ओलम्पिक आंदोलन - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 2 ओलम्पिक आंदोलन
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)

प्रश्न 1. आधुनिक ओलम्पिक खेलों का क्या मोटो है?

उत्तर- खेलों का मोटो लेटिन भाषा में लिया गया है-

  • साइइिटयस (तीव्रता)
  • एल्टियस (उच्चतर)
  • फोरटियस (ताकतवर)

प्रश्न 2. ओलम्पिक ज्योति के बारे में संक्षेप में बताओं।

उत्तर- ओलम्पिक ज्योति, ज्ञान, खुशी व जीवन का प्रतीक यह ज्योति यूनान के ओलम्पिक गाँव में प्रज्वलित की जाती है और विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा इस ज्योति को दौड़ाते हुए उस स्थान पर लाया जाता है जहाँ ओलम्पिक खेलों का आयोजन होता है। यह मशाल ओलम्पिक खेलों के दौरान प्रज्वलित रहता है।

प्रश्न 3. सन् 2020 के ओलम्पिक खेल कहाँ खेले जाने है?

उत्तर- टोकियो (जापान)

प्रश्न 4. ओलम्पिक पुरस्कार से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- ओलम्पिक खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सोने, चांदी और कास्य पदक दिया जाता है। इसके अलावा एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है।

प्रश्न 5. ओलम्पिक झण्डे पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।

उत्तर- ओलम्पिक झण्डे की रचना बेरन-पैयरी-डी-कोबरटीन ने सन् 1913 में की थी और 1914 में इसका उद्घाटन पेरिस में हुआ प्रथम बार सन् 1920 में एंटवर्प (Antwerp) बेल्जियम के ओलम्पिक खेलों में फहरया गया। ओलम्पिक ध्वज सफेद सिल्क का बना होता है। इस पर पाँच छल्ले बने होते हैं जो आपस में जुड़े होते है। यह पाँच छल्ले पीला, हरा, लाल, नीला और काले रंग के होते हैं।

ये छल्ले विश्व के पाँच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन छल्लों का आपस में जुड़ना सहयोग तथा मैत्री का प्रतीक है।

प्रश्न 6. बैरन-डी-कोबरटीन कौन थे।

उत्तर- बैरन-डी-कोबरटीन को आधुनिक ओलम्पिक खेलों का पितामह कहा जाता है। इन्हें खेलों (ओलम्पिक) को दोबारा शुरू करने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 7. भारत ने सर्वप्रथम ओलम्पिक खेलों में कब भाग लिया।

उत्तर- भारत ने सर्वप्रथम 1928 में एम्सर्टडम ओलम्पिक खेलों में भाग लिया।