राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

 CBSE Class 10 भूगोल

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 7
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं


बहुवैकल्पिक प्रश्न:-
प्रश्न 1. निम्न में से कौन से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे को आपस में जोड़ते है।

  1. मुंबई-नागपुर
  2. सिलचर-पोरबंदर
  3. मुबंई कोलकाता
  4. नागपुर-हैदराबाद

उत्तर- (2) सिलचर-पोरबंदर

प्रश्न 2. निम्न में कौन सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अतः स्थलीय तथा अधिकांश गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?

  1. चैन्नई
  2. पारादीप
  3. तूतीकोरिन
  4. विशाखापट्नम

उत्तर- (4) विशाखापट्नम

प्रश्न 3. उत्तरी रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. श्रीनगर
  2. भोपाल
  3. दिल्ली
  4. बैंगलोर

उत्तर- (3) दिल्ली

प्रश्न 4. एसटीडी किसे कहते है?

  1. सब्सक्राइवर ट्रंक डायलिंग
  2. स्पीड टेलीफोन डायलिंग
  3. स्पीड पोस्ट
  4. सब टी डायलिंग

उत्तर- (1) सब्सक्राइवर ट्रंक डायलिंग

प्रश्न 5. देश का पुराना कृत्रिम पत्तन कौन सा है?

  1. विशाखापट्नम
  2. तूतीकोरिन
  3. चैन्नई
  4. कोलकाता

उत्तर- (3) चैन्नई

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से किसको भारतीय डाक संचार तंत्र में प्रथम श्रेणी की डाक समझा जाता है।

  1. कार्ड व लिफाफे
  2. रजिस्टर्ड पत्र
  3. पैकेट
  4. रजिस्टर्ड अखबार

उत्तर- (1) कार्ड व लिफाफे

प्रश्न 7. राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या -1 निम्न में से किन स्थानों के बीच नौका गम्य है?

  1. इलाहाबाद एवं हल्दिया
  2. कोट्टापुरम एवं कोम्मन
  3. कोलकाता से इलाहाबाद
  4. सदिया एवं धुबरी

उत्तर- (1) इलाहाबाद एवं हल्दिया

प्रश्न 8. उत्तर दक्षिण गलिद्वारा किन दो अंतिम सिरों के नगरों को जोड़ता है?

  1. अमृतसर और कन्याकुमारी
  2. श्रीनगर और कन्याकुमारी
  3. श्रीनगर और तिरूवन्तपुरम
  4. श्रीनगर और तुतीकोरिन

उत्तर- (3) श्रीनगर और तिरूवन्तपुरम

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन सा समुद्री पत्तन लौह अयस्क के निर्यात के सन्दर्भ में प्रमुख पत्तन है?

  1. मंगलौर
  2. मार्मागाओ
  3. पारादीप
  4. विशाखापट्नम

उत्तर- (2) मार्मागाओ

प्रश्न 10. किस क्षेत्र में विशेष प्रावधान के माध्यम से वायु-यात्रा को आम जनता तक पहुचाया गया है?

  1. उत्तरी पूर्वी राज्य
  2. उत्तर राज्य
  3. दक्षिणी राज्य
  4. दक्षिणी पश्चिमी राज्य

उत्तर- (1) उत्तरी पूर्वी राज्य

प्रश्न 11. पवन हंस हेलीकाप्टर लिमिटेड किनको अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है?

  1. तेल और प्राकृतिक गैस आयोग
  2. रक्षा मंत्रालय
  3. सेना
  4. पड़ोसी देश

उत्तर- (1) तेल और प्राकृतिक गैस आयोग

प्रश्न 12. दिल्ली और अमृतसर किस राजमार्ग को आपस में जोड़ते है?

  1. राजमार्ग सं॰ - 3
  2. राजमार्ग सं॰ - 2
  3. राजमार्ग सं॰ - 1
  4. राजमार्ग संख्या - 7

उत्तर- (3) राजमार्ग सं॰ - 1

1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. पूर्व-पश्चिम गलियारा किन दो क्षेत्रों को जोड़ता है?

उत्तर-
 सिलचर (असम) – पोरबंदर (गुजरात)

प्रश्न 2. उत्तरी रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर- 
दिल्ली

प्रश्न 3. भारत में पहली रेलगाड़ी कब और कहाँ चलाई गई ?
उत्तर- 
16 अप्रैल, 1853 में मुंबई और थाणे के बीच (34 किमी दूरी)

प्रश्न 4. देश का पुराना कृत्रिम पतन कौन सा है ?
उत्तर- 
चेन्नई

प्रश्न 5. सड़क घनत्व से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- 
प्रति 100 वर्ग किमी क्षेत्र में सड़कों की लम्बाई को सड़क घनत्व कहा जाता है।

