेंगे? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
- शेयर धारक द्वारा कम्पनी से प्राप्त शेयरों का मूल्य।
- भारत में विदेशी कम्पनी को दिए गए ऋण से प्राप्त ब्याज।
उत्तर- - यह राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं होगा क्योंकि यह वित्तीय पूँजी की वापसी है वस्तु या सेवा नहीं।
- यह शामिल किया जाएगा क्योंकि ब्याज देशीय आय की कारक आय है।
प्र. 13. सरकार बार टीकाकरण कार्यक्रम पर व्यय करती है। इसक घरलू उत्पाद और कल्याण पर प्रभाव समझाइए।
उत्तर- सरकार द्वारा बाल टीकाकरण कार्यक्रम पर व्यय करने से (GDP) सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि होगी क्योंकि यह सरकारी अंतिम उपभोग व्यय है। यह लोगों के कल्याण को भी बढ़ाता है क्योंकि इस कार्यक्रम से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा जिससे लोगों की कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।
प्र. 14. पैट्रोल तथा डीजल कारों की बिक्री, विशेषतया बड़े शहरों में निरंतर बढ़ रही है। इसक सकल घरलू उत्पाद और कल्याण पर पड़ने वाल प्रभावों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर- कारों की बिक्री से सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि होगी। क्योंकि ये अंतिम उत्पाद है। कारों से यातायात सुलभ होता है लेकिन इनसे वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण तथा ट्रेफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है जिससे लोगों के कल्याण में कमी आती है क्योंकि प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा/प्रतिकूल प्रभाव डालता है।