मुद्रा और साख - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

 CBSE Class 10 अर्थशास्त्र

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर  पाठ - 3
मुद्रा और साख


याद रखने योग्य बाते:-

  1. मुद्रा विनिमय के माध्यम में सामान्य रूप से स्वीकार्य है जो मूल्य के मापक तथा भंडार के रूप में कार्य करती है।
  2. कागजी मुद्रा कागज के काम के बने विभिन्न अंकित मूल्य के नोटों से है।
  3. धातु मुद्रा सोना, चांदी, निकल, तांबा आदि किसी भी धातु से बनी मुद्रा को धातु मुद्रा कहते है।
  4. बैकिंग उधार देने या निवेश करने के ध्येय से जनता से मांगने पर या चैक आदि के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय जमाएं स्वीकार करने को बैकिंग कहते है।
  5. औपचारिक ऋण के अन्तर्गत बैकों और सहकारी समितियों से लिए गए कर्ज आते है।
  6. अनौपचारिक ऋण में साहूकार, व्यापारी, मालिक, रिश्तेदार दोस्त आदि से लिया गया ऋण आता है।

बहुवैकल्पिक प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न 1. भारत में विनिमय माध्यम के रूप में कौन-सी करेंसी का प्रयोग किया जाता है?

  1. डॉलर
  2. पौड़
  3. यूरो
  4. रूपया

उत्तर- (4) रूपया

प्रश्न 2. मुद्रा को विनियम का माध्यम कहा जाता है क्योंकि-

  1. इसे किसी भी वस्तु या सेवा के लिए सरलता से बदला जा सकता है।
  2. इसमे दोहरे संयोग की आवश्यकता से छुटकारा मिलता है।
  3. यह विनिमय प्रक्रिया में मध्यस्थता का कार्य करती है।
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर- (4) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. मुद्रा का निर्गमन किसके द्वारा किया जाता है?

  1. केन्द्रीय सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक
  2. भारत के राष्ट्रपति
  3. वित्त मंत्री
  4. उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर- (1) केन्द्रीय सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक

प्रश्न 4. निम्नलिखित में साख के औपचारिक साधनों में नही होते

  1. बैंक
  2. सहकारी समितियां
  3. कर्मचारी
  4. उपरोक्त में कोई नही

उत्तर- (3) कर्मचारी

प्रश्न 5. एस. एच. जी. क्या है?

  1. स्वयं सहायता समूह
  2. स्वयं हस्तकला समूह
  3. सामाजिक सहायता समूह
  4. समाज सहायता समूह

उत्तर- (1) स्वयं सहायता समूह

प्रश्न 6. निम्नलिखित में करेंसी मुद्रा का रूप है?

  1. सबसे पुराना
  2. आधुनिक
  3. दोनों क और ख
  4. उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर- (2) आधुनिक

प्रश्न 7. निम्नलिखित में बैंक साख का कौन-सा साधन है?

  1. औपचारिक
  2. अनौपचारिक
  3. दोनों क और ख
  4. उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर- (1) औपचारिक

प्रश्न 8:- निम्नलिखित में साहूकार उधार राशि पर ब्याज लेता है?

  1. बहुत अधिक
  2. बहुत कम
  3. सामान्य
  4. कुछ नही

उत्तर- (1) बहुत अधिक

प्रश्न 9. निम्नलिखित में बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक से कर्ज लेने वाले अधिकांश कौन है?

  1. पुरूष
  2. महिलाएं
  3. वरिष्ठ नागरिक
  4. ये सभी

उत्तर- (2) महिलाएं

प्रश्न 10. धनी परिवारों के लिए साख का कौन-सा मुख्य स्रोत है?

  1. अनौपचारिक क्षेत्रक
  2. औपचारिक क्षेत्र
  3. अनौपचारिक तथा औपचारिक क्षेत्रक
  4. उपरोक्त में कोई नही

उत्तर- (2) औपचारिक क्षेत्र

प्रश्न 11. सिक्कों के प्रयोग से पहले निम्नलिखित में से कौन सी वस्तु का मुद्रा के रूप में प्रयोग किया जाता था?

  1. अनाज
  2. मकान
  3. खेत
  4. दुकान

उत्तर- (1) अनाज

1 अंक वाले संभावित प्रश्न
प्रश्न 1. मुद्रा के आविष्कार से ‘वस्तु विनिमय प्रणाली' की किस कठिनाई का समाधान हुआ ?