प्रश्न 6. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 किन स्थानों के बीच नौगम्य है ?
उत्तर- 
इलाहाबाद और हल्दिया के बीच (1620 किमी लंबा)

प्रश्न 7. उत्तर-दक्षिण गलियारा किन दो क्षेत्रों को जोड़ता है?
उत्तर- 
श्रीनगर को कन्याकुमारी से।

प्रश्न 8. पाइपलाइन परिवहन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- 
परिवहन का नया साधन है। पानी को घरों और खेतों में पहुँचाने के साथ-साथ कच्चा तेल, पैट्रोल उत्पाद तथा प्राकृतिक गैस को गैस शोधन शालाओं तक तथा ताप विद्युत घरों तक पहुँचाया जाता है।

प्रश्न 9. भारत की तट रेखा की लम्बाई कितनी है ?
उत्तर- 
7516.6 किमी.

प्रश्न 10. कौन सा समुद्री पत्तन लौह-अयस्क के नियति के सन्दर्भ में प्रमुख पतन है?
उत्तर- 
मारमागाओ

प्रश्न 11. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहला विकसित पतन कौन सा है ?
उत्तर- 
कांडला पत्तन

प्रश्न 12. भारत के दो अंत:स्थलीय जलमागों के नाम बताइए?
उत्तर- 
गंगा नदी- इलाहाबाद और हल्दिया के बीच।
ब्रह्मपुत्र नदी - सादिया व धुबरी के बीच।

प्रश्न 13. वायु परिवहन का राष्ट्रीयकारण कब किया गया ?
उत्तर- 
1953 में

प्रश्न 14. बड़े शहरों में डाक संचार में तीव्रता लाने के लिए कौन-कौन से मुख्य उपाय किये गये हैं ?
उत्तर- 
6 डाक मार्ग बनाए गए हैं। राजधानी मार्ग, मेट्रो (मार्ग) चैनल, ग्रीन चैनल, व्यापार चैनल, भारी चैनल, दस्तावेज चैनल।

प्रश्न 15. किस क्षेत्र में विशेष प्रावधान के माध्यम से हवाई यात्रा को आम जनता तक पहुँचाया गया है।
उत्तर- 
उत्तर-पूर्वी राज्यों में।

लघु / दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक)
प्रश्न 1. जनसंचार के साधनों से होने वाले किन्हीं 3 लाभों की चर्चा कीजिए।

उत्तर-
 

  1. स्वस्थ मनोरंजन करता है।
  2. राष्ट्रीय कार्यक्रम और नीतियों के बारे में जागरूक करता है।
  3. ज्ञानवर्धक है।
  4. खेल संबंधी कार्यक्रमों को प्रसारित किया जाता है।
  5. दूरदर्शन राष्ट्रीय समाचार और संदेश का माध्यम है।

प्रश्न 2. पाइपलाइन परिवहन को लाभ बताइए ?
उत्तर-

  1. पाइपलाइन द्वारा शहरों और उद्योगों में पानी पहुँचाने के साथ गैस, खनिज तेल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाया जाता है।
  2. समय की बचत होती है। बीच की चोरी और बबांदी को रोका जा सकता है।
  3. पाइपलाइन बिछाने की लागत अधिक है परन्तु इसको चलाने की लागत कम है।
  4. पाइपलाइन द्वारा परिवहन शीघ्र, सुरक्षित और आसान हो जाता है।
  5. रेलों पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सकता है।

प्रश्न 3. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग की तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर-

  1. यह 6 लेन वाला महामार्ग है।
  2. यह भारत की मेगा सिटीज दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व कोलकाता को जोड़ता है।
  3. यह मेगा सिटीज के बीच की दूरी व समय को कम करता है।
  4. यह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकार क्षेत्र में है।

प्रश्न 4. तीन रेलवे क्षेत्रों व उनके मुख्यालय के नाम लिखिए।
उत्तर-

  1. उत्तरी रेलवे क्षेत्र - नई दिल्ली
  2. पश्चिमी रेलवे क्षेत्र - मुंबई
  3. दक्षिणी रेलवे क्षेत्र - चेन्नई

प्रश्न 5. सड़क परिवहन, रेल परिवहन से अधिक महत्वपूर्ण है, क्यों ?
उत्तर-

  1. सड़क परिवहन रेल परिवहन से पहले प्रारंभ किया गया।
  2. निर्माण तथा व्यवस्था सुविधाजनक है।
  3. हमें घरों तक पहुँचाती है।
  4. पहाड़ी क्षेत्रों, दुर्गम क्षेत्रों तथा उबड़-खाबड़ स्थानों पर भी आसानी से बनाई जा सकती है।
  5. अन्य परिवहन साधनों में सड़क परिवहन एक कड़ी के रूप में काम करता है।

प्रश्न 6. वायु परिवहन के महत्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-

