विनिर्माण उद्योग - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1
CBSE Class 10 भूगोल
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 6
विनिर्माण उद्योग
बहुविकल्पीय प्रश्न:-
1. कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन की निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया है?
- प्राथमिक कार्य
- द्वितीयक कार्य
- तृतीयक कार्य
- सूचना प्रौद्योगिकी कार्य
उत्तर- (2) द्वितीयक कार्य
2. किसी देश की आर्थिक शक्ति निम्नलिखित में से किसके विकास में मापी जाती है?
- विनिर्माण उद्योग
- कृषि
- खनन
- परिवहन
उत्तर- (1) विनिर्माण उद्योग
3. निम्नलिखित में से कौन सा कारक किसी उद्योग की अवस्थिति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
- कच्चे माल और शक्ति की उपलब्धता
- श्रमिक शक्ति की उपलब्धता
- परिवहन एवं बाजार की उपलब्धता
- पूंजी और न्यूनतम उत्पादन लागत
उत्तर- (4) पूंजी और न्यूनतम उत्पादन लागत
4. निम्नलिखित में से कौन सा उद्योग अन्य तीनों से प्रयुक्त कच्चे माल के स्रोत के आधार पर भिन्न है?
- पेट्रो रसायन उद्योग
- सूती वस्त्र उद्योग
- चीनी उद्योग
- वनस्पति तेल उद्योग
उत्तर- (1) पेट्रो रसायन उद्योग
5. निम्नलिखित में से कौन सा देश, विश्व में कच्चे जूट और जूट से बनी वस्तुओं का सबसे बड़ा उत्पादक है?
- बांग्लादेश
- भारत
- ब्राजील
- मिश्र
उत्तर- (2) भारत
6. भारत का कौन-सा लोहा इस्पात संयंत्र जर्मन के सहयोग से स्थापित किया गया है?
- भिलाई
- बोकांरो
- दुर्गापुर
- राउरकेला
उत्तर- (3) दुर्गापुर
7. निम्नलिखित में से कौन सा नगर भारत की इलैक्ट्रानिक राजधानी के रूप में जाना जाता है?
- बंगलौर
- दिल्ली
- लखनऊ
- पुणे
उत्तर- (1) बंगलौर
8. निम्नलिखित राज्य समूहों में से किस राज्य समूहों में सबसे अधिक चीनी मीलें है?
- तमिलनाडु व आन्ध्रप्रदेश
- महाराष्ट्र व कर्नाटक
- उत्तर प्रदेश व बिहार
- गुजरात और पंजाब
उत्तर- (3) उत्तर प्रदेश व बिहार
9. निम्नलिखित में से कौन सा नगर लोहा और इस्पात उद्योग के अतिरिक्त वाहन निर्माण उद्योग का केन्द्र है?
- मुम्बई
- दिल्ली
- बंगलौर
- जमशेदपुर
उत्तर- (4) जमशेदपुर
10. निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में दो सॉफ्रटवेयर प्रौद्योगिकी पार्क है?
- गुजरात
- केरल
- महाराष्ट्र
- उड़ीसा
उत्तर- (3) महाराष्ट्र
11. निम्न में से कौन-सा उद्योग चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप मे प्रयुक्त करता है?
- एल्यूमिनियिम
- सीमेंट
- चीनी
- पटसन
उत्तर- (2) सीमेंट
12. कोलकाता पत्तन पर बढ़ते दवाब को कम करने के लिए निम्नलिखित प्रमुख पत्तनों में से किसका विकास किया गया?
- कांडला
- हल्दिया
- पारादीप
- मार्मागाओ
उत्तर- (2) हल्दिया
13. सूचना प्रौद्योगिक उद्योग के लिए विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का निम्न में से कौन सा प्रमुख स्रोत रहा है?
- भारत हैवी इलैक्ट्रिस (भेल)
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)
- व्यवसाय प्रक्रिया बाह्य स्रोतीकरण (बी. पी. ओ.)