उत्तर- 
'आवश्यकताओं के दोहरे संयोग' की।

प्रश्न 2. मुद्रा को विनिमय का माध्यम क्यों कहा जाता हैं ?
उत्तर- 
क्योकि यह विनिमय प्रक्रिया में मध्यस्थता का कार्य करती है।

प्रश्न 3. बैंक अपने पास कितना नकद कोष रखते हैं ?
उत्तर- 
कुल राशि का 15 प्रतिशत।

प्रश्न 4. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विनिमय के लिए कौन सी करेंसी का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर- 
डॉलर का

प्रश्न 5. विनिमय के रूप में कोई मुद्रा कब मान्य होती है ?
उत्तर- 
जब उस देश की सरकार उसे इस कार्य के लिए प्राधिकृत करती है।

प्रश्न 6. अनौपचारिक ऋण किन स्रोतों से प्राप्त कर सकते हैं ?
उत्तर-
 महाजन, दोस्त, रिश्तेदारों आदि से।

प्रश्न 7. बांग्लादेश का ग्रामीण बैंक किसका उदाहरण है ?
उत्तर- 
स्वयं सहायता समूह का।

प्रश्न 8. अनौपचारिक स्रोतों से प्राप्त ऋण अधिक महँगा क्यों होता है ?
उत्तर- 
ऋण प्राप्तकर्ता की आय का अधिक हिस्सा ब्याज चुकाने में चला जाता है |

प्रश्न 9. आत्मनिर्भर समूहों में बचत व ऋण संबंधित निर्णय कौन लेता है?
उत्तर- 
समूह के सदस्य

 

प्रश्न 10. सिक्कों के प्रयोग से पहले, कौन सी वस्तु मुद्रा के रूप में प्रयोग की जाती थी ?
उत्तर- 
अनाज

लघु / दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक वाले प्रश्न)
प्रश्न 1. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, क्या-क्या कार्य करता है ?
उत्तर-

  1. सरकार की ओर से मुद्रा जारी करता है।
  2. बैंको व समितियों की कार्य प्रणाली पर नज़र रखता है।
  3. ब्याज की दरों व ऋण की शताँ पर निगरानी रखता है।
  4. बैंक कितना नकद शेष अपने पास रखे हुए हैं इसकी सूचना रखता है।
  5. ऋण किस प्रकार वितरित किये जा रहे हैं इस पर नज़र रखता है।

प्रश्न 2. समर्थक ऋणाधार क्या है ? उदाहरण सहित बताओ।
उत्तर- 
उधार दाता, उधार प्राप्तकर्ता से समर्थक ऋणाधार के रूप में परिसम्पतियों की माँग करता है जिन्हें बेचकर वह अपनी ऋण राशी की ऐसी वसूली कर सके। ये परिसम्पत्तियाँ ही समर्थक ऋणाधार कहलाती हैं। उदाहरण:- कृषि भूमि, जेवर, मकान, पशुधन, बैंक जमा आदि।

प्रश्न 3. साख के औपचारिक व अनौपचारिक क्षेत्र की विशेषताएँ बताइये।
उत्तर- 

साख की औपचारिक क्षेत्रअनौपचारिक क्षेत्र
1) बैंक, सहकारी समितियोंमहाजन, साहूकार, रिश्तेदार
2) पूर्व निश्चित ब्याज दरअनिशिचत व अधिक ब्याज दर
3) उधार लेने वाले का शोषण नहींउधार लेने वाले का शोषण होता है।
4) ऋण वापसी के लिए अनावश्यक दबाब नहीं।कज-जाल में फसने की संभावना।

प्रश्न 4. क्या कारण है कि कुछ व्यक्तियों या समूहों को बैंक कर्ज देने को तैयार नहीं होते ?
उत्तर- 

  1. ग्रामीण क्षेत्रों मैं बैंको की अनुपस्थिति।
  2. समर्थक ऋणाधार न होना।
  3. जरूरी कागजात न होना।
  4. ऋण की शर्तें पूरी न कर पाना।

