वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

 CBSE Class 10 अर्थशास्त्र

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 4
वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था


बहुवैकल्पिक प्रश्न
1. भारत में नई आर्थिक नीति कब लागू की गई?

  1. 1991 में
  2. 2000 में
  3. 2008 में
  4. 1989 में

उत्तर- (1) 1991 में

2. बहुराष्ट्रीय कम्पनियां विदेशों में निवेश क्यों करती है?

  1. अपने अधिक लाभ के लिए
  2. अपने देश के लोगों को बेहतरी के लिए
  3. दूसरे देशों की बेहतरी के लिए
  4. गरीब लोगों की बेहतरी के लिए

उत्तर- (1) अपने अधिक लाभ के लिए

3. फोर्ड ने 1700 करोड़ लागत से अपना संयंत्र कहां स्थापित किया?

  1. मुम्बई
  2. कोलकाता
  3. कानपुर
  4. चैन्नई

उत्तर- (4) चैन्नई

4. निम्नलिखित में से कौन सी वैश्वीकरण की विशेषता नही?

  1. देशों के बीच तीव्र तालमेल
  2. देशों के बीच अधिक वस्तुओं और सेवाओं का आदान प्रदान
  3. आयात पर कर बढ़ाना
  4. देशों के बीच नौकरी, शिक्षा आदि के लिए लोगों का आना जाना वैश्वीकरण के द्वारा लोगों को आपस में जोड़ने का परिणाम होगा।

उत्तर- (3) आयात पर कर बढ़ाना

5. वैश्वीकरण के द्वारा लोगों को आपस में जोड़ने का परिणाम होगा

  1. उत्पादकों में पहले से कम प्रतियोगिता
  2. उत्पादकों में पहले से अधिक प्रतियोगिता
  3. उत्पादकों में केाई प्रतियोगिता नहीं
  4. उच्च शक्ति का एकाधिकार

उत्तर- (2) उत्पादकों में पहले से अधिक प्रतियोगिता

6. विदेशी व्यापार किनके बीच होता है?

  1. दो या दो से अधिक देशों के बीच
  2. एक देश के राज्यों के बीच
  3. एक देश के अंदर
  4. ऊपर में से कोई नही

उत्तर- (1) दो या दो से अधिक देशों के बीच

7. निम्नलिखित में से कौन सी एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी की विशेषता नहीं है?

  1. यह एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण रखती है।
  2. यह बाजार के समीप फैक्ट्रियाँ स्थापित करती है।
  3. यह उत्पादन प्रक्रिया जटिल ढंग से करती है।
  4. यह केवल अपने देश के श्रमिकों को काम पर लगाती है।

उत्तर- (4) यह केवल अपने देश के श्रमिकों को काम पर लगाती है।

8. सेज क्या है?

  1. विशेष आर्थिक क्षेत्र
  2. विशेष व्यायाम क्षेत्र
  3. विशेष निर्यात क्षेत्र
  4. ऊपर में से कोई नही

उत्तर- (1) विशेष आर्थिक क्षेत्र

9. निम्न में से कौन सा भारत का निर्यात नही है?

  1. चाय
  2. कॉफी
  3. तम्बाकू
  4. उर्वरक

उत्तर- (4) उर्वरक

10. निम्न में से किसको वैश्वीकरण से सब से कम लाभ हुआ है?

  1. कृषि क्षेत्रक
  2. उद्योग
  3. सेवा क्षेत्रक
  4. द्वितीयक क्षेत्रक

उत्तर- (1) कृषि क्षेत्रक

1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. एक कंपनी जो एक से अधिक देशो में उत्पादन पर नियंत्रण अथवा स्वामित्व रखती है, क्या कहलाती है ?