- ऑयल इण्डिया लिमिटेड
उत्तर- (3) व्यवसाय प्रक्रिया बाह्य स्रोतीकरण (बी. पी. ओ.)
14. पिराम्बूर किस लिए प्रसिद्ध है?
- सूती कपड़ा उद्योग का केन्द्र
- रेशम की कढ़ाई
- चमड़ा उद्योग के लिए
- रेल के डिब्बे
उत्तर- (3) चमड़ा उद्योग के लिए
1 अंक वाले प्रशन
प्रश्न 1. विनिमाण किसे कहते हैं ?
उत्तर- कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण कहते हैं।
प्रश्न 2. कौन सा कारक किसी उद्योग की अवस्थिति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ?
उत्तर- न्यूनतम उत्पादन लागत।
प्रश्न 3. विनिमाण उद्योगों का क्या महत्व है ?
उत्तर- विनिर्माण उद्योगों के विकास तथा स्पर्धा से कृषि उत्पादन और वाणिज्य व्यापार को बढ़ावा मिलता है।
प्रश्न 4. उद्योगों की स्थापना को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से है ?
उत्तर- कच्चे माल की उपलब्धता, श्रमिक, पूंजी, बाजार, शक्ति के साधन, वित्तीय संस्थाएँ आदि।
प्रश्न 5. आधारभूत उद्योग किसे कहते हैं?
उत्तर- ऐसे उद्योग जिनके उत्पादन व कच्चे माल पर दूसरे उद्योग निर्भर हैं जैसे लोहा—इस्पात उद्योग, एल्यूमीनियम उद्योग, प्रगलन उद्योग आदि।
प्रश्न 6. भारत का कौन सा लोहा इस्पात संयंत्र जर्मन के सहयोग से स्थापित किया गया है ?
उत्तर- दुर्गापुर।
प्रश्न 7. पहला सफल सूती वस्त्र उद्योग कब व कहाँ लगाया गया था ?
उत्तर- 1854 में मुंबई में |
प्रश्न 8. कौन सी एजेंसी सार्वजनिक क्षेत्र में स्टील बाजार में उपलब्ध करवाती है।
उत्तर- स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड।
प्रश्न 9. सीमेंट उद्योग की इकाइयाँ गुजरात में क्यों लगाई गई हैं?
उत्तर- गुजरात में इस उद्योग को खाड़ी देशों में नियति की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
प्रश्न 10. पहला सीमेंट उद्योग कब और कहाँ स्थापित किया गया ?
उत्तर- 1904 में चेन्नई में।
प्रश्न 11. भारत की इलैक्ट्रानिक राजधानी का नाम लिखिए।
उत्तर- बंगलौर
प्रश्न 12. द्वितीयक क्रियाओं का क्या अर्थ है।
उत्तर- द्वितीयक क्रियाओं में लगे व्यक्ति कच्चे माल का आकार बदलकर व उसे परिष्कृत वस्तुओं में परिवर्तित करते हैं।
प्रश्न 13. कौन से उद्योग में चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है |
उत्तर- सीमेंट उद्योग।
प्रश्न 14. पैराम्बूर किस लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- रेलगाड़ी व मालगाड़ी के डिब्बे बनाने के लिए।
प्रश्न 15. पटसन का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है ?
उत्तर- बांग्लादेश।
प्रश्न 16. भिलाई इस्पात कारखाना किस राज्य में है?