  1. आरामदायक साधन है |
  2. सभी साधनों के मुकाबले सबसे तेज़ है।
  3. दुर्गम स्थानों के लिए उपयुक्त है।
  4. कम समय में दूसरे स्थान पर पहुँचा देता है।
  5. बॉर्डर पर सेना के रखरखाव व भोजन सामग्री जल्दी से पहुँच जाते हैं।

प्रश्न 7. सड़क परिवहन किन-किन समस्याओं से जूझ रहा है?
उत्तर-

  1. लगभग आधी सड़कें कच्ची हैं जो वर्षा ऋतु में काम के योग्य नहीं रहती हैं।
  2. यातायात व यात्रियों की संख्या के अनुपात में सड़के अपर्याप्त हैं।
  3. बढ़ते हुए वाहनों के कारण सड़के तंग व भीड़ भरी हैं। इससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो जाता है।
  4. राष्ट्रीय राजमार्ग भी पर्याप्त नहीं हैं।

प्रश्न 8. रेलों के जाल के असमान वितरण के कारण लिखिए ?
उत्तर-

  1. मैदानी भागों में निर्माण व लागत कम और आसान है।
  2. पर्वतीय भाग में निमणि कठिन व लागत अधिक होती है।
  3. मैदानी भाग में जनसंख्या घनत्व अधिक है जिसके कारण रेलों का जाल बिछा है।
  4. मरूस्थलीय व पठारी भाग में औद्योगिक व कृषि कार्य विकसित न होने के कारण रेलों का घनत्व कम है।
  5. प्रशासकीय कारणों व सरकारी नीतियों के कारण भी रेलवे का विकास प्रभावित होता है।

प्रश्न 9. पर्यटन एक उद्योग या व्यापार के रूप में अर्थव्यवस्था के विकास में किस प्रकार सहायक है ?
उत्तर-

  1. पिछले कुछ वर्षों में भारत में पर्यटन उद्योग में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। 23.5 प्रतिशत वृद्रि इसमें दर्ज की गई है।
  2. 150 लाख से अधिक लोग इस उद्योग में लगे हुए हैं।
  3. स्थानीय हस्तकला और सांस्कृतिक उद्यमों को विकास के अवसर प्राप्त हुए हैं।
  4. विदेशी मुद्रा की प्राप्ति।
  5. राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा।

प्रश्न 10. भारत की सड़कों का उनकी क्षमता के आधार पर वर्गीकरण कीजिए ?
उत्तर-

  1. स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्ग - ये 6 लेन वाला महामार्ग है।
  2. राष्ट्रीय राजमार्ग - देश के दूरस्थ भाग को जोड़ते हैं।
  3. राज्य महामार्ग - राज्यों की राजधानियों की जिला मुख्यालय से जोड़ते हैं।
  4. जिला मार्ग – जिले के प्रशासनिक केन्द्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ते हैं।
  5. सीमान्त सड़के - सीमा सड़क संगठन इनका निर्माण करती है।

प्रश्न 11. अन्तराष्ट्रीय व्यापार व स्थानीय व्यापार में अन्तर स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर- 

अन्तराष्ट्रीय व्यापारस्थानीय व्यापार
दो देशों के बीच होता है।गाँव, कस्बों या शहरों के बीच होता है।
बड़े पैमान पर।छोटे पैमाने पर।
विदेशी मुद्रा का आदान-प्रदान होता है।देश की पूँजी उसी देश में रहती है।
पूरे लोकहित में आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।क्षेत्र विशेष के लोगों की आवश्यकताओ की पूर्ति करता है।

प्रश्न 12. परिवहन तथा संचार के विभिन्न साधनों को अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ क्यों कहा जाता है?
उत्तर-
 

  1. परिवहन तथा संचार के विभिन्न साधन एक दूसरे के पूरक हैं।
  2. देश-विदेश के दूर स्थित इलाकों को एक दूसरे से मिलाते हैं।
  3. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।
  4. विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है।
  5. जीवन आरामदायक व सुविधापूर्ण हो जाता है।
  6. सारा देश आपातकाल में एकजुट हो जाता है।

प्रश्न 13. जनसंचार के साधनों से होने वाले किन्ही तीन लाभों की चर्चा कीजिए?
उत्तर-

  1. मनोरंजन प्रदान करते है।
  2. एक स्थान पर बैठे व्यक्ति दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति से सम्पर्क आसानी से कर सकता है।
  3. राष्ट्रीय कार्यकर्म और नीतियों को सबके पास आसानी से पहुँचाने वाला साधन है।
  4. दूरदर्शन देश का राष्ट्रीय समाचार व संदेश माध्यम है।

