ल्हासा की ओर - प्रश्नोत्तर

CBSE class-09 Hindi-A
ल्हासा की ओर
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

गद्यांश आधारित प्रश्न (5 अंक)
डाडे़ तिब्बत में सबसे खतरे की जगहें हैं। सोलह-सत्ररह हज़ार फीट की। ऊँचाई होने के कारण उनके दोनों तरफ़ मीलों तक कोई गाँव-गिराव नहीं होते। नदियों के मोड़ और पहाड़ों के कोनों के कारण बहुत दूर तक आदमी को देखा नहीं जा सकता। डाकुओं के लिए यही सबसे अच्छी जगह है। तिब्बत में गाँव में आकर खून हो जाए, तब तो खूनी को सज़ा भी मिल सकती है, लेकिन इन निर्जन स्थानों में मरे हुए आदमियों के लिए कोई परवाह नहीं करता। सरकार खुफि़या-विभाग और पुलिस पर उतना खर्च नहीं करती और वहाँ! गवाह भी तो कोई नहीं मिल सकता। डकैत पहिले आदमी को मार डालते हैं, उसके बाद देखते हैं कि कुछ पैसा है कि नहीं।
1. डाड़े तिब्बत में सबसे खतरनाक जगहें क्यों हैं?
  1. यह सोलह-सत्ररह हज़ार फीट की ऊँचाई पर है।
  2. यहाँ आस-पास मीलों तक कोई गाँव नहीं है।
  3. डाकुओं के लिए यह सुरक्षित जगह है।
  4. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
उत्तर- घ. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
2. डाकुओं के लिए डाड़े सबसे अच्छी जगह क्यों हैं?
  1. पुलिस उनसे डरती है।
  2. बहुत से यात्राी लूटने के लिए मिल जाते हैं।
  3. लूट और हत्या का कोई गवाह नहीं मिल पाता।
  4. सुनसान जगह है।
उत्तर- ग. लूट और हत्या का कोई गवाह नहीं मिल पाता।
3. यहाँ खून होने पर खूनी को सजा क्यों नहीं मिल पाती?
  1. क्योंकि वहाँ जमींदारी प्रथा है।
  2. क्योंकि वहाँ! कोई न्यायालय नहीं है।
  3. खूनी से सब डरते हैं।
  4. क्योंकि खून करने वाले के खिलाफ कोई गवाह नहीं होता।
उत्तर- घ. क्योंकि खून करने वाले के खिलाफ कोई गवाह नहीं होता।
4. डाड़े की आवासीय स्थिति कैसी है?
  1. यहाँ दूर-दूर तक कोई गाँव नहीं है।
  2. यहाँ गाँव बहुत पास-पास हैं।
  3. यहाँ गाँव की आबादी कम है।
  4. यहाँ गाँव की सघन आबादी है।
उत्तर- क. यहाँ दूर-दूर तक कोई गाँव नहीं है।
5 ‘निर्जन’ शब्द में उपसर्ग है-
  1. नि।
  2. निर्।
  3. नीर।
  4. निज।
उत्तर- ख. निर्।
गद्य पाठ पर आधारित लघुउत्तरीय प्रश्न (2×5 अंक)
1. तिब्बत की कौन-कौन-सी बाते लेखक को अच्छी लगीं?
उत्तर- 
- लेखक को यह बात अच्छी लगी कि तिब्बत में भारत की तरह जाति प्रथा छुआछूत परदा प्रथा आदि बुराई नही थी। इसलिए किसी के यहाँ आसानी से प्रवेश कर सकते थे और चाय आदि बनवा सकते थे।
2. तिब्बत में सबसे खतरनाक जगह कौन सी है और क्यों?
उत्तर- तिब्बत में सबसे खतरनाक स्थान डाँडे है। सोलह सत्ररह हजार फीट ऊँचे स्थान होने कारण दूर तक कोई गाँव नही होता इसलिए डाकुओं का भय बना रहता है।
3. तिब्बत में हथियारों का कानून न होने के कारण यात्रियों को किसप्रकार का भय रहता है?
उत्तर- तिब्बत में हथियारों का कानून न होने के कारण लोग पिस्तौल बंदूक को लाठी की तरह लेकर फिरते हैं इसलिए यात्रियों को जान का खतरा बना रहता है।
4. लेखक लङकोर के मार्ग में किस कारण पिछड़ गया?
उत्तर- लेखक लङकोर के मार्ग में किस कारण पिछड़ गया क्योंकि वह जिस घोड़े की सवारी कर रहा था वह धीमा था और एक स्थान पर वे दूसरे रास्ते चले गये तब उन्हें लौटना पड़ा।
5. लेखक ने शेकर विहार में यजमान के पास सुमति को जाने से रोका परन्तु दूसरी बार रोकने का प्रयास क्यों नही किया?
उत्तर- लेखक ने दूसरी बार सुमति को रोकने का प्रयास क्यों नही किया क्योंकि बुद्ववचन के अनुवाद की हस्तलिखित 103 पोाथियाँ पढ़ने में व्यस्त हो गये। लेखक एकांत में उन ग्रन्थो को पढ़ना चाहते थे।