उत्तर- छत्तीसगढ़।
प्रश्न 17. वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले उद्योगों के नाम बताइए।
उत्तर- प्रगलन उद्योग, रसायन व कागज़ उद्योग, तेलशोधन शालाएँ, ईटों के भट्टे।
प्रश्न 18. ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले उद्योगों के नाम बताइए।
उत्तर- जेनरेटर, औद्योगिक व निर्माण कार्य, लकड़ी चीरने के कारखाने, विद्युत ड्रिल |
लघु / दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक वाले प्रश्न)
प्रश्न 1. उद्योगों की अवस्थिति की प्रभावित करने वाले तीन भौतिक कारक बताइए।
उत्तर-
- कच्चे माल की उपलब्धता
- शक्ति को साधन
- अनुकूल जलवायु
- मानवीय कारक
प्रश्न 2. उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले तीन मानवीय कारक बताइए।
उत्तर-
- मानवीय कारक
- श्वम
- पूंजी
- बाजार
- परिवहन और संचार की सुविधाएँ।
प्रश्न 3. सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के उद्योगों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- सार्वजनिक क्षेत्र को उद्योग :- वे उद्योग जिनका स्वामित्व राज्य सरकार या केन्द्रीय सरकार के किसी संगठन के पास होता है। जैसे भारतीय रेल, जहाज निर्माण उद्योग, भिलाई और दुगांपुर लोहा-इस्पात के उद्योग आदि।
निजी क्षेत्र के उद्योग :- वे उद्योग जिनका स्वामित्व कुछ व्यक्तियों अथवा फमों या कपनियों के पास होता है। जैसे ब्रिटानिया उद्योग जो ब्रैड और बिस्कुट बनाता है, दिल्ली में प्योर ड्रिंक्स जैसे कैम्पा कोला, जमशेदपुर में टिस्की।
प्रश्न 4. भारत में अधिकांश जूट मिलें पश्चिम बंगाल में क्यों स्थित हैं?
उत्तर-
- भारत में सबसे अधिक पटसन का उत्पादन पश्चिम बंगाल में होता है।
- इस उद्योग को पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है जो हुगली नदी से पयाप्त मात्रा में मिल जाता है।
- सस्ते मजदूर भी मिल जाते हैं।
- चीज़ो के नियति के लिए कोलकाता का बन्दरगाह है।
प्रश्न 5. विनिर्माण उद्योग को भारत के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी क्यों माना जाता है ?
उत्तर- जिस प्रकार शरीर को आकार रीढ़ की हड्डी से मिलता है उसी प्रकार एक देश की अर्थव्यवस्था के आर्थिक विकास का मुख्य आधार विनिर्माण उद्योग है।
- कृषि के आधुनिकीकरण में सहायक हैं।
- द्वितीयक तथा तृतीयक सेवाओं में रोजगार उपलब्ध करवाते हैं।
- विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।
- बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने में सहायक है।
- राष्ट्रीय धन में वृद्धि होती है।
- दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
प्रश्न 6. चीनी उद्योग के सम्मुख कौन-कौन सी चुनौतियाँ हैं ?
उत्तर-
- यह उद्योग मौसमी प्रकृति का है, छोटी अवधि का होता है।
- गन्ने का उत्पादन प्रति हैक्टेयर कम है।
- पुरानी मशीनों का होना।
- खोई का अधिकतम इस्तेमाल न कर पाना।
- परिवहन के साधनों के असक्षम होने के कारण गन्ने का समय पर कारखानों में न पहुँचना।
प्रश्न 7. 'कृषि और उद्योग एक दूसरे से अलग नहीं, बल्कि एक दूसरे के पूरक हैं।’ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- कृषि उद्योगों के लिए बड़ी मात्रा में कच्चा माल जैसे कपास, जूट, गन्ना आदि का उत्पादन करती है।
उद्योग किसानों को खेती के विकास के लिए उर्वरक, कीटनाशक, खरपतवार नाशक, मशीनें आदि उपलब्ध कराता है।
कृषि उत्पादन में वृद्धि सम्भव हुई है।
उद्योगों द्वारा कृषि उत्पादों को मंडी तक पहुँचा, बेचना काफी आसान हो गया है |
प्रश्न 8. सूती वस्त्र उद्योग के सामने कौन-कौन सी समस्याएँ हैं?
