आँकड़ों का संग्रह - प्रश्नोत्तर 1

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 2 आँकड़ों का संकलन
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंक वाले प्रश्न
  1. आँकड़े से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- आँकड़ों से तात्पर्य उन संख्यात्मक तथ्यों से है जो पर्याप्त सीमा तक अनेक प्रकार के कारणों से प्रभावित होते हैं।
     
  2. प्राथमिक आँकड़े का अर्थ बताइए?
    उत्तर- जो आँकड़े अनुसंधान की क्रिया में प्रथम बार आरम्भ से अन्त तक बिल्कुल नए सिरे से एकत्रित किए जाते हैं, प्राथमिक आँकड़े कहलाते हैं।
     
  3. द्वितीयक आँकड़े से क्या अभिप्राय है?
    उत्तर- जो आँकड़े अनुसंधानकर्त्ता स्वयं एकत्रित न करके किसी अन्य अनुसंधानकर्त्ता द्वारा एकत्रित आँकड़ों का प्रयोग करता है, द्वितीयक आँकड़ें कहलाते हैं।
     
  4. सांख्यिकी में ‘जनसंख्या’ का अर्थ लिखो?
    उत्तर- सांख्यिकी में किसी विषय से संबंधित सभी मदों के उस समूह को जनसंख्या या समग्र कहा जाता है जिसके विषय में जानकारी प्राप्त करनी होती है।
     
  5. प्रतिदर्श से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- प्रतिदर्श आँकड़ों का ऐसा छोटा समूह है जो किसी समग्र का प्रतिनिधित्व करता है तथा उसी के आधार पर निष्कर्ष निकाले जाते हैं।
     
  6. NSSO क्या?
    उत्तर- राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन एक सबसे बड़ा संगठन है जो नियमित सामाजिक आर्थिक सर्वे करता है।
     
  7. प्रतिदर्श त्रुटियाँ किसे कहते हैं?
    उत्तर- प्रतिदर्श त्रुटियाँ, प्रतिदर्श आँकलन तथा समष्टि विशेष के वास्तविक मूल्य के बीच का अन्तर प्रकट करती है।
     
  8. अप्रतिदर्श त्रुटियाँ क्या होती है?
    उत्तर- अप्रतिदर्श त्रुटियाँ वे त्रुटियाँ है जो जनगणना विधि तथा प्रतिदर्श विधि द्वारा संकलित आँकड़ों में पाई जाती है जैसे मापन संबंधी त्रुटियाँ।
     
  9. मान लीजिए एक कक्षा में 10 विद्यार्थी हैं, जिसमें से केवल 3 का चुनाव करना है। इसके लिए कितने प्रतिदर्श बनाए जा सकते हैं?
    उत्तर-
  10. भारत में जनगणना संबंधी आँकड़े कौन प्रस्तुत करता है?
    उत्तर- सेन्सस ऑफ इण्डिया।