प्रश्न 5. वस्तु विनिमय प्रणाली की कोई तीन सीमाएँ बताइये ?
उत्तर-

  1. 1) वस्तु विनिमय के लिए दोहरे संयोग की शर्त का पूरा होना आवश्यक |
  2. 2) धन या मूल्य के संचयन में कठिनाई।
  3. 3) अविभाज्य वस्तुओं का विनिमय कठिन।
  4. 4) वस्तुओं को भविष्य में प्रयोग के लिए संग्रहित करना (लम्बे समय तक) कठिन।
  5. 5) सेवाओं का मूल्य निर्धारण व विनिमय में कठिनाई।

प्रश्न 6. क्या सलीम व स्वप्ना दोनों के लिए ऋण एक सी परिस्थिति उत्पन्न करता है ? व्याख्या करें।
उत्तर-

  1. सलीम के लिए ऋण ने सकारात्मक भूमिका निभाई।
  2. उसने लाभ भी कमाया व ऋण भी चुकाया।
  3. स्वप्ना के लिए ऋण की नकारात्मक भूमिका थी।
  4. वह ऋण चुकाने व लाभ कमाने में असमर्थ थी।
  5. वह ऋण-जाल में फंस गई, उसे जमीन बेचनी पड़ी।

प्रश्न 7. कर्ज-जाल कब उत्पन्न होता है ? उदाहरण देकर बताइए।
उत्तर-

  1. जब कर्जदार अपना पिछला ऋण चुकाने में असमर्थ होता है।
  2. पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नया कर्ज ले लेता है।
  3. उसे ऋण अदायगी के लिए अपनी परिसम्पत्ति बेचनी पड़ जाती है।
  4. उसकी आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो जाती है।

प्रश्न 8. ऋण की शर्त किसे कहा जाता है ? यह किस प्रकार भिन्न हो सकती है ?
उत्तर- 
ब्याज दर, समर्थक ऋणाधार, आवश्यक कागजात और भुगतान के तरीकों को सम्मिलित रूप से "ऋण की शर्ते कहा जाता है। ऋण की शर्ते विभिन्न व्यक्तियों या समूहों के लिए अलग अलग हो सकती है।

प्रश्न 9. गरीबों के लिए स्वयं सहायता समूह संगठनों के पीछे मूल विचार क्या है ?
उत्तर-

  1. गरीबों को संगठित रूप में कार्य के लिए प्रेरित करना।
  2. स्वरोज़गार के लिए प्रेरित करना।
  3. शोषण से बचाना।
  4. कर्जदारों को कज़-जाल से बचाना।
  5. महिलाओं को स्वावलंबी बनाना व रोज़गार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाना |

प्रश्न 10. भारत में औपचारिक ऋण क्षेत्रक को विस्तृत करना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर- 

  1. अनौपचारिक स्रोतों से ऋण प्राप्ति आसान होती है परन्तु शोषण अधिक होता है।
  2. ब्याज की दरे अनिश्चित व उच्च होती है।
  3. गरीब, अशिक्षित लोग आसानी से ऋण जाल में फंस जाते हैं।
  4. ग्रामीण क्षेत्रों में साहूकारों पर निर्भरता कम करने के लिए।
  5. छोटे कर्जदारों को आसानी से ऋण उपलब्ध करवाने के लिए।

प्रश्न 11. मुद्रा का अर्थ तथा कार्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर- मुद्रा विनिमय के माध्यम के रूप में स्वीकार की जाती है जैसे - नोट, सिक्के।
कार्य-

  1. मूल्य का मापन करना
  2. मूल्य का संचय
  3. स्थगित भुगतान का मान
  4. साख का आधार
  5. यह राष्ट्रीय आय का वितरण करती है।
  6. यह तरलता प्रदान करती है।

प्रश्न 12. गृह ऋण लेने के लिए ऋणी को कौन-कौन सी औपचारिकताएं करनी पड़ती है?
उत्तर-

  1. पहले उसे आय के स्रोत का प्रमाण पत्र देना होगा।
  2. रोजगार का रिकार्ड देखना
  3. नये मकान के कागज बैंक को सौपना
  4. बैंक सन्तुष्ट नही होता तो वह एक/दो व्यक्तियों की गारंटी लेता है।
  5. गांरटी देने वालो से ऋण का भुगतान लिया जाता है यदि उधार लेने वाला व्यक्ति ऋण नही चुका पाता।