उत्तर-
- पुराणी और परंपरागत तकनीक
- लंबे रेशे वाली कपास की पैदावार का कम होना।
- नई मशीनरी का अभाव।
- कृत्रिम वस्त्र उद्योग से प्रतिस्पर्धा।
- अनियमित बिजली की आपूर्ति।
प्रश्न 9. हमारे देश के लिए सीमेंट उद्योग का विकास अति महत्वपूर्ण है, क्यों ?
उत्तर-
- भवन, फैक्टरियाँ, सड़कें, पुल, बाँध, घर आदि का निर्माण करने के लिए आवश्यक है।
- उत्तम गुणवत्ता वाले सीमेंट का उत्पादन करता है।
- अफ्रीका के देशों में मांग रहती है।
प्रश्न 10. भारत में उदारीकरण एवं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश ने किस प्रकार मोटरगाड़ी उद्योग में अत्यधिक वृद्धि की है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
- उदारीकरण के पश्चात नए और आधुनिक माॅडल के वाहनों का बाजार बढ़ा है |
- वहनों की माँग बढ़ी है। कार, स्कूटर, ऑटो रिक्शा में अपार वृद्धि हुई है।
- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के साथ नई प्रौद्योगिकी के उपयोग से यह उद्योग विश्वस्तरीय विकास के स्तर पर आ गया है।
- आज 15 इकाइयाँ कार, 14 इकाइयाँ स्कूटर, मोटरसाइकिल तथा ऑटोरिक्शा का निर्माण करती हैं।
प्रश्न 11. जूट उद्योग किन चुनौतियों का सामना कर रहा है।
उत्तर-
- कृत्रिम रेशों से चीजें बनने लगी हैं।
- कृत्रिम रेशे से बनी चीजे सस्ती होती हैं।
- जूट की खेती पर व्यय बहुत हो जाता है।
- विदेशी स्पर्धा का मुकाबला बाजार में चुनौती के रूप में खड़ा है।
- बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में चुनौती के रूप में खड़ा है।
प्रश्न 12. उद्योगों द्वारा पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
- प्रदूषित जल की नदियों में न बहाया जाये।
- जल को साफ करके प्रवाहित करना चाहिए।
- जल विद्युत का प्रयोग करना चाहिए।
- ऐसी मशीनरी का प्रयोग करना चाहिए जो कम ध्वनि करे |
प्रश्न 13. भारत के सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का आर्थिक विकास में योगदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
- रोजगार उपलब्ध करवाता है।
- विदेशी मुद्रा अजित करता है।
- कार्यरत महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का निरंतर विकास ही रहा है।
- सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क, विशेषज्ञों को एकल विंडो सेवा तथा उच्च आंकड़े संचार सुविधा प्रदान करते हैं।
प्रश्न 14. उद्योगों के विभिन्न वर्गीकरण कौन से है?
उत्तर-
- श्रमिकों की संख्या के आधार पर
- उत्पादों के आधार पर
- कच्चे माल की प्रकृति के आधार पर
- स्वामित्व के आधार पर
- बनी हुई चीजों की प्रकृति के आधार पर
प्रश्न 15. सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के उद्योगों में अन्तर?
उत्तर- सार्वजनिक क्षेत्र- वे उद्योग, जिनका स्वामित्व राज्य सरकार व केन्द्रीय सरकार के किसी संगठन के पास होता है उदाहरण भारतीय रेल, भिलाई, दुर्गापुर आदि में लोहे और इस्पात के उद्योग जहाज निर्माण का उद्योग आदि।
निजी क्षेत्र के उद्योग- वे उद्योग जिनका स्वामित्व कुछ व्यक्तियों अथवा फर्मो कम्पनियों के पास होता है उदाहरण - दिल्ली में ऐसे उद्योग प्योर ड्रिंक्स जो कैम्पा कोला आदि बनाते है, ब्रिटानिया उद्योग जो डबल रोटी बिस्कुट इत्यादि बनाते है।
प्रश्न 16. भारत की अधिकांश जूट मिले पश्चिमी बंगाल में क्यो स्थित है?
