कैदी और कोकिला - प्रश्नोत्तर

पूरक पुस्तक : कृतिका भाग 1
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

कैदी और कोकिला (माखनलाल चतुर्वेदी)

  1. हथकडि़यों को गहना क्यों कहा गया है?
    उत्तर- क्योंकि हथकडि़याँ स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाना है। जोकि प्रत्येक भारतीय के लिए सौभाग्य की बात है।
  2. ‘मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिला बोलो तो’ - पक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- कवि कोयल से पूछ रहा है कि तुम रात में क्यों कूक रही हो? क्या तुमने अपने देश के वैभव और सम्पन्नता को लुटते देखा है? क्योंकि कभी तुम इस वैभव की रखवाली किया करती थी पर आज विवश हो।
  3. ‘कैदी और कोकिल’ कविता की जेल में बंद कैदी की दशा कैसी थी?
    उत्तर- जेल में बंद कैदी दयनीय दशा में जी रहे थे। वे ऊँची-ऊँची काली दीवारों में कैद थे। उन्हें कालकोठरी में जंजीरों से बाँधकर रखा जाता था और कठोर परिश्रम कराया जाता था।
  4. कवि को कैदी के रूप में जेल में क्या-क्या काम करने पड़ते थे?
    उत्तर- कवि को जेल में कैदी के रूप में कोल्हू का बैल बनना पड़ता था और हथौड़े से पत्थर तोड़नी पड़ती थी।
  5. कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही थी?
    उत्तर- क्योंकि कोयल स्वतंत्र है जबकि कवि बंदी है। कोयल हरियाली का आनंद ले रही है जबकि कवि अंधेरी कोठरी में जीने के लिए विवश है। कोयल का गान की सभी सराहना करते हैं। जबकि कवि के लिए रोना भी गुनाह है।
  6. किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?
    उत्तर- ब्रिटिश शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है क्योंकि ब्रिटिश शासकों ने बेकसूर भारतीयों पर घोर अत्याचार किए। उन्हें तरह-तरह की यातनाएँ दी।
  7. कोकिल को ‘काली’ की संज्ञा क्यों दी गयी है?
    उत्तर- क्योंकि काली युद्धोन्माद की देवी है। कोकिल भी रंग में काली है, उसका मधुर स्वर आजादी का प्रतीक है। वह अपनी अंतरात्मा से आवाज़ कर रही है। मुक्ति का संघर्ष छेड़ने की प्रेरणा देने के कारण ही कवि ने कोकिल को काली की संज्ञा दी है।