उत्तर- 
बहुराष्ट्रीय कपनी

प्रश्न 2. भूमि, भवन, मशीन और अन्य उपकरणों की खरीद में व्यय की गई मुद्रा को क्या कहते हैं ?
उत्तर- 
निवेश

प्रश्न 3. वैश्वीकरण क्या है ?
उत्तर- 
विभिन्न देशों के बीच परस्पर संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया ही वैश्वीकरण है।

प्रश्न 4. व्यापार अवरोधक का एक उदाहरण दीजिए ?
उत्तर- 
आयात पर कर

प्रश्न 5. भारत में नई आर्थिक नीति कब लागू की गई?
उत्तर- 
1991 में

प्रश्न 6. भारतीय अर्थव्यवस्था कैसी अर्थ व्यवस्था है ?
उत्तर- 
मिश्रित

प्रश्न 7. विदेशी व्यापार किनके बीच होता है ?
उत्तर- 
दो या दो से अधिक देशों के बीच

प्रश्न 8. किसी भारतीय बहुराष्ट्रीय कपनी का उदाहरण दीजिए ?
उत्तर- 
टाटा मोटर्स (मोटर गाड़ियाँ)

प्रश्न 9. अमरीकी कंपनी फोर्ड मोटर्स भारत कब आई?
उत्तर- 
1995 में

प्रश्न 10. किस क्षेत्र को वैश्वीकरण से सब से कम लाभ हुआ है ?
उत्तर- 
कृषि क्षेत्रक

प्रश्न 11. बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ विदेशों में निवेश क्यों करती हैं?
उत्तर- 
अधिक लाभ के लिए

प्रश्न 12. वैश्वीकरण के द्वारा लोगों को आपस में जोड़ने का क्या परिणाम होगा ?
उत्तर- 
उत्पादकों में पहले से अधिक प्रतियोगिता।

लघु/दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक)
प्रश्न 1. राष्ट्रीय कपनियाँ किस प्रकार उत्पादन पर नियंत्रण रखती हैं ?

उत्तर- 
उत्पादन पर नियंत्रण करने की विधियाँ
1) संयुक्त उपक्रम विधि
2) स्थानीय कम्पनियों को खरीदना।
3) छोटे उत्पादकों से माल खरीदना।
4) अपने ब्रांड का इस्तेमाल करके।      

प्रश्न 2. किन कारणों से भारत में आर्थिक सुधार की आवश्यकता पड़ी?
उत्तर-
 1) राजकोषीय घाटे में वृद्धि
2) प्रतिकूल भुगतान संतुलन में वृद्रि
3) विदेशी मुद्रा भंडार में कमी
4) कीमतों में वृद्धि
5) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का कार्य संतोषजनक न होना।
6) भारतीय कम्पनियों को प्रतिस्पर्धा के लिए तेयार करना।

प्रश्न 3. वैश्वीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका समझाएँ।
उत्तर- 
1) परिवहन तकनीक में कई सुधारों ने दूर-दूर स्थानों पर कम लागत पर वस्तुओं को भेजना संभव बनाया है।
2) सूचना प्रोद्यौगिकी में सुधार से विभिन्न देश आपस में जुड़कर तुरंत सूचना प्राप्त कर लेते हैं।
3) इंटरनेट टैक्नालोजी से व्यापार में गति आई है।

प्रश्न 4. वैश्वीकरण के कारण प्रतिस्पर्धा के कुप्रभावों का उल्लेख करो ?
उत्तर- 
कुप्रभाव
1) प्रतिस्पर्धा के कारण छोटे उद्योगों जैसे बैटरी, प्लास्टिक, खिलौने, टायरों आदि के उत्पादकों पर बुरा प्रभाव पड़ा। फलस्वरूप काफी इकाइयाँ बंद हो गई।
2) श्रमिकों की बेरोज़गारी में वृद्धि।
3) श्रमिकों को अस्थाई आधार पर नियुक्त किया गया।
4) श्रमिकों की संरक्षण और लाभ नहीं मिल रहा।
5) श्रमिकों का अधिक घंटों तक काम करना आम बात हो गई।

