व्याकरण वाक्य रूपांतरण - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 10 हिंदी 'बी'
व्यवहारिक व्याकरण
वाक्य-रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर

क्रियात्मक प्रश्नोत्तर
  1. निर्देशानुसार वाक्य रूपांतरित कीजिए।
    1. बच्चा दौड़ कर मेरे पास आया। वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलिए।
      उत्तर-
       बच्चा दौड़ा और मेरे पास आया।
    2. राहुल आया और चला गया। वाक्य को सरल वाक्य में बदलिए।
      उत्तर- 
      राहुल आकर चला गया।
    3. कमाने वाला खाएगा। वाक्य को मिश्र वाक्य में बदलिए।
      उत्तर-
       जो कमाएगा, वह खाएगा।
    4. जब मजदूरों ने गड्ढा खोद लिया तब वे चले गए। वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलिए।
      उत्तर-
       मजदूरों ने गड्ढा खोदा और वे चले गए।
  2. सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य में बदलें।
    1. श्रवण आकर चला गया।
      उत्तर-
       श्रवण आया और चला गया।
    2. मैं अपना शेष जीवन फ्राँस में गुजारूँगा।
      उत्तर-
       मैं फ्राँस जाऊँगा और अपना शेष जीवन वहीं गुजारूँगा।
  3. सरल वाक्य से मिश्र वाक्य में बदलें।
    1. मोहित ने शादी के लिए कार्ड छपवाए।
      उत्तर-
       मोहित ने जो कार्ड छपवाए, वे शादी के लिए थे।
    2. नीली साड़ी वाली बहु को बुलाओ।
      उत्तर-
       उस बहु को बुलाओं जिसने नीली साड़ी पहनी है।
  4. संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य में बदलें।
    1. साँझ हुए और पक्षी नीड़ में आ गए।
      उत्तर- 
      साँझ होते ही पक्षी नीड़ में आ गए
    2. बच्चा दौड़ा और मेरे पास आया।
      उत्तर-
       बच्चा दौड़कर मेरे पास आया।
  5. संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य में बदलें।
    1. उसने पान खाया और चक्कर खाकर गिर पड़ा।
      उत्तर- 
      उसने जैसे ही पान खाया, वैसे ही चकरा कर गिर पड़ा।
    2. मजदूरों ने गड्ढा खोदा और वे चले गए।
      उत्तर- 
      जब मजदूरों ने गड्ढा खोद लिया तब वे चले गए।
  6. मिश्र वाक्य से सरल वाक्य में बदलें।
    1. मोहित ऐसे चल रहा था जैसे कोई बीमार चलता है।
      उत्तर- 
      मोहित बीमारों की तरह चल रहा था।
    2. यदि वह आए, तुम छिप जाना।
      उत्तर- 
      उसके आने पर तुम छिप जाना
  7. मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य में बदलें।
    1. जब उसने मुझे देखा, तो खिसक गया।
      उत्तर- 
      उसने मझे देखा और खिसक गया।
    2. जैसे ही मैंने दूध पीया, वैसे ही मैं सो गया
      उत्तर-
       मैंने दूध पीया और सो गया।