यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

 CBSE Class 10 इतिहास

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 1
यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय


बहुवैकल्पिक प्रश्न:-
1. नैपोलियन ने इटली पर आक्रमण कब किया?

  1. 1821
  2. 1905
  3. 1797
  4. 1795

उत्तर- (4) 1797

2. 19वीं सदी में ऐसी कौन सी ताकत उभरी जिसने यूरोप की राजनैतिक और भौतिक दुनिया में भारी परिर्वतन किये?

  1. राष्ट्र राज्य का उदय
  2. निरंकुश राज्य का उदय
  3. पूर्ण तानाशाही
  4. पूर्ण राजशाही

उत्तर- (1) राष्ट्र राज्य का उदय

3. निम्न में से कौन सा लक्षण नेपोलियन की संहिता का लक्षण नही था?

  1. जन्म पर आधारित सुविधाओं का ना होना।
  2. सम्पत्ति का अधिकार
  3. सब के लिये व्यस्क मताधिकार
  4. कानून के समक्ष समानता

उत्तर- (3) सब के लिये व्यस्क मताधिकार

4. वियना कांग्रेस किस वर्ष में आयोजित की गई?

  1. 1815
  2. 1816
  3. 1817
  4. 1818

उत्तर- (1) 1815

5. निम्न में कौन 1815 की वियना सन्धि से सम्बन्धित है?

  1. विस्मार्क
  2. डयूक मैटरनिख
  3. डयूसेपी मेत्सिनी
  4. नेपोलियन

उत्तर- (2) डयूक मैटरनिख

6. नैपोलियन युद्धो के दौरान हुये बदलावों को खत्म करना किस सन्धि का उद्देश्य था?

  1. वर्साय सन्धि
  2. वियना सन्धि
  3. म्यूनिख समझौता
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- (2) वियना सन्धि

7. किसने कहा था कि जब फ्रांस छींकता है तो बाकि यूरोप को सर्दी जुकाम हो जाता है?

  1. लुई फिलिप
  2. बिस्मार्क
  3. विक्टर इमेन्युअल
  4. मैटरनिख

उत्तर- (4) मैटरनिख

8. किस संधि ने यूनान को एक स्वतन्त्र देश के रूप में मान्यता दी?

  1. 1815 की वियना संधि
  2. कांटेन्टीनोपाल संधि
  3. सार्डिनिया - पीडमाण्ड की संधि
  4. उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर- (2) कांटेन्टीनोपाल संधि

9. आयरलैन्ड में प्रोटेस्टेन्ट के विरूद्ध आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया?

  1. गैरीबाल्डी
  2. वोल्टफटोन
  3. मेत्सिनी
  4. कावूर

उत्तर- (2) वोल्टफटोन

10. आखों पर पट्टी बांधे हुई और तराजू लिये हुये महिला किस बात का प्रतीक है?

  1. शान्ति
  2. समानता
  3. न्याय
  4. स्वतन्त्रता

उत्तर- (3) न्याय

1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. फ्रेडरिक साॅरयू कौन था ?

उतर-
 फ्रांसीसी चित्रकार

प्रश्न 2. अंस्ट रेनन कौन था ?
उत्तर
- फ्रांसीसी दार्शनिक

प्रश्न 3. जर्मन राष्ट्र का रूपक क्या था ? वह किस बात का प्रतीक था ?
उत्तर
- जर्मेनिया | जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है |

प्रश्न 4. मांटेस्क्यू ने किस सिद्धांत का प्रतिपादन किया ?
उत्तर
- शक्ति पृथक्करण का सिद्धांत या अधिकार विभाजन

प्रश्न 5.कौन सी विश्वविख्यात घटना को राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति माना जाता है ?
उत्तर- 
फ्रांसीसी क्रांति

प्रश्न 6. जॉलवेराइन क्या था व किस प्रकार वह जर्मनी के आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था?
उत्तर- 
एक जर्मन शुल्क संघ | अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे | 1834 में स्थापित इस संघ ने विभिन्न जर्मन राज्यों के बीच शुल्क अवरोधों को समाप्त किया व मुद्राओं की संख्या तीस से दो कर दी | इस प्रकार यह आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था |                               

प्रश्न 7. मेत्सिनी द्वारा स्थापित दो भूमिगत संगठनों के नाम लिखिए।
उत्तर-
 1) यंग इटली
2) यंग यूरोप

प्रश्न 8. 19वीं सदी में ऐसी कौन सी ताकत उभरी जिसने यूरोप की राजनैतिक और भौतिक दुनिया में भारी परिवर्तन किये ?
उत्तर- 
राष्ट्र राज्य  का उदय

प्रश्न 9. बाल्कन क्षेत्र के निवासियों की क्या कहा जाता था ?
उत्तर-
 स्लाव

प्रश्न 10. वियना कांग्रेस किस वर्ष आयोजित की गई ?
उत्तर- 
1815