प्रश्न 5. वैश्वीकरण को न्यायसंगत बनाने के लिए सरकार की भूमिका को स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर- 
सरकार की भूमिका —

  1. वैश्वीकरण की नई नीति के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व अर्थव्यवस्था से जोड़ने का प्रयत्न किया गया ताकि पूँजी, तकनीकी ज्ञान और अनुभव का विश्व के विभिन्न देशों से आदान-प्रदान हो सके।
  2. सरकार ने माल के आयात पर से अनेक प्रतिबन्ध हटा दिए।
  3. आयातित माल पर कर कम कर दिए।
  4. विदेशी निवेशकों को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहन दिया गया।
  5. तकनीकी क्षेत्र को हर ढंग से उन्नत करने का प्रयत्न किया गया।

प्रश्न 6. वैश्वीकरण का लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है ?
उत्तर-
 

  1. उपभोक्ताओं के सामने पहले से अधिक विकल्प हैं।
  2. उपभोक्तओं को कम कीमत पर अधिक गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।
  3. लोग पहले की तुलना में आज उच्चतर जीवन स्तर का मजा ले रहे हैं।
  4. उद्योगों और सेवाओं में नये रोजगार उत्पन्न हुए हैं।
  5. उद्योगों को कच्चे माल इत्यादि की आपूर्ति करने वाली स्थानीय कपनियाँ समृद्ध हुई हैं।

प्रश्न 7. भारत सरकार ने स्वतंत्रता के पश्चात विदेश व्यापार और विदेशी विनिमय पर अवरोधक क्यों लगाए?
उत्तर-

  1. विदेशी प्रतिस्पर्धा से देश के उत्पादकों की रक्षा करना।
  2. स्वतंत्रता से पहले अंग्रेजी ने भारतीय उद्योग धन्धों को चौपट कर दिया था। स्वतंत्रता के बाद यहाँ भारतीय उद्योग स्थापित किए गए। उद्योगों के विकास के लिए विदेशी व्यापार पर रोक आवश्यक थी।
  3. स्वतंत्रता के बाद भारत 562 टुकड़ों में बंटा हुआ था। यहाँ परिवहन तथा संचार के साधन अस्त व्यस्त थे।
  4. स्वतंत्रता के शुरूआती वर्षों में भारत के वैदेशिक संबंध इतने सुदृढ़ नहीं बन पाए थे कि विश्व के अन्य देशों के साथ व्यापार विकसित हो सके।

प्रश्न 8. उदारीकरण तथा वैश्वीकरण की नीति अपनाने के फलस्वरूप भारत में कौन-कौन से मुख्य परिवर्तन आए हैं ?
उत्तर-

  1. उदारीकरण तथा वैश्वीकरण की नीति अपनाने के फलस्वरूप निजी निवेश बढ़ने का अधिक अवसर मिला।
  2. विदेशी विनिमय कोष (भंडार) बढ़ गया।
  3. आई टी उद्योग का विस्तार हुआ।
  4. सरकारी राजस्व में वृद्धि।

प्रश्न 9. विश्व व्यापार संगठन क्या है ? इसके क्या कार्य हैं? क्या यह वास्तव में अपने कार्यों को पूरा कर रहा है?
उत्तर-

  1. विश्व व्यापार संगठन (डब्लू टी ओ) एक ऐसा संगठनहै जिसका उद्देश्य अन्तरांगाष्ट्रीय व्यापार की उदार बनाना और मुक्त व्यापार की सुविधा देना है।
  2. कार्य : विश्व व्यापार संगठन अंतराष्ट्रीय व्यापार से संबंधित नियमों को निर्धारित करता है और यह देखता है कि इन नियमों का पालन हो रहा है अथवा नहीं।
  3. वास्तविकता – विकसित देशों ने अनुचित ढंग से व्यापार अवरोध को बरकरार रखा है। दूसरी ओर विश्व व्यापार संगठन के नियमों ने विकासशील देशों को व्यापार अवरोधों को हटाने के लिए विवश किया है।

