राजनीतिक दल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

 CBSE Class 10 राजनीति विज्ञान

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 6
राजनीति दल


 बहुवैकल्पिक प्रश्न:-
1. निम्न में कौन राजनीतिक पार्टी नही है।

  1.  बी. जे. पी.
  2.  आई. एन. सी.
  3.  बी. एस. पी.
  4.  वामसेफ

उत्तर- (4) वामसेफ

2. निम्न में से कौन राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी नही है?

  1. भारतीय जनता पार्टी
  2. कांग्रेस पार्टी
  3. बहुजन समाज पार्टी
  4. समाजवादी पार्टी

उत्तर- (4) समाजवादी पार्टी

3. निम्न में कौन भारत में राजनीतिक दल को मान्यता देता है?

  1. राष्ट्रपति
  2. उपराष्ट्रपति
  3. प्रधानमन्त्री
  4. चुनाव आयोग

उत्तर- (4) चुनाव आयोग

4. निम्न में किस देश में बहुदलीय व्यवस्था है?

  1. भारत
  2. ब्रिटेन
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका
  4. चीन

उत्तर- (1) भारत

5. निम्न में किस देश में एक दलीय शासन प्रणाली है?

  1. पाकिस्तान
  2. चीन
  3. नेपाल
  4. बांग्लादेश

उत्तर- (2) चीन

6. निम्न में किस देश में दो दलीय शासन व्यवस्था है?

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. चीन
  4. ब्रिटेन

उत्तर- (4) ब्रिटेन

7. किसी देश के लिये कानून बनाने में निर्णायक भूमिका कौन निभाता है?

  1. नेता
  2. पार्टियाँ
  3. मतदाता
  4. चुनाव क्षेत्र

उत्तर- (2) पार्टियाँ

8. निम्न में से कौन बहुजन समाज पार्टी का संस्थापक है?

  1. इन्दिरा गांधी
  2. मायावती
  3. डा॰ बी॰ आर॰ अम्बेडकर
  4. कांशीराम

उत्तर- (4) कांशीराम

9. समर्थक का अर्थ ऐसे व्यक्ति से है जो

  1. किसी दल के प्रति प्रतिबद्ध है।
  2. क्रान्ति कारी है।
  3. पक्षपाती है।
  4. आधुनिक है।

उत्तर- (1) किसी दल के प्रति प्रतिबद्ध है।

10. निम्न में से किस पार्टी की स्थापना भारतीय जनसंघ को पुनर्जीवित करके की गई थी?

  1. समाजवादी पार्टी
  2. राष्ट्रीय जनता दल
  3. भारतीय जनता पार्टी
  4. बहुजन समाज पार्टी

उत्तर- (3) भारतीय जनता पार्टी

1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. किसी एक प्रांतीय दल का नाम लिखें।

उत्तर- 
सिक्किम लोकतांत्रिक मोर्चा या मिजो नेशनल फ्रंट।

प्रश्न 2. भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिल्द्रांत क्या है?
उत्तर- 
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद या हिंदुत्व एक प्रमुख तत्व है।

प्रश्न 3. किसी देश के लिए कानून निर्माण में निर्णायक भूमिका कौन निभाता है?
उत्तर- 
राजनीतिक दल

लघु / दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक)
प्रश्न 1. राजनीतिक दलों के कार्य लिखिए।

उत्तर-

  1. चुनाव लड़ना
  2. कानून बनाना
  3. सरकार बनाना व चलाना
  4. विपक्ष की भूमिका
  5. जनमत का निर्माण

प्रश्न 2. राष्ट्रीय राजनीतिक दल और प्रांतीय दलों में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- प्रांतीय राजनीतिक दल :-
 जब किसी दल की किसी राज्य विधान सभा चुनाव की कुल मतों का कम से कम 6 प्रतिशत मत प्राप्त होता है अथवा वह कम से कम दो सीटों पर विजयी होता है तो उसे प्रांतीय राजनीतिक दल कहते हैं।
राष्ट्रीय राजनीतिक दल - जब किसी दल को लोकसभा चुनाव में किन्हीं चार राज्यों की विधान सभा चुनाव में कुल वैध मतों का कम से कम 6 प्रतिशत मत प्राप्त होता है और चार लोकसभा सीटें जीत ले तो उसे राष्ट्रीय राजनीतिक दल कहते है।

