भारतीय अर्थव्यवस्था - प्रश्नोत्तर 1

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 2 भारतीय अर्थव्यवस्था 1950-1990
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंक वाले प्रश्न
  1. हरित क्रांति से क्या तात्पर्य है?
    उत्तर- हरित क्रांति से तात्पर्य छठे दशक के मध्य में कृषि उत्पादन में उस तीव्र वृद्धि से है, जो ऊँची उपज वाले बीजों एवं रासायनिक खादों व नई तकनीक के प्रयोग को फलस्वरुप है।
     
  2. बाजार आधिक्य का क्या अर्थ है?
    उत्तर- किसानों के पास स्व उपभोग से अधिक उत्पादन जिसे वे बाजार में बेचने के लिए जाते हैं।
     
  3. लघु-स्तरीय उद्योग का क्या अर्थ है?
    उत्तर- वे उद्योग जिनमें केवल 5 करोड़ रुपये तक का निवेश किया गया हो।
     
  4. आर्थिक सहायता क्या है?
    उत्तर- सरकार द्वारा उत्पादकों को दी गई सहायता जिससे कि वे अपनी वस्तु को बाजार कीमत से कम दर पर बेच सकें।
     
  5. HYV बीज क्या होते हैं?
    उत्तर- ऊँची उपज वाले बीजों को HYVs बीज कहा जाता है।
     
  6. भारत में हरित क्रान्ति का आगमन कब हुआ?
    उत्तर- 1960 के दशक में
     
  7. 1951 में देश की राष्ट्रीय आय में कृषि का प्रतिशत योगदान कितना था?
    उत्तर- 52%
     
  8. भारत में दूसरी औद्योगिक नीति कब घोषित की गई?
    उत्तर- 1956 में
     
  9. सन् 1956 की औद्योगिक नीति में उद्योगों को कितनी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया?
    उत्तर- तीन श्रेणियों में
     
  10. भारत मे हरित क्रान्ति किन फसलों में सफल रही-
    1. गेहूँ व चावल
    2. गेहूँ व आलू
    3. चावल व कॉफी
    4. चावल व चाय
    उत्तर- a) गेहूँ व चावल
  11. योजना आयोग का नया नाम क्या है?
    उत्तर- नीति आयोग