प्रश्न 14. पाईपलाइन परिवहन के किन्ही चार लाभों का वर्णन कीजिए?
उत्तर-

  1. पाइपलाइन द्वारा गैस, खनिज तेल एवं पानी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से पहुँचाया जा सकता है।
  2. प्रारम्भ में पाइप लाईन बिछानें की लागत अधिक है। लेकिन परिवहन किए जाने वाले पदार्थो की लागत कम होती है।
  3. समय कम लगता है।
  4. चोरी की सम्भावना बहुत कम है।

प्रश्न 15. भारत में पर्यटन का क्या मतलव है? तीन बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए?
उत्तर-

  1. पर्यटन उद्योग एक महत्वपूर्ण उद्योग है।
  2. प्रत्येक वर्ष 26 लाख से अधिक पर्यटक भारत आते है।
  3. लगभग 150 लाख व्यक्ति पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए है।
  4. राजस्थान, गोवा, दक्षिण भारत के प्रमुख नगर पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छे है।

प्रश्न 16. भारत में सड़क परिवहन के महत्व केा चार बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए?
उत्तर-

  1. भारत सघन सड़क जाल वाले देशों में से एक है।
  2. माल परिवहन के लिए सर्वोत्तम है।
  3. छोटी दूरी के लिए सबसे अच्छा साधन है।
  4. सस्ता और अच्छा साधन है।

प्रश्न 17. स्वर्णिम चतुर्भुज महाराजमार्ग की तीन विशेषताएं लिखिए?
उत्तर-

  1. दिल्ली मुबंई चैन्नई व कोलकाता को जोड़ता है।
  2. यह 6 लेन वाला महामार्ग है।
  3. मुख्य उद्देय देश के मेगा सिटी के बीच की दूरी व समय को कम करना है।

प्रश्न 18. रेल परिवहन किन तीन समस्याओं का सामना कर रहा है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर-

  1. यात्री बिना टिकट यात्रा करते है।
  2. रेल सम्पत्ति को नुकसान किया जाता है।
  3. रेल में चोरी की घटनाएं होती है।
  4. सिग्नल प्रणाली पुरानी होने के कारण दुर्घटना अधिक होती है।

प्रश्न 19. भारत के चार प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हवाई पत्तनों के नाम लिखिए?
उत्तर-

  1. इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली
  2. चैन्नई (मीनाम्बकम)
  3. मुम्बई (छत्रपति शिवाजी टर्मिनल)
  4. कोलकाता (नेताजी सुभाचन्द्र बोस)

प्रश्न 20. वायु परिवहन के महत्व को चार बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए?
उत्तर-

  1. यह परिवहन का बहुत आरामदायक साधन है।
  2. दुर्गम स्थानों के लिए उपयुक्त है।
  3. लम्बी दूरी के लिए उपयुक्त साधन है।
  4. कम समय में दूसरें स्थानों पर पहुँचा देता है।

प्रश्न 21. सड़क परिवहन की चार समस्याओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर-

  1. यात्रियों की संख्या और माल ढुलाई की अधिकता को देखते हुए सड़क जाल अपेक्षाकृत कम है।
  2. पचास प्रतिशत सड़के कच्ची है।
  3. अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में सड़के जल्दी खराब हो जाती है।
  4. सड़के संकरी है तथा यातायात अधिक होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।

प्रश्न 22. राष्ट्रीय महामार्ग की किन्ही 4 विशेषतांए लिखिए?
उत्तर-

  1. ये महामार्ग एक राज्य को दूसरे राज्य से मिलाते है।
  2. इनका रखरखाव केन्द्रीय सरकार की देखरेख में होता है।
  3. इनकी कुल लम्बाई 52000 किमी है।
  4. ये कुछ सड़कों की लम्बाई का 2 प्रतिशत है।

प्रश्न 23. रेलों के जाल के असमान वितरण के चार कारण लिखिए?
उत्तर-

  1. मैदानी भागों में रेलों का जाल अधिक है। क्योंकि निर्माण लागत कम और निर्माण सुगम है।
  2. पर्वतीय भागों में लागत अधिक और निर्माण कार्य कठिन है।
  3. मरूस्थलीय और पठारी भागों में औद्योगिक और कृषि कार्य विकसित न होने के कारण रेलों का घनत्व कम है।
  4. मैदानी भागों में कृषि और औद्योगिक विकास अधिक होने के कारण जनसंख्या घनत्व अधिक है। जिसके कारण रेलों का जाल अधिक है।

प्रश्न 24. परिवहन और संचार के साधन मानव जीवन की अनिवार्य आवश्यकताएं क्यों है? चार बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-

  1. आवागमन का प्रमुख साधन परिवहन है।
  2. परिवहन के साथ देश के लोगों को एक दूसरे से जोड़ते है।
  3. संचार मनोरंजन का साधन है।
  4. संचार संपर्क का एक प्रमुख साधन है।