प्रश्न 13. साख के औपचारिक क्षेत्र तथा अनौपचारिक क्षेत्र की विशेषताएं बताइएं?
उत्तर-

साख के औपचारिक क्षेत्र

साख के अनौपचारिक क्षेत्र

(1) बैंक, सहकारी समितियां

(1) महाजन, साहूकार, व्यापारी, नियोक्ता मित्र, रिश्तेदार

(2) ब्याज दर कम

(2) ब्याज दर अधिक

(3) इसमें उधार लेने वाले का शोषण नही होता

(3) इसमें उधार लेने वाले का शोषण होता है

प्रश्न 14. हमें बैंक की क्या आवश्यकता है? बैंक कौन-सी सेवाएं देते है? बैंको का आय का मुख्य स्रोत क्या है?
उत्तर-
 आधुनिक समय में प्रतिदिन आर्थिक कार्यो तथा राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की दृष्टि से बैंको की आवश्यकता होती है।
सेवाएं-

  1. लोगों में बचत की भावना पैदा करना
  2. बचत को सुरक्षा देना
  3. बचत पर ब्याज देना
  4. आवश्यकता पड़ने पर बैंक हमें अपनी जमा राशि निकालने की सुविधा देता है।
  5. आवश्यकता पड़ने पार वह गृह ऋण, व्यापारियों को ऋण देता है।

प्रश्न 15. ग्रामीण क्षेत्र में साख के कौन से स्रोत है? उनमें से कौन-सा साख का सुविधाजनक स्रोत है?
उत्तर- औपचारिक स्रोत- बैंक सहकारी समितियां
अनौपचारिक स्रोत- साहूकार, महाजन रिश्तेदार सुविधाजनक स्रोत
अनौपचारिक स्रोत इसके कारण निम्न है:-

  1. अनौपचारिक स्रोत से ऋण मिलना सरल है। जरूरत के समय तत्काल मिल जाता है।
  2. इसमें औपचारिक स्रोत की अपेक्षा ऋण लेते समय कम गांरटी की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 16. हमें भारत में ऋण के औपचारिक स्रोतों को बढ़ाने की आवश्यकता क्यो है?
उत्तर-

  1. अन औपचारिक स्रोत से ऋण लेने पर अधिक ब्याज लेते है।
  2. औपचारिक ऋण दाता को अनौपचारिक ऋण दाता की अपेक्षा ज्यादा फायदा होता है।
  3. अनौपचारिक ऋण उधारदाता से अधिक ब्याज लेते है। जिससे यह कर्ज बहुत महंगा पड़ता है।

प्रश्न 17. क्या कारण है कि बैंक कुछ कर्जदारों को कर्ज देने के लिए तैयार नही होते?
उत्तर-

  1. भारत के सभी ग्रामीण क्षेत्रें में बैंक का न होना।
  2. बैंक से कर्ज लेना साहूकार से कर्ज लेने की अपेक्षा ज्यादा मुश्किल है।
  3. बैंक से कर्ज लेते वक्त संपत्ति और तमाम किस्म के कागजातों की जरूरत पड़ती है।
  4. गरीब परिवार को बैंक ऋण नही देता।

प्रश्न 18. किसी देश की अर्थव्यवस्था में मुद्रा क्या भूमिका निभाती है?
उत्तर-

  1. देश की अर्थव्यवस्था में मुद्रा की मुख्य भूमिका है। मानव के प्रत्येक कार्य में धन का उपयोग किया जाता है।
  2. मुद्रा के बिना लेन-देन करना कठिन कार्य होता है।
  3. मूल्य की एक इकाई।
  4. आस्थगित भुगतानों का एक मानक।
  5. मूल्य का संचय या संग्राहक।

प्रश्न 19. वस्तु विनिमय प्रणाली की कोई तीन सीमाएं बताइएँ?
उत्तर-

  1. वस्तु विनिमय तभी संभव है जब आवश्यकता का दोहरा संयोग पाया जाए
  2. वस्तु विनिमय प्रणाली में धन या मूल्य के संचय में कठिनाई होती है।
  3. कुछ वस्तुएँ अविभाज्य होती है अतः कुछ आवश्यकताएँ पूरी नही की जा सकती।
  4. वस्तुओं का भंडारण लंबे समय के लिए नही किया जा सकता।