मनोविज्ञान एवं खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 10 मनोविज्ञान एवं खेल
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

मूल्यपरक प्रश्न (Value Based Question)
प्रतीक फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी है परन्तु कुछ समय से उसकी फुटबॉल में रूचि कम होती जा रही है। इस दौरान उसका वजन भी घटता जा रहा है। उसकी अपने परिवार और दोस्तों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। वह अकेला रहना पंसद करने लगा है।
प्रश्न 1. प्रतीक किस प्रकार की समस्या से जूझ रहा है?
उत्तर- प्रतीक निराशा की समस्या से जूझ रहा है।
प्रश्न 2. इस समस्या के दो लक्षणों को बताएं।
उत्तर- समस्या के लक्षण
  1. सही प्रकार से नींद न आना
  2. थकावट
  3. गलत विचार आना
प्रश्न 3. इस समस्या से किस प्रकार निदान पाया जा सकता है।
उत्तर- समस्या से निदान
  1. मनोरंजन क्रियाओं को अपनाना जैसे नृत्य, संगीत, योग आदि।
  2. अपनी समस्या के बारे में माता-पिता, शिक्षकों को बताना।