साखियाँ एवं सबद - प्रश्नोत्तर

CBSE class-09 Hindi-A
साखियाँ एवं सबद (कबीर)
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

काव्य खण्ड पर आधारित लघूत्तरीय प्रश्न
1. कबीर ने संसार को स्वान-रूप क्यों कहा है?
उत्तर- जैसे हाथी को चलते देखकर कुत्ता अवष्य भौंकता है, वैसे ही किसी को ऊँची साधना में लगे देखकर लोग उसकी निंदा करते हैं। इसलिए संसार को स्वान रूप कहा गया है।
2. कबीर के अनुसार सच्चा संत कौन है?
उत्तर- सच्चा संत वही है जो सभी बैर-विरोधों से हटकर ईश्वर का भजन करता है।
3. कबीर ने ईश्वर प्राप्ति का क्या उपाय बताया है?
उत्तर- अपने अंर्तमन में खोजने की प्रेरणा दी है।
4. ज्ञान की आँधी आने पर व्यक्ति के व्यवहार में क्या-क्या परिवर्तन दिखाई देते हैं?
उत्तर- सारे पाप नष्ट हो जाते हैं, मन का भ्रम दूर हो जाता है। माया, मोह, स्वार्थ, धन, तृष्णा आदि विकार समाप्त हो जाते हैं। और मन में भक्ति और प्रेम की वर्षा होती है जिससे जीवन में आनंद छा जाता है।
5. आंधी पीछै जो जल बूठा, प्रेम हरि जन भीताँ। आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- ज्ञान रूपी आंधी के पश्चात् भक्ति रूपी जल की वर्षा हुई जिसके प्रेम में हरि के सब भक्त भीग गए।