प्रश्न 3. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्यूनिस्ट पाटी माक्सवादी में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर- भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी :-

  1. इसका गठन 1925 में हुआ
  2. इसका जनधार केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदश और तमिलनाडु में है।
  3. 2004 के चुनाव में इसे 1.4 प्रतिशत वोट और लोकसभा की 10 सीटें हासिल हुई|

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी माक्सवादी :-

  1. इसका गठन 1964 में हुआ।
  2. पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा में मजबूत आधार है।
  3. 2004 के चुनाव में इसने करीब 6 फीसदी वोट और लोकसभा की 43 सीटें हासिल की|

प्रश्न 4. विभिन्न प्रकार की दलीय व्यवस्था का उल्लेख करें।
उत्तर-

  1. एक दलीय प्रणाली - देश में केवल एक दल को ही सरकार बनाने की अनुमति होती है। जैसे-चीन।
  2. दो दलीय प्रणाली - देश में दो दलों को मान्यता प्राप्त होती है। जैसे ब्रिटेन तथा अमेरिका।
  3. बहुदलीय प्रणाली - देश में दो से अधिक दलों की व्यवस्था होती है। जैसे - भारत और फ्रांस।

प्रश्न 5. वर्तमान में राजनीतिक दलों के समक्ष चुनौतियों की व्याख्या करें।
उत्तर-

  1. आतरिक लोकतंत्र का अभाव।
  2. वंशवादी उत्तराधिकार।
  3. धन एवं बल का प्रयोग।
  4. सार्थक विकल्प का अभाव।
  5. दल के सामान्य सदस्यों की उपेक्षा।

प्रश्न 6. प्रांतीय दल भारत में संघवाद को मजबूत करने में किस प्रकार सहायता करते है।
उत्तर- 
राष्ट्रीय दल प्रांतीय दलों के साथ गठबंधन करने को मजबूर हुए हैं। 1996 के बाद से लगभग प्रत्येक प्रांतीय दल को एक या दूसरी राष्ट्रीय स्तर की गठबंधन सरकार का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। इससे हमारे देश में संघवाद और लोकतंत्र मज़बूत हुए हैं।

प्रश्न 7. राजनीतिक दलों एवं नेताओं को सुधारने के लिए सरकार द्वारा किये गये प्रयासों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-

  1. दल परिवर्तन पर नियन्त्रण (दल-बदल विरोधी कानून द्वारा)
  2. दल बदल करने पर अपनी सीट खोनी पड़ती है।
  3. सम्पति की घोषणा करना।
  4. आपराधिक मामले से सम्बन्धित शपथ-पत्र दायर करना अनिवार्य तौर पर।
  5. आयकर का रिटन भरना भी जरूरी बना दिया है।

प्रश्न 8. लोकतंत्र की गुणवत्ता जन सहभागिता के स्तर पर निर्भर करती है। क्या आप इस कथन से सहमत है ? उत्तर के समर्थन में तक दें।
उत्तर- 
हाँ, क्योंकि -

  1. लोकतंत्र का उद्देश्य जनता का जनता के द्वारा शासन है।
  2. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिये बिना राजनीतिक दलों में सुधार लाना कठिन।
  3. सामान्य जनता की भागीदारी आवश्यक।
  4. उपयुक्त उम्मीदवार का चयन।
  5. असहभागिता से सत्ता गलत एवं अक्षम लोगों के हाथों में चली जाती है।

प्रश्न 9. राजनीतिक दल के कार्य बताओ?
उत्तर-

  1. चुनाव लड़ना
  2. कानून बनाना
  3. सरकार बनाना व चलाना
  4. विपक्ष की भूमिका
  5. जनमत का निर्माण

प्रश्न 10. राजनीतिक पार्टियां जनमत का निर्माण कैसे करती है?
उत्तर-

  1. सार्वजनिक मुद्दो को उठाना और उन पर बहस करना।
  2. कार्यकर्ताओं से सम्पर्क स्थापित करना।
  3. लोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करना।
  4. समाज के लोगों के सामने अपनी राय रखना।