प्रश्न 10. विदेशी व्यापार और विदेशी निवेश में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-

  1. विदेशी व्यापार :- विदेशों से वस्तुओं को खरीदने और बेचने को विदेशी व्यापार कहते हैं।
  2. विदेशी निवेश :- अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जब बहुराष्ट्रीय कपनियाँ मेजबान देश में धन से उत्पादन इकाई की स्थापना करती है, उसे विदेशी निवेश कहते हैं।
  3. इसके अन्तर्गत आयात और नियति की दोनों प्रक्रियाएँ शामिल होती हैं। विदेशी निवेश में बहुराष्ट्रीय कपनियों द्वारा किया गया पूँजी निवेश आता है।

प्रश्न 11. विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए क्या कदम उठाए गए है ?
उत्तर-

  1. औद्योगिक क्षेत्रों जिन्हें विशेष आर्थिक क्षेत्र कहा जाता है की स्थापना की जा रही है।
  2. विशेष आर्थिक क्षेत्रों में विश्व स्तरीय सुविधाएँ, बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, भण्डारण, मनोरंजन और शैक्षिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
  3. विशेष आर्थिक क्षेत्र में उत्पादन इकाइयाँ स्थापित करने वाली कंपनियों को आरंभिक पाँच वर्षों तक कोई कर नहीं देना पड़ता है |
  4. विदेशी निवेश आकर्षित करने हेतु सरकार ने श्रम-कानूनों में लचीलापन लाने की अनुमति दे दी है।

प्रश्न 12. भारत सरकार ने स्वतंत्रता के पश्चात विदेश व्यापर और विदेशी विनिमय पर अवरोधक क्यों लगाए?
उत्तर-

  1. विदेशी प्रतिस्पर्धा से देश के उत्पादकों की रक्षा करना।
  2. स्वतंत्रता से पहले अंग्रेजो ने भारतीय उद्योग धन्धों को चौपट कर दिया था। स्वतंत्रता के बाद यहाँ भारतीय उद्योग स्थापित किए गए उद्योगों के विकास के लिए विदेशी व्यापार पर रोक आवश्यक थी।
  3. स्वतंत्रता के बाद भारत 562 टुकड़ों में बँटा हुआ था। यहाँ परिवहन तथा संचार के साधन अस्त व्यस्त स्थिति में थे।
  4. स्वतंत्रता के शुरूआती वर्षो में भारत के वैदेशिक संबंध इतने सुदृढ़ नहीं बन पाए थे कि विश्व के अन्य देशोकं के साथ व्यापार विकसित हो सके।

प्रश्न 13. किन कारणों से भारत में आर्थिक सुधार की आवश्यकता पड़ी?
उत्तर-

  1. राजकोषीय घाटे में वृद्धि
  2. प्रतिकूल भुगतान संतुलन में वृद्धि
  3. खाड़ी संकट
  4. विदेशी विनिमय के भंडारों में कमी
  5. कीमतों में वृद्धि
  6. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का कार्य संतोषजनक न होना।

प्रश्न 14. विदेशी व्यापार के क्या लाभ है?
उत्तर-

  1. विदेशी व्यापार से एक देश को विदेशी मुद्रा के अर्जन में सहायता मिलती है।
  2. संसाधनों का अधिक क्षमता से उपयोग होता है।
  3. यह विकस की संभावनाओं और रोजगार में सुधार लाता है।
  4. जीवन स्तर में वृद्धि होती है।
  5. व्यावसायिक इकाइयों के विकास की संभावनाएं होती है।

प्रश्न 15. वैश्वीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने मे प्रौद्योगिकी की भूमिका समझाएं?
उत्तर-

