खेलों में योजना - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 1 खेलों में योजना
Important Questions

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. प्रतियोगिता आयोजन की विभिन्न समितियों के प्रतियोगिता से पूर्व के कार्यों का वर्णन कीजियें।
उत्तर- खेल प्रतियोगिता के सफल एवं सहज आयोजन के लिये विभिन्न समितियों को प्रतियोगिता से पूर्व निम्न कार्यों का विशेष ध्यान रखना होता है।
  • आयोजन/प्रबंधन समिति:- यह समिति खेल प्रतियोगिता के आयोजन तथा संचालन से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार होती है यह समिति लगभग एक माह पूर्व विभिन्न समितियाँ का गठन करती है और उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करती है।
  • प्रचार समिति:- किसी भी प्रतियोगिता से 3 से 4 हफ्ते पहले इस समिति का कार्य होता है प्रतियोगिता की तिथि, स्थान प्रतियोगिता के कार्यक्रम के विषय में सूचना प्रसारित करें।
  • क्रय समिति:- प्रतियोगिता को सफल बनाने में इस समिति का मुख्य कार्य होता है प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली वस्तुओं तथा उपकरणों को प्रतियोगिता से पहले खरीद लेना चाहिये तथा उनका निरिक्षण कर लेना चाहिये।
  • खेल मैदान व उपकरण समिति:- यह समिति खेल प्रतियोगिता के लिये मैदान को तैयार करती है प्रतियोगिता से लगभग 2 दिन पहले मैदान तैयार हो जाने चाहियें।
  • प्रतियोगिता कार्यक्रम समिति:- किसी भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये ये समिति काफी हद तक जिम्मेदार होती है टीमों की संख्या, फिक्सचर आदि तैयार करके सभी को उपलब्धा कराना ताकि सभी समिति अपना कार्य सही ढ़ग से कर सके।
  • सजावट तथा समारोह समिति:- प्रतियोगिता से पूर्व यह समिति निश्चित करती है कि उसे कहाँ पर कितनी जैसे मैदान, स्टेडियम, मंच पर सजावट की आवश्यकता है।
  • प्राथमिक चिकित्सा समितिः- प्रतियोगिता को समय चोट लगने पर जिस समान की आवश्यकता होती है प्रतियोगिता से पहले उस समान की व्यवस्था करना इस समिति का पहला कार्य होता है।
  • वित्तीय समिति:- यह समिति प्रतियोगिता से पूर्व सभी प्रकार के व्यय का लेखा जोखा तैयार करके बजट बना लेती है कि प्रतियोगिता में किस प्रकार खर्चा करना है।
  • परिवहन समिति:- प्रतियोगिता के दौरान किस प्रकार के परिवहन की और कितनी मात्रा में आवश्यकता होगी यह समिति इस की रूप रेखा बनाती है।
  • भोजन तथा आवास समिति:- यह समिति प्रतियोगिता पहले सुनिश्चत करती है कि टीमों को कहाँ ठहराना है खाने की व्यवस्था कहाँ करनी और कितनी लोगों की करनी है लड़के व लड़कियों के रहने की व्यवस्था अलग-अलग करनी होती है सुरक्षा का भी ध्यान रखना इस समिति का कार्य है।
  • अधिकारियों के लिये समिति:- प्रतियोगिता से पहले अम्पार्यस, रफेरीज, रिकॉर्डर्स व लैप स्कोरर्स आदि का चयन करती है तथा उनकी सहमति सुनिश्चित करती है।
प्रश्न 2. नॉक आउट के आधार पर 13 टीमों का फिक्सचर तैयार कीजिए?
उत्तर- कुल मैचो की संख्या = कुल टीमों की संख्या - 1
कुल चक्र (Round) = 2 × 2 × 2 × 2 संख्या 2 की पुनरावृत्ति चार बार हुई इसलिए 4 चक्र खेले जायेगे।
कुल बाई = 2 की अगली पावर - कुल टीमों की संख्या 16 - 13 = 03
वरिष्ठ अर्ध (Upper half) में टीमों की संख्या =