उत्तर-
- पश्चिमी बंगाल पटसन का घर है।
- भारत में सबसे अधिक पटसन इसी राज्य मे पैदा होता है।
- इस उद्योग को पानी की बहुत अधिक आवश्यकता पड़ती है जो हुगली नदी से पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है।
- कोयला और लोहा जो इस उद्योग के लिए आवश्यकता होते है, वे पास की रानीगंज की खानों से प्राप्त हो जाते है।
प्रश्न 17. विनिर्माण उद्योग भारत के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी माना जाता है? कारण।
उत्तर- विनिर्माण- कच्चे माल को अधिक मात्रा में मूल्यवान वस्तुओं में बदलने की प्रक्रिया को वस्तु निर्माण कहा जाता है।
महत्व-
- किसी देश की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।
- दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करते है।
- वस्तुएँ देश-विदेश में बेचकर विदेशी मुद्रा कमाई जा सकती है।
- जिससे राष्ट्रीय धन में वृद्धि होती है।
प्रश्न 18. अधिकांश पटसन उद्योग हुगली नदी के तट पर अथवा पश्चिमी बंगाल में क्यो स्थित है? स्पष्ट करो।
उत्तर-
- बहुत से छोटे और मंझले उद्योग लोहा तथा इस्पात उद्योग पर निर्भर करते है।
- यह भारी इंजीनियरिंग मशीनों और रक्षा उपकरण, वाहन, जहाज आदि के लिए रीढ़ की हड्डी है।
- इन उद्योगों से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्राप्त होता है।
प्रश्न 19. लोहा तथा इस्पात उद्योग को आधारभूत उद्योग क्यों कहते है? कारण लिखो।
उत्तर-
- यह उद्योग मौसमी प्रकृति का है।
- उत्पादन की विधि पुरानी और निम्नकोटि की है।
- गन्ने को मिलों तक पहुँचाने में देर हो जाती है।
- गन्ने की खोई के अधिक से अधिक उपयोग करने की आवश्यकता है।
प्रश्न 20. चीनी उद्योग के सम्मुख चुनौतियां कौन-कौन सी है?
उत्तर-
- कृषि उद्योगों के विकास के लिए अनेक प्रकार के कच्चे माल का उत्पादन करती है।
- और औद्योगिक उन्नति के लिए एक ठोस आधार का निर्माण करती है।
- उद्योगों के कारण ही कृषि उत्पादन में वृद्धि सम्भव हो पाई है।
- सिचांई पम्पों, उर्वरकों, कीटनाशकों, खरपतवार नाशकों, मशीनों आदि को किसानों केा उनके खेतों में उत्पादन बढ़ाने के लिए बेचते है।
प्रश्न 21. कृषि और उद्योग एक दूसरे से अलग नही, बल्कि एक दूसरे के पूरक है। ‘स्पष्ट करो’।
उत्तर-
- विभिन्न प्रक्रियाओं में जल का न्यूनतम उपयोग
- जल का दो या अधिक उत्तरोतर अवस्थाओं में पुनः चक्रण की ओर विशेष ध्यान दिया जाए।
- जल की आवश्यकता को पूरा करने के लिए घरों की छतों पर जल संग्रहण किया जाए।
- अपशिष्ट पदार्थो को प्रवाहित करने से पहले उनका शोधन किया जाए।
प्रश्न 22. उद्योगों द्वारा पर्यावरण निम्नीकरण कम करने के लिए उठाए गए उपाय?
उत्तर-
- सीमेंट भवनों, फैक्ट्रियो, सड़कों, बांधों, पुलों, घरों, हवाई अड्डो और दूसरे व्यापारिक स्थलों का निर्माण करने के लिए आवश्यक है।
- भारत उत्तम गुणवत्तावाली विभिन्न प्रकार की सीमेट का उत्पादन करता है।
- अफ्रीका के देशों में बहुत मांग रहती है।