वाख - प्रश्नोत्तर

CBSE class-09 Hindi-A
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर वाख (ललद्यद)

काव्य खण्ड पर आधारित लघूत्तरीय प्रश्न
1. कवयित्री ललद्यद किस रस्सी से कौन-सी नाव खींचना चाहती है?
उत्तर- वह जीवन की कच्चे धागे रूपी रस्सी से प्रभु भक्ति की नाव खींचना चाहती है?
2. ललद्यद के अनुसार परमात्मा-प्राप्ति के मार्ग में कौन-कौन सी बाधाएँ सामने आती हैं?
उत्तर- मनुष्य की नश्वरता, सांसारिक भोग, अहंकार, हठयोग, सांप्रदायिक भेदभाव एवं अज्ञानता।
3. कवयित्री ललद्यद ने परमात्मा प्राप्ति के लिए क्या उपाय बताया है?
उत्तर- परमात्मा प्राप्ति के लिए दिल में हूक उठना आवष्यक है, त्याग एवं भोग में सामंजस्य स्थापित करके अपने आत्मज्ञान द्वारा।
4. कवयित्री ने कच्चे सकोरे किसे कहा है?
उत्तर- जीवन की नश्वरता को।
5. ‘ज्ञानी है तो स्वयं को जान’ आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- कवयित्री के अनुसार ज्ञानी मनुष्य वही है जिसे आत्मज्ञान है। जो स्वयं को जानता है।