13+12=07
कनिष्ठ अर्थ (Lower half) में टीमी की संख्या =
1312=06
प्रश्न 3. विशिष्ठ खेल कार्यक्रयों से आप क्या समझते है किन्ही चार को समझाइए।
उत्तर- विशिष्ट खेल कार्यक्रम : विशिष्ट खेल प्रतियोगिताओं से अभिप्राय, खेल प्रतियोगिताओं से अलग कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में एकता, स्वास्थ्य तथा बिमारियों से बचाव समाज में एकता, स्वास्थ्य तथा बीमारियों के बारे में जागृति लाना तथा धर्मार्थ संस्थानों के लिए धन संचय करना होता है।
विशिष्ट खेल कार्यक्रम
  1. खेल दिवस- विद्यालयो द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। खेल दिवस के उद्घघाटन या समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रदर्शन जैसे डम्बल, मास पी. टी. लेजियम, पिरामिड, एरोबिक, नृत्य व गायन तथा योगासन का प्रदर्शन भी किया जाता है। खेल दिवस से भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन का अवसर मिलता है।
  2. स्वास्थ्य दौड़े- इन दौड़ो का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग या सामाजिक संगठनों द्वारा कराया जाता है। इनका मूल उद्देश्य राष्ट्र में स्वास्थ्य के स्तर में वृद्धि करना होता है। इन दौड़ो के लिए विधि तथा समय काफी पहले ही निर्धारित हो जाता है जिसके लिए धावक या प्रतियोगी को पंजीकरण पहले ही करवाना होता है। इसमें आयु सीमा निर्धारित नहीं होती लेकिन कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानियाँ बरती जाती है।
  3. रन फॉर फन- अधिक से अधिक संख्या में लोगो को स्वास्थ्य एवं क्षमता के साथ हैल्दी एंड फिट रहने के संदेश को फैलाने के उद्देश्य के साथ आयोजित किए जाते है। इन दौड़ों के दौरान उछल कूद व आनन्द करना मुख्य होता है इसका एक उद्देश्य होता है वह है दान या खैरात के लिए निधि अर्जित करना।
    विशिष्ठ कारणों के लिए दौड़- विशिष्ठ कारणों के लिए दौड़ वह दौड़ होती है, जो अच्छे श्रेष्ठ व उदार कारणों से संबंधित होती है इसका उद्देश्य विशिष्ठ कार्य के लिए फड अर्जित करना भी होता है लेकिन कारण अच्छा होना चाहिए इसका आयोजन प्रायः सामाजिक संगठन ही करते है दौड़ को आकर्षक बनाने के लिए इसमें जाने-माने खिलाड़ीयों, कलाकारों, अभिनेताओं जानी-मानी हस्तियों के भाग लेने का प्रयास किया जाता है।
एकता के लिए दौड़े- इसका उद्देश्य विभिन्न धर्मों के लोगों में शान्ति शक्ति व एकता स्थापित करना होता है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता अन्तरराष्ट्रीय एकता, भाईचारा बढ़ाना भी हो सकता है इस दौड़ के दौरान सभी वर्ग अपने में एकता महसूस करते है।
प्रश्न 4. प्रतियोगिता आयोजन की विभिन्न समितियों के प्रतियोगिता के दौरान क्या-क्या जिम्मेदारियाँ होती है।