  1. परिवहन तकनीक में कई सुधारों में दूर-दूर स्थानों पर कम लागत पर वस्तुओं को भेजना संभव बनाया है।
  2. सूचना प्रौद्योगिकी में सुधार से विभिन्न देश आपस में जुड़कर तुरंत सूचना प्राप्त कर लेते है।
  3. इंटरनेट टैक्नालोजी से व्यापार में गति आई है।

प्रश्न 16. बहुराष्ट्रीय कम्पनियां किस प्रकार उत्पादन पर नियंत्रण करती है? कोई तीन बिन्दु समझाएं।
उत्तर- उत्पादन पर नियंत्रण करने की विधियाँ

  1. संयुक्त उपक्रम विधि
  2. स्थानीय कम्पनियों को क्रय करना
  3. छोटे उत्पादकों से माल खरीदना

प्रश्न 17. उदारीकरण तथा वैश्वीकरण की नीति अपनाने के फलस्वरूप भारत में कौन-कौन-से मुख्य परिवर्तन आए है?
उत्तर-

  1. उदारीकरण तथा वैश्वीकरण की नीति अपनाने के फलस्वरूप निजी विदेशी निवेश बढ़ने का अधिक अवसर मिला।
  2. विदेशी विनिमय कोष (भंडार बढ़ गया)
  3. आईटी उद्योग का विस्तार हुआ।
  4. सरकारी राजस्व में वृद्धि।

प्रश्न 18. विशेष आर्थिक क्षेत्र का क्या अर्थ है इसकी विशेषताएं बताए।
उत्तर- विशेष आर्थिक क्षेत्र ऐसे क्षेत्र है, जहाँ विश्व-स्तरीय सुविधायें जैसे बिजली, पानी, सड़क परिवहन, मनोरंजन और शैक्षिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है और करों में रियायत दी जाती है।
विशेषताएं

  1. अधिक से अधिक बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को भारत में निवेश के लिए आर्कषित करना।
  2. रोजगार के अवसर बढ़ेगे।
  3. उपभोक्ता को नई वस्तएँ सस्ते दामेां में उपलब्ध होगी।

प्रश्न 19. विश्व व्यापार संगठन का अर्थ बताइए। इसकी दो हानियों का उल्लेख करो।
उत्तर- 1995 में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों द्वारा आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए विश्व स्तर पर जिस संगठन की सहायता हुई उसे विश्व व्यापार संगठन कहते है। मुख्य कार्यालय जेनेवा में हैं।
हानियाँ-

  1. विश्व के विकसित देश विकासशील देशेां के आन्तरिक मामलों में दखल दे सकते है।
  2. विकसित देश कोई भी महत्वपूर्ण फैसला स्वयं लेते है वे विकासशील देश, निर्धन देश से परामर्श नही लेते।

प्रश्न 20. वैश्वीकरण को न्यायसंगत बनाने के लिए सरकार की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- सरकार की भूमिका-

  1. वैश्वीकरण की नई नीति के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व अर्थव्यवस्था से जोड़ने का प्रयत्न किया गया ताकि पूंजी, तकनीकी ज्ञान और अनुभव का विश्व के विभिन्न देशों से अदान-प्रदान हो सके।
  2. सरकार ने माल के आयात पर से अनेक प्रतिबन्ध हटा दिए।
  3. आयतित माल पर कर कम कर दिए।
  4. विदेशी निवेशकों को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहन दिया गया।
  5. तकनीकी क्षेत्र को हर ढंग से उन्नत करने का प्रयत्न किया गया।

प्रश्न 21. विदेश व्यापार और विदेशी निवेश में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- विदेशी व्यापार- विदेशेां से वस्तुओं को खरीदने और बेचने के कार्य को विदेश व्यापार कहते है।
इसके अन्तर्गत आयात और निर्यात की दोनों प्रक्रियाएं शामिल होती है।
विदेशी निवेश- अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जब बहुराष्ट्रीय कम्पनियां मेजबान देश में अपने धन से उत्पादन इकाई की स्थापना करती है तो उसे विदेशी निवेश कहते है।