प्रश्न 11. भारत में लोकतन्त्र को बहुदलीय प्रणाली ने कैसे मजबूत किया है?
उत्तर-

  1. यह स्थायित्व प्रदान करती है।
  2. यह सब को चुनाव में भाग लेने का मौका देती है।
  3. यह सरकार पर नियन्त्रण रखती है।
  4. यह बेहतर निर्णय लेने में योगदान देती है।

प्रश्न 12. विभिन्न प्रकार की दलीय प्रणाली का उल्लेख करो?
उत्तर-

  1. एक दलीय प्रणाली
  2. दो दलीय प्रणाली
  3. बहुदलीय प्रणाली

प्रश्न 13.. राजनीतिक दलों की दशा तय करने में चुनाव आयोग की भूमिका की व्याख्या करो?
उत्तर-

  1. राजनीतिक दलों का पंजीकरण चुनाव आयोग द्वारा किया जाता है।
  2. चुनाव आयोग पंजीकृत दल केा एक चुनाव चिन्ह प्रदान करता है।
  3. जब किसी दल को किसी राज्य विधान सभा चुनाव की कुल मतों का कम से कम 6 प्रतिशत मत प्राप्त होता है अथवा वह कम से कम दो सीटों पर विजयी होता है तो उसे राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के रूप में मान्यता प्राप्त होती है।
  4. जब किसी दल को लोकसभा चुनाव या किन्ही चार राज्यों की विधान सभा चुनाव में कुल वैध मतों का कम से कम 6 प्रतिशत मत प्राप्त होता है तो उसे राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त होती है।

प्रश्न 14. राजनीतिक दलों द्वारा वर्तमान में सामना की जा रही चुनौतियों की व्याख्या करो?
उत्तर-

  1. आंतरिक लोकतन्त्र का अभाव
  2. वंशवादी उतराधिकार
  3. धन एवं बल का प्रयोग
  4. सार्थक विकल्प का अभाव

प्रश्न 15. भारत में राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतन्त्र की कमी क्यो है?
उत्तर-

  1. कुछ नेताओं के हाथ में ज्यादा ताकत का होना।
  2. सामान्य कार्यकर्ता गतिविधियों से अनजान रहता है।
  3. पार्टी के नाम पर फैसला कुछ शीर्ष नेता ही करते है।
  4. पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति निष्ठा ज्यादा महत्वपूर्ण।

प्रश्न 16. राजनीतिक दलों एवं नेताओं को सुधारने के लिये सरकार द्वारा किये गये प्रयासों का उल्लेख करो?
उत्तर-

  1. दल परिवर्तन पर नियन्त्रण दल बदल विरोधी कानून द्वारा
  2. दल बदल करने पर अपनी सीट खोनी पड़ती है।
  3. सम्पत्ति की घोषणा करना
  4. आपराधिक मामले से सम्बन्धित शपथ-पत्र दायर करना अनिवार्य

प्रश्न 17. किसी भी राजनीतिक दल के गुणों का उल्लेख करो?
उत्तर-

  1. साथ मिलकर चुनाव लड़ना।
  2. समाज के सामुहिक हितो के लिये नितियां तथा कार्यक्रम होते है।
  3. वे समाज के मौलिक राजनीतिक विभाजन को परिलक्षित करते है।
  4. उनकी पहचान इससे होती है कि वे समाज के किस हिस्से के लिये खड़े है वे किन नीतियों का समर्थन करते है तथा वे किन के हितों की देखभाल करते है।

प्रश्न 18. लोकतन्त्र की गुणवत्ता जन सहभागिता के स्तर पर निर्भर करती है? क्या आप इस कथन से सहमत है?
उत्तर-

  1. लोकतन्त्र का उद्देश्य जनता का जनता के द्वारा शासन है।
  2. लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में भाग लिये बिना राजनीतिक दलों में सुधार लाना कठिन
  3. सामान्य जनता की भागीदारी आवश्यक
  4. उपयुक्त उम्मीदवार का चयन