उत्तर- किसी भी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये जिस समिति को जो कार्य सौंपा गया है वो उसे सही ढ़ग से पूर्ण करें।
  • आयोजन/प्रबंधन समिति:- प्रतियोगिता के दौरान इस समिति का मुख्य कार्य होता है सभी कार्यों पर नजर रखना सभी अपना कार्य सही ढ़ग से कर रहे है या नहीं अगर कहीं कोई कमी होती है तो उसको दूर करना भी इसी समिति का कार्य होता है।
  • क्रय समिति:- प्रतियोगिता के दौरान अगर किसी उपकरण या वस्तु की आवश्यकता है तो जल्दी से जल्दी उस उपकरण या वस्तु को उपलब्ध करना क्रय समिति की जिम्मेदारी है।
  • परिवहन समिति:- प्रतियोगिता सही से और समय पर सम्पन्न हो जाये परिवहन समिति इसके लिये काफी हद तक जिम्मेदार होती है टीमों को आवास स्थल तक पहुँचाने आवास स्थल से खेल मैदान तक लाने-लेजाने का कार्य इसी समिति का होता है।
  • भोजन तथा आवास समिति:- प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों और अधि कारियों को भोजन पहुँचाने की जिम्मेदारी इसी समिति की होती है अगर आवास स्थल पर किसी वस्तु की आवश्यकता तो उस को उपलब्ध करना भी इसी की जिम्मेदारी है।
  • अधिकारियों के लिये समिति:- अगर प्रतियोगिता के दौरान किसी अधिकारी को कोई तकलीफ होती है तो उसको दूर करना अन्य अधिकारी की व्यवस्था करना इस समिति का कार्य होता है।
  • खेल मैदान व उपकरण समिति:- प्रतियोगिता के दौरान इस समिति की विशेष जिम्मेदारी होती है खेल मैदान में कोई कमी है या किसी उपकरण की आवश्यकता है तो उस की समय पर उपलब्ध कराना इस समिति की जिम्मेदारी है।
  • प्रतियोगिता कार्यक्रम समिति:- प्रतियोगिता के दौरान अगर किसी टीम या अधिकारी को कार्यक्रम से सम्बन्धित कोई समस्या है तो इस समिति की जिम्मेदारी है उसे दूर करें।
  • सजावट तथा समारोह समिति:- सजावट का कार्य प्रतियोगिता आरम्भ होने से पहले ही कर लिया जाता है फिर भी अगर कोई कमी रह जाती है तो यह समिति उसे दूर करती है।
  • प्राथमिक चिकित्सा समिति:- प्रतियोगिता के दौरान अक्सर खिलाड़ियों को चोट लग जाती है। ऐसे समय पर चोट ग्रस्त खिलाड़ी को जल्दी से जल्दी प्राथमिक चिकित्सा देना और अगर चोट गम्भीर है तो तुरन्त अच्छे डॉक्टर के पास ले जाना इस समिति की मुख्य जिम्मेदारी हैं।
  • उद्घोषणा समिति:- प्रतियोगिता के दौरान जैसा मंच संचालन होता है कार्यक्रम भी उसी के अनुसार होता है किसका मैच होना है कौन सा इवेंट कब होना है उद्घोषणा समिति इसकी जानकारी देती है।
प्रश्न 5. नॉक आउट के आधार पर 24 टीमों के लिए फिक्सचर तैयार कीजिए?
उत्तर- कुल मैच = कुल टीमों की संख्या – 1
24 - 1 = 23
कुल चक्र (Round) = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 संख्या दो की पुनरावृति 5 चक्र खेले जाएगें।
वरिष्ठ अर्ध (Upper hslf) को टीमो संख्या =

