व्याकरण समास - प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 9 हिन्दी-'अ'
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

खण्ड-ख (व्याकरण)
समास

प्रश्न-अभ्यास
  • निम्नलिखित समस्त पद का विग्रह करके समास का नाम लिखिए-
  1. राजीवलोचन
    1. राजीव के समान लोचन-कर्मधारय समास
    2. राजीव और लोचन-द्वंद्व समास
    3. राजीव के लोचन-तत्पुरूष समास
    4. राजीव जैसे लोचन हैं जिसके-बहुब्रीहि समास
    उत्तर-
    1. राजीव के समान लोचन-कर्मधारय समास
  2. जीवनसाथी
    1. जीवन और साथी-द्वंद्व समास
    2. जीवन का साथी-तत्पुरूष समास
    3. जीवन में साथी-तत्पुरूष समास
    4. जीवन जैसा साथी-कर्मधारय समास
    उत्तर-
    1. जीवन का साथी-तत्पुरूष समास
  3. चौमासा
    1. चार मासों का समाहार-द्विगु समास
    2. चार हैं जो मास-कर्मधारय समास
    3. चार हैं मास जिसमें-बहुब्रीहि समास
    4. चार और मास-द्वंद्व समास
    उत्तर-
    1. चार मासों का समाहार-द्विगु समास
  4. मुरलीधर
    1. मुरली का धारी-तत्पुरूष समास
    2. मुरली धारण की है जिसने-बहुब्रीहि समास
    3. मुरली और धर-द्वंद्व समास
    4. मुरली है जो धर-कर्मधारय समास
    उत्तर-
    1. मुरली धारण की है जिसने-बहुब्रीहि समास
  5. पाठशाला
    1. पाठ और शाला-द्वंद्व
    2. पाठ है जो शाला-कर्मधारय
    3. पाठ के लिए शाला-तत्पुरूष
    4. पाठ है जिसका शाला–बहुव्रीहि समास
    उत्तर-
    1. पाठ के लिए शाला-तत्पुरूष
  • निम्नलिखित पदों में कौन-सा समास है-


  1. आजीवन
    1. तत्पुरूष समास
    2. द्विगु समास
    3. अव्ययीभाव समास
    4. कर्मधारय समास
    उत्तर-
    1. अव्ययीभाव समास
  2.  
  3. देशप्रेम
    1. अव्ययीभाव समास
    2. तत्पुरूष समास
    3. द्विगु समास
    4. द्वंद्व समास
    उत्तर-
    1. तत्पुरूष समास
  4. नीलगगन
    1. द्वंद्व समास
    2. बहुव्रीहि समास
    3. अव्ययीभाव समास
    4. कर्मधारय समास
    उत्तर-
    1. कर्मधारय समास
  5. रूपलता
    1. कर्मधारय समास
    2. तत्पुरूष समास
    3. बहुव्रीहि समास
    4. द्विगु समास
    उत्तर-
    1. कर्मधारय समास
  6. यथारूचि
    1. कर्मधारय समास
    2. तत्पुरूष समास
    3. बहुव्रीहि समास
    4. अव्ययीभाव समास
    उत्तर-
    1. अव्ययीभाव समास
  7. चंद्रशेखर
    1. अव्ययीभाव समास
    2. तत्पुरूष समास
    3. बहुव्रीहि समास
    4. कर्मधारय समास
    उत्तर-
    1. बहुव्रीहि समास
  8. पाप-पुण्य
    1. द्वंद्व समास
    2. बहुव्रीहि समास
    3. द्विगु समास
    4. कर्मधारय समास
    उत्तर-
    1. द्वंद्व समास