पत्रकारीय लेखन - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

 CBSE कक्षा 12 हिंदी (ऐच्छिक)

विभिन्न माध्यमों के लिए लेखन
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


लघु प्रश्नोत्तर

  1. जनसंचार के प्रमुख साधन कौन-कौन से हैं?
    उत्तर- प्रिंट (मुद्रित) माध्यम, रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट।
  2. जनसंचार का सबसे पुराना माध्यम कौन सा है?
    उत्तर- प्रिंट (मुद्रित) माध्यम।
  3. सर्वप्रथम मुद्रण का प्रारंभ कहाँ से हुआ?
    सर्वप्रथम मुद्रण का प्रारंभ चीन से हुआ।
  4. भारत में पहले छापेखाने की स्थापना किसने, कब और कहाँ की?
    उत्तर- भारत में पहले छापेखाने की स्थापना जर्मनी के गुटेनबर्ग ने सन् 1556 में, गोवा में की।
  5. उलटा पिरामिड शैली से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- उलटा पिरामिड शैली में समाचार को तीन हिस्सों में बाँटा जाता है।
    1. इंट्रो (मुखड़ा), [खबर का मुख्य हिस्सा]
    2. बॉडी - (घटते महत्वक्रम में समाचार लिखना),
    3. समापन (प्रासंगिक तथ्य तथा सूचनाएँ)
  6. टी.वी. पर प्रसारित खबरें किन-किन चरणों से होकर गुजरती हैं?
    उत्तर- टी.वी. पर प्रसारित खबरें निम्न चरणों से होकर गुजरती हैं-
    1. 1.फ्लैश (ब्रेकिंग न्यूज),
    2. ड्राई एंकर,
    3. फोन इन,
    4. एंकर विजुअज,
    5. एंकर बाइट,
    6. लाइव,
    7. एंकर पैकेज।
  7. जनसंचार के माध्यमों का प्रमुख कार्य क्या है?
    उत्तर- जनसंचार के माध्यमों का प्रमुख कार्य सूचना देना, शिक्षित करना एवं मनोरंजन करना है।
  8. जनसंचार के माध्यमों द्वारा किस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए।
    उत्तर- सहज एवम् सरल भाषा, जो जनसमाज को बिल्कुल निकट हो, जिसे अधिक से अधिक लोग एवं हर स्तर के लोग समझ सके। छोटे-छोटे वाक्यों का प्रयोग होना चाहिए।
  9. नई पीढ़ी में इंटरनेट के अधिक लोकप्रिय होने का क्या कारण है?
    उत्तर- नई पीढ़ी को अब समाचार पत्र पर छपे समाचार पढ़ने में आनन्द नहीं आता। उन्हें स्वयं को घंटे दो घंटे में अपडेट रखने की आदत पड़ गई है। यही कारण है कि नई पीढ़ी इंटरनेट की दीवानी हैं इंटरनेट द्वारा सूचना, मनोरंजन, ज्ञान तथा निजी व सार्वजनिक संवादों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
  10. भारत में वेबसाइट पर पत्रकारिता कौन कर रहा है?
    उत्तर- तहलका डॉटकॉम।
  11. भारत में वेब पत्रकारिता कौन कर रहा है?
    उत्तर- रीडिफ डॉटकॉम, इंडिया इंफोलाइन, सीफी।
  12. उस अखबार का नाम लिखिए जो प्रिंट रूप में उपलब्ध न होकर केवल इंटरनेट पर ही उपलब्ध है।
    उत्तर- प्रभासाक्षी।
  13. हिन्दी के किन्हीं दो अखबारों के नाम लिखो जिनके वेब संस्करण उपलब्ध हैं।
    उत्तर- जागरण, हिन्दुस्तान, नवभारत टाइम्स आदि।
  14. वेब में प्रकाशित किन्हीं तीन पत्रिकाओं के नाम लिखो।
    उत्तर- अनुभूति, अभिव्यक्ति, हिन्दी नेस्ट, सराय आदि।
  15. ब्रेकिंग न्यूज़ से क्या तात्पर्य है?
    उत्तर- किसी भी बड़ी खबर को फ्लैश अथवा ब्रेकिंग न्यूज के रूप में तत्काल दर्शकों तक पहुँचाना ब्रेकिंग न्यूज है। इसमें कम से कम शब्दों में केवल सूचना दी जाती है।
  16. रेडियो तथा टी.वी. जनसंचार के कैसे माध्यम है?
    उत्तर- रेडियो-श्रव्य माध्यम, टी.वी. दृश्य एवं श्रव्य माध्यम।
  17. मुद्रित माध्यम के छपने से पहले सम्पादक को किस बात का ध्यान रखना पड़ता है?
    उत्तर- छपने से पहले आलेख में मौंजूद सभी गलतियों और अशुद्धियों को दूर करना चाहिए नहीं तो प्रकाशन के बाद वह गलती वहीं चिपक जाएगी।
  18. मुद्रित माध्यम की सबसे बड़ी विशेषता क्या है?
    उत्तर- मुद्रित माध्यम की सबसे बड़ी विशेषता-शब्दों में स्थायित्व होना, भाषा का विस्तार होना तथा चिंतन विचार एवं विश्लेषण का माध्यम होना, होता है।