242=2
क्योंकि टीमें 16 से ज्यादा है इसलिये टीमों को कवार्टर में भी बाटा जायेगा


यदि शेषफल शून्य हो तो
पहले क्वार्टर में टीमों की संख्या = भागफल (Q) = 6
दूसरे क्वार्टर में टीमों की संख्या = भागफल (Q) = 6
तीसरे क्वार्टर में टीमों की संख्या = भागफल (Q) = 6
चौथे क्वार्टर में टीमों की संख्या = भागफल (Q) = 6
- कुल बाई = 2 की अलगी पावर - कुल टीमों की संख्या
= 32 - 24 = 08
- वरिष्ठ अर्घ (Upper Half) में बाई की संख्या  = 082=04
- कनिष्ठ अर्घ (Lower Half) में बाई की संख्या  =082=04
प्रश्न 6. संस्थान्तर्गत प्रतियोगिता से आप क्या समझते है। विद्यार्थियों के लिए सस्थान्तर्गत प्रतियोगिता क्यों महत्त्वपूर्ण है।
उत्तर- संस्थान्तर्गत (Intermural) प्रतियोगिताः संस्थान्तर्गत का अर्थ है संस्था को अंर्तगत अर्थात् इसका अर्थ हैं संस्था की दीवारों या कैम्पस के अन्दर होने वाली क्रियाकलाप। ये क्रियाकलाप केवल संस्था या स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ही आयोजित की जाती है। इस गतिविधियों में दूसरे विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी भाग नहीं ले सकता। वास्तव में संस्थान्तर्गत प्रतियोगिता एक संस्थान के सभी विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए अभिप्रेरित करने वाले सर्वोत्तम साधनों में से एक है। “प्रत्येक विद्यार्थी प्रत्येक खेल के लिए है तथा प्रत्येक खेल प्रत्येक विद्यार्थी के लिए है” यह संस्थान्तर्गत का आदर्श वाक्यांश हो सकता है इसमें को सन्देह नहीं है कि नियमित शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम विद्यार्थियों में अच्छी आदतों, कौशलो, ज्ञान व अन्य सामाजिक गुणों को विकसित कर रहे हैं।
संस्थान्तर्गत का महत्त्व:- संस्थान्तर्गत गतिविधियों विद्यालय का संस्थान की प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक होती है। निम्न बिन्दु इसके महत्त्व को प्रदशित करते हैं।
  1. विद्यार्थियो को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व सामाजिक विकास को लिए इन्ट्राम्यूरल्स अतिआवश्यक है।
  2. ये कार्यक्रम विद्यार्थियों के आचरिक व नैतिक मूल्यों पर भी बल देते है।
  3. संस्थान्तर्गत प्रतियोगिताएँ बच्चों के स्वास्थ्य के विकास के लिए आवश्यक है।
  4. ये कार्यक्रम बच्चों की लड़ाकू प्रवृत्ति को शान्त करने के लिए भी जरूरी है।
  5. ये कार्यक्रम बच्चों को तरोताजा रखते है तथा उन्हें चुस्त (Agile) बनाते है।
  6. संस्थान्तर्गत प्रतियोगिताएँ बच्चों को अधिक से अधिक मनोरंजन प्रदान करते हैं।
  7. विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के प्रचुर अवसर प्रदान करते है।
  8. विद्यार्थियों में नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के लिए भी आवश्यक होते है।

प्रश्न 7. 2 टीमों को सीडिंग देते हुये नॉक आउट आधार पर 11 टीमों को फिक्सचर तैयार कीजिए।
उत्तर- कुल मैच = कुल टीमों - 1
= 11 - 1 = 0
कुल चक्र (Q) = 2×2×2×2
2 की पुनराकृति 4 बार हुई हैं इसलिये 4 चक्र खेले जाएगे
कुल बाई = अगली 2 पावर - (कुल टीमों की संख्या - कुल सीडिंग वाली टीमों की संख्या)
= 16 - [11-2]Byes
= 16 - 9 = 7
वरिष्ठ अर्घ (Upper half) में बाई की संख्या

वरिष्ठ अर्घ (Lower half) में बाई की संख्या

वरिष्ठ अर्घ में टीमों की संख्या =


 =1112=102=05
प्रश्न 8. कॉम्बीनेशन टूर्नामेंट क्या होते हैं? कॉम्बीनेशन टूर्नामेंट के आधार पर 20 टीमों के लिये फिक्सचर तैयार कीजिए।
उत्तर- कॉम्बीनेशन टूर्नामेंट वे टूर्नामेंट होते है जिनमें शुरूआती चक्र किसी एक आधार पर तथा बाद के चक्र किसी और आधार पर करवाये जाते हैं।
फिक्सचर : विभिन्न संघ बनाइए तथा कोशिश कीजिए की उनमें टीमों की संख्या बराबर हो 204=5 टीमें हर संघ में रहेंगी।
कुल संघ की संख्या = 4
सभी संघों में टीमों की संख्या = 5
संघ A - 1, 2, 3, 4, 5
संघ B - 1, 2, 3, 4, 5
संघ C - 1, 2, 3, 4, 5
संघ D - 1, 2, 3, 4, 5
  1. नॉक आउट cum नॉक आउट


    संघ की विजेता टीमें
  2. नॉक औत cum लीग

    संघ की विजेता टीमें
  3. लीग cum लीग

    संघ की विजेता टीमें
  4. लीग cum नॉक आउट