व्याकरण वाक्य रूपांतरण - CBSE Test Papers
CBSE Test Paper 01
Ch-2 व्याकरण वाक्य रूपांतरण
Ch-2 व्याकरण वाक्य रूपांतरण
- तोता पिंजरे में बंद है और मिर्च खा रहा है |(सरल वाक्य)
- मिर्च खा रहा है तोता , क्योंकि वह पिंजरे में बंद है |
- पिंजरे में बंद तोता मिर्च खा रहा है |
- जो तोता पिंजरे में बंद है, वह मिर्च खा रहा है |
- क्योंकि तोता पिंजरे में बंद है, इसलिए वह मिर्च खा रहा है |
- मेरा गाँव छोटा–सा है | उसके चारों ओर जंगल है | ( सरल वाक्य)
- क्योंकि मेरा गाँव छोटा–सा है इसलिए उसके चारों ओर जंगल है |
- मेरे छोटे से गाँव के चारों ओर जंगल है |
- मेरा गाँव छोटा–सा है और उसके चारों ओर जंगल है |
- मेरा गाँव छोटा–सा है, जिसके चारों ओर जंगल है |
- सच बोलने वाले व्यक्ति को कोई डरा नहीं सकता ।(मिश्रित वाक्य)
- जो व्यक्ति सच बोलता है उसे कोई डरा नहीं सकता।
- वे सच बोलने वाले व्यक्ति हैं और उन्हें कोई नहीं डरा नहीं सकते ।
- सच बोलने वाले व्यक्ति को कोई डरा नहीं सकता ।
- उन्हें कोई डरा नहीं सकता , इसलिए वे सच बोलते हैं ।
- नीचे लिखें वाक्यों में से किन्हीं तीन वाक्यों का निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण कीजिए-
- बालक रोता रहा और चुप हो गया। (सरल वाक्य में)
- वह फल खरीदने के लिए बाज़ार गया। (संयुक्त वाक्य में)
- वह वास्तव में बहुत धनी है। उसमें कुछ भी अभिमान नहीं है। (संयुक्त वाक्य में)
- आप द्वार पर बैठें। उसकी प्रतीक्षा करें। (मिश्र वाक्य में)
- नीचे लिखें वाक्यों में से किन्हीं तीन वाक्यों का निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण कीजिए-
- वह लड़का गाँव जाकर बीमार हो गया। (मिश्र वाक्य)
- जैसे ही वह स्टेशन पहुँचा, वैसे ही गाड़ी चल दी। (सरल वाक्य)
- रेस में प्रथम आनेवाले लड़के को पुरस्कार मिला। (मिश्र वाक्य)
- हरभजन सिंह के पहले ओवर की पहली गेंद पर जयसूर्या आउट हो गया। (संयुक्त वाक्य)
- नीचे लिखें वाक्यों में से किन्हीं तीन वाक्यों का निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण कीजिए-
- उसे पुस्तकें खरीदनी थीं इसलिए वह बाज़ार गया। (सरल वाक्य)
- क्योंकि उसने अपराध किया इसलिए उसे सजा मिली। (संयुक्त वाक्य)
- कम रौशनी में पढ़ने के कारण विद्यार्थी अपनी आँखें गवाँ बैठा। (मिश्र वाक्य)
- वहाँ जाकर जल्दी आ जाना। (संयुक्त वाक्य)
- नीचे लिखें वाक्यों में से किन्हीं तीन वाक्यों का निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण कीजिए-
- उसने कहा था और वह समय पर आया भी था। (मिश्र वाक्य)
- तुम जाकर राम को बुला लाओ। (संयुक्त वाक्य)
- दहाड़ते हुए शेर ने हिरण पर हमला किया। (मिश्र वाक्य)
- रोहित गाँव जाकर बीमार हो गया। (संयुक्त मिश्र)
- नीचे लिखें वाक्यों में से किन्हीं तीन वाक्यों का निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण कीजिए-
- परिश्रमी व्यक्ति कभी खाली नहीं बैठता। (मिश्र वाक्य में)
- आज्ञाकारी श्याम माता-पिता की सेवा करता है। (संयुक्त वाक्य में)
- कर्म करने वाले को फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। (मिश्र वाक्य में)
- जो विद्वान और सत्यवादी है उनका सर्वत्र सम्मान होता है। (सरल वाक्य में)
CBSE Test Paper 01
Ch-2 व्याकरण वाक्य रूपांतरण
Ch-2 व्याकरण वाक्य रूपांतरण
Answer
- पिंजरे में बंद तोता मिर्च खा रहा है |, Explanation: यह विकल्प सही है |उद्देश्य-पिंजरे में बंद तोता विधेय-मिर्च खा रहा है।
- मेरे छोटे से गाँव के चारों ओर जंगल है |, Explanation: यह विकल्प सही है |उद्देश्य-मेरा छोटे से गाँव विधेय-के चारों ओर जंगल है।
- जो व्यक्ति सच बोलता है उसे कोई डरा नहीं सकता।, Explanation: यह विकल्प सही है | विशेषण आश्रित उपवाक्य
- बालक रो-रोकर चुप हो गया।
- उसे फल खरीदने थे इसलिए बाज़ार गया।
- वह वास्तव में बहुत धनी है परंतु उसमें कुछ भी अभिमान नहीं है।
- जब आप द्वार पर बैठें तब उसकी प्रतीक्षा करें।
- वह लड़का गाँव गया और बीमार हो गया।
- उसके स्टेशन पहुँचते ही गाड़ी चल पड़ी।
- जो लड़का रेस में प्रथम आया उसे पुरस्कार मिला।
- हरभजन सिंह ने पहले ओवर की पहली गेंद फेंकी और जयसूर्या आउट हो गया।
- वह पुस्तकें खरीदने के लिए बाज़ार गया।
- वह अपराधी था इसलिए उसे सजा मिली।
- वह विद्यार्थी अपनी आँखें गवां बैठा जो कम रौशनी में पढ़ता था।
- वहाँ जाना किंतु जल्दी आ जाना।
- जैसे उसने कहा था वैसे वह समय पर आया भी था।
- तुम जाओ और राम को बुला लाओ।
- जैसे ही शेर दहाड़ा वैसे ही उसने हिरण पर हमला किया।
- रोहित गाँव गया और बीमार हो गया।
- जो व्यक्ति परिश्रमी होता है, वह कभी खाली नहीं बैठता।
- श्याम आज्ञाकारी है और माता-पिता की सेवा करता है।
- जो कर्म करने वाले हैं, उन्हें फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए।
- विद्वान और सत्यवादी का सर्वत